Technovedant Chapter 2

Techovedant chapter2 is one of the best site in hindi for free Tips and Tricks tutorials which can be very very helpful for your daily life .

Alert

Showing posts with label blogger-tips. Show all posts
Showing posts with label blogger-tips. Show all posts

Saturday, June 20, 2020

June 20, 2020

सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन क्‍या है - What is SEO in Hindi

What is SEO in Hindi - हम बात करने वाले हैं SEO यानि “Search Engine Optimization” के बारे में SEO क्या है और कैसे करते हैं What is SEO in Hindi, SEO किसी Hindi या English Website or Blog के लिए क्‍यों जरूरी है जब आप एक नया Blog शुरू करते हैं तब आप SEO को लेकर काफी चिंतित रहते हैं यह बिल्‍कुल वैसे ही है जैसे कार सीखते समय आपको Traffic rules जानना बहुत जरूरी है यहां हम जानने वाले हैं Search engine Optimization (SEO) क्‍या है और ये कैसे किसी Blog के Traffic या पाठकों की संख्‍या को बढा सकता है या बढाने में मदद करता है 

सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन क्‍या है - What is SEO in Hindi, What is Keyword in SEO

सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन क्या होता है -  What is SEO in Hindi

SEO को जानने से पहले आपको यह चीज समझनी होगी कि आपके Website पर Traffic या पाठक कहां से आते हैं वे सभी Google या Other Search engine का इस्‍तेमाल करके आपके Website तक पहुंचते हैं अब Search engine किसी भी Website को कुछ मानकों के आधार पर अपने Page पर जगह देता है

Search engine हमेशा पाठकों का हित सोचता है जैसे Google Search engine हमेशा यह निर्णय लेता है कि User जो Topic Search कर रहा है वह बिल्‍कुल सटीक जानकारी तक पहुंच पाये इसलिए आपको अपने Blog को इस तरह लिखना होता है कि या Optimize करना होता है ताकि Search Engine उसको सर्च रिजल्‍ट में सबसे ऊपर दिखाये - 

सर्च इंजन क्‍या होता है (What is a search engine)

Internet पर सूचनाओं का विशाल भण्‍डार है लाखों Website और Blog Daily update होते हैं ऐसे में अगर कोई जानकारी search करनी हो तो उस तक पहुॅच पाना बिना search engine के असंभव है Search engine Internet पर Information खोजने का सबसे आसान तरीका है यह Internet पर लाखों Websites को Keyword द्वारा search करने के लिए बनाए गये होते हैं Search engine की सहायता से कोई भी व्‍यक्ति किसी सटीक Topic पर कम समय में पहुंच सकता है 

What is Keyword in SEO in Hindi

Search engine पर जब आप कोई Query डालते हैं तो उसे keywords कहा जाता है इस keywords के सहारे ही Search engine आपके Blog या Website तक पहुंचता है Search engine के काम करने का तरीका कुछ इस तरह होता है जब आप कोई Article लिखते हैं तो उसमें उस Article से संबंधित keywords होते हैं अगर सीधी भाषा में कहूं तो हर शब्‍द एक Keyword होता है Google आपके हर Page को Index करता है जब कोई व्‍यक्ति Search engine में उस से संबंधित keywords को type करता है तो Search engine index की गई Website में उस Keyword को Match कराता है और उसी के आधार पर User को Result दे देता है तो इस तरह कोई भी व्‍यक्ति आपकी Website पर Search engine के माध्‍यम से पहुंच पाता है 

एसईओ के लाभ (Top Benefits of SEO)

Search Engine एक ऐसा माध्‍यम है जिसमें आप बिना एक रूपया खर्च किये हुए अपने Blog या Website को लोगों तक पहुंचा सकते हैं और इसमें सबसे बडी भूमिका निभाता है Search Engine Optimization

लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (Search engine optimization) कोई जादू है यह एक प्रक्रिया है जिससे आपका Blog Search Engine में तो आ सकता है लेकिन आपके Content की गुणवत्‍ता भी बहुत जरूरी है 

SEO यानि “Search Engine Optimization क्‍या है, सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन क्‍या है

SEO यानि “Search Engine Optimization क्‍या है 

सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (Search engine optimization) या SEO एक ऐसी प्रक्रिया है जो आपके Blog या Website को Optimize करके Search Engine के अनुकूल बनाती है जिससे आपका Blog Search Engine में अपनी जगह बना सकता है इसके लिए सबसे पहले हमें Search Engine को समझना होगा 

SEO किसी Blog or Website के लिए क्‍यों जरूरी है

मान लीजिये आप Recipe से संबंधित को Blog लिखते हैं और आप बहुत High Quality Content भी Publish करते हैं लेकिन आप उन नियमों का पालन नहीं करते जिसके आधार पर कोई Search engine आपकी Website तक पहुंच सकता है तो फिर आपका Blog बनाने का कोई फायदा नहीं होगा 

क्रॉलिंग क्‍या होती है What is Crawling in Hindi

यहां एक बात समझनी बहुत जरूरी है कि सबसे पहले आपके Blog को एक Software पढता है जिसे (क्रॉलर) Crawler कहते हैं और इस प्रक्रिया को Crawling या Spidering कहते हैं Google के Crawler का नाम Googlebot है जो आपकी Website को लगातार पढता रहता है Google-bot आपके Blog पर किये गये New updates को तभी पढ पायेगा जब वह SEO के आधार पर लिखे गये होंगे वह उनमें दिये गये Keywords को पढने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचेगा 

लेकिन अगर क्‍या हो कि Google bot आपके बहुत अच्‍छे Article को भी ना पढ पाये क्‍योंकि आपने अपने Page का SEO नहीं किया है आपका Page Search engine के लिए अनुकूल नहीं है तो फिर आपका कितना भी अच्‍छा Article लिखना बेकार है Search engine optimization आपकी Website या Blog को Search engine के लिए बेहतर बनाने का एक तरीका है इससे आप अपनी Website को Google Search में Top Result पर ला सकते हैं यहां तक कि कभी कभी Google के पहले Search Result में आपका blog भी हो सकता है इससे आपके Blog पर Visitors की संख्‍या बढ जाती है और साथ ही आपके Blog की Popularity भी 

सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन के प्रकार (Types of search engine optimization)

  • ऑन पेज सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (On Page SEO)
  • ऑफ पेज सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (Off Page SEO)

ऑन पेज सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (On page SEO in Hindi)

आप जो भी Article लिखते हैं उसके लिए एक Web page बनाते हैं और इस तरह के ढेर सारे Web page आपकी Website पर होते हैं इन सभी Web page को Link करके किसी Blog या Website को बनाया जाता है Article लिखते समय आप On page search engine Optimization का इस्‍तेमाल कर हर Page को Search engine में High Ranking में ला सकते हैं 

On Page SEO का मतलब आपके Blog की Design को ज्‍यादा से ज्‍यादा User Friendly बनाने से होता है कि किस तरह से आप सभी Keyword का इस्‍तेमाल करके एक High Quality Content बनाते हैं जिसे Google Bot उसे आसानी से पहचान पाये और Search Engine में Index कर पाये 

High Quality Content लिखें 

High Quality Content का मतलब है कि आप जो भी जानकारी दे रहे हैं वह ठीक प्रकार से लिखी गई हो उसमें कोई भी Grammatical Mistake न हो Article कम से कम 500 से 1000 Word का हो आपकी अपनी भाषा में लिखा गया हो न कि Internet से Copy Paste किया गया हो Article में Keyword जबरदस्‍ती न लगाए गये हों वह अपनी बात पूरी तरह से सार्थक करता हो 

Article में Title के लिए H1 और Heading और Sub Heading के लिए H2, H3 Tag का इस्‍तेमाल किया गया होगा Artical में आपके Blog के अन्‍य Page के लिंक भी होने चाहिए जिससे User को Blog कर Navigate करने में कोई असुविधा न हो 

वेबसाइट की स्‍पीड (Website speed) पर ध्‍यान दें 

SEO में आपके Website की Speed बहुत मायने रखती है अगर आप खुद भी गूगल पर कोई Website Search कर रहे हैं तो शुरूआती 4 से 5 Website को ही Open करते हैं मान लीजिये इसमें आपका Blog शामिल है जिसकी Speed Slow है और दूसरा Result आपके Competitor का है जो आपके blog से जल्‍दी Open हो जाता है तो ऐसे में कोई भी User 4 से 5 Second Wait करेगा और यदि आपका Blog Open नहीं होगा तो वह छोडकर चला जायेगा और इस बात को Search engine notice कर लेगा तो यहां फर्क इस बात से नहीं पडता है कि आपका Articles कितना अच्‍छा था फर्क इस बात से पडता है कि आपका Blog जल्‍दी Open हुआ या नहीं 

Website का Navigation सरल बनायें 

Website का Navigation बहुत आसान होना चाहिए Page इस तरह से आपस में Link होने चाहिए कि visitor को एक Page से दूसरे Page पर जाने में कोई दिक्‍कत न हो 

Page का Title गजब का हो 

Page का Title “गागर में सागर” के समान होना चाहिए किसी भी Visitor की सबसे पहली नजर आपके title पर ही पडती है जब वह Search engine में वह उसे देखता है इस Title में Focus keyword भी होना चाहिए Focus keyword  वह keyword होता है जिस विषय पर आपका Article लिखा गया है इसलिए बेहतर से बेहतर Page Title बनाने की Practice जरूर करें 

प्रभावी यूआरएल की रचना करें 

हर Page का एक URL जरूर होता है जो आपको किसी भी Search engine में Index कराने में मदद करता है यह URL छोटा और प्रभावी होना चाहिए साथ ही Focus keyword से युक्‍त होना चाहिए 

Alt Tag के साथ आकर्षक Image बनायें 

जब पहली बार कोई Google Image से Search करता है तो वहां पर आपके Blog Post की Image दिखाई देती है यह Image जितनी आकर्षक होगी उतना ज्‍यादा अच्‍छा रहेगा साथ ही इस Image में ALT Tag जरूर इस्‍तेमाल करें जिससे Google bot को पता चलेगा कि यह Image की बारे में है

कौनसा Image Format use करें?

वर्तमान में एससीओ के हिसाब से आपके ब्लॉग और वेबसाइट पर next gen image format का होना अति आवश्यक है इससे आपकी Blog की Speed तो बढ़ती है और की Blog Ranking में भी इजाफा होता है Next Gen Image Format बनाने के लिए Online image converter से JPG या PNG फाइल को WebP format में convert कर लें

On page SEO के बारे में आप समझ ही गये हैं कि यह किस तरह आपके ब्‍लॉग को Search engine के अनुकूल बना सकता है

ऑफ पेज सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (Off page SEO in Hindi)

Off page SEO का सारा काम एक तरह से Marketing के जैसा होता है जिसमें आपको Blog को अन्‍य माध्‍यमों से Visitors तक पहुंचाना होता है इसे Backlink बनाना भी कहते हैं यहां पर आप अपने Blog का Promotion अन्‍य Website पर करते हैं या कहें तो Popular Website पर जाकर Backlink बनाते हैं इन्‍हीं Backlink के माध्‍यम से Website पर traffic आना शुरू हो जाता है आइये जानते हैं Offpage SEO के कौन-कौन से तरीके होते हैं 

Social Media Marketing करें 

यहां पर आप Social Media Website के माध्‍यम से अपने Blog Post पर Visitors ला सकते हैं सबसे पहले Most Popular Website पर अपना Account बनाइये जैसे Facebook,Twitter, Instagram, Quora, Linkedin आदि उसके बाद अपनी Post का URL इन Website पर Submit कीजिये जैसे-जैसे आपके Followers बढेंगे वैसे-वैसे आपकी Website पर traffic भी बढेगा 

Guest Post लिखें 

यह एक ऐसा तरीका है जिसमें आप किसी दूसरे Blog पर जाकर अपना Article submit करते हैं और वहां से अपने Blog के लिए Backlink लेते हैं Backlink एक प्रकार का Hyperlink होता है जिसपर Click करके कोई व्‍यक्ति आपके Blog पर पहुंच सकता है 

Question & Answer (Q&A) करें 

वर्तमान में बहुत सारी Question & Answer Websites हैं जहां पर लोग प्रश्‍न करते हैं जिनके उत्‍तर देते समय आप अपने Blog का Link Submit कर सकते हैं Q&A Website के उदाहरण निम्‍नलिखित हैं 
  • Quora.com
  • Answers.yahoo.com
  • Stackoverflow.com
  • Answers.com

Blog Comment का प्रयोग करें 

आप अपने Blog के विषय से संबंधित Blog पर जाकर Comment कर सकते हैं और वहां पर Backlink दे सकते हैं यह भी एक अच्‍छा तरीका है अपने Blog पर Traffic लाने का 

आशा है आप समझ गये हैं कि SEO यानी Search engine Optimization किस प्रकार आपके Blog को एक नई उंचाइयों तक ले जा सकता है ये वो तरीके हैं जो ये बताते हैं कि आपके Blog के Design Blog Content और Blog की Marketing आपको किस ढंग से करनी है Search engine Optimization के बारे में ये जानकारी आपको कैसी लगी हमें Comment करके जरूर बताइयेगा अगर ये जानकारी उपयोगी हो तो इसे अपने दोस्‍तों के साथ share कीजियेगा हम हमेशा ऐसी ही जानकारी लाते रहेंगे आपका दिन शुभ हो

Saturday, June 13, 2020

June 13, 2020

Blog क्या होता है और Blogging कैसे करते हैं - What is Blog and How To Start Blog in Hindi

Blog क्‍या है Blogging किसे कहते हैं आपने अक्‍सर सुना होगा कि बहुत से लोग Blog बनाकर अच्‍छी खासी Online Earning कर रहे हैं आपके मन में भी विचार आया होगा कि आखिर ये Blog क्‍या होता है तथा Blogging किसे कहते हैं क्‍या Blog से वाकई में Online Earning की जा सकती है और अगर हां तो एक Blog बनाने के लिए आपको किन-किन चीजों की जानकारी होना जरूरी है तथा एक Blog कैसे बनाया जाता है इन सभी प्रश्‍नों के उत्‍तर आपको इस Post में मिलने वाले हैं - What is Blog and How To Start Blog in Hindi 

What is Blog and how do Blogging in Hindi, Hindi Blogging, How To Start Blog

Blog क्या होता है और Blogging कैसे करते हैं - What is Blogging In Hindi

ब्लॉग क्या होता है - What is a Blog in Hindi

पुराने समय में बहुत सारे लोगों को अपने प्रतिदिन होने वाले अनुभवों को एक दैनन्दिनी या डायरी (Diary) में लिखने का शौक होता था वह रोज की घटनाओं को डायरी के उसी दिन के पेज पर Note करते जाते थे इस Page पर जानकारी के साथ Date एवं Time भी लिखा जाता था समय बदला और Internet का युग आया वर्ष 1999 में Google ने एक ऐसा Free Platform Launch किया जिस पर आप Digitally अपने दैनिक अनुभवों और विचारों को Internet पर Share कर सकते थे, अपने विचारों को Internet पर Digital विचारों को Share करने को ही Blog कहा गया है Blog को हिन्‍दी में चिट्ठा कहते हैं जिसमें आप अपने दैनिक क्रियाकलापों, किसी विषय से जुडे समाचार, रोचक और काम की जानकारियां और अपने विचार लिख सकते हैं Blog लिखने वाले व्‍यक्ति को ब्‍लॉगर ( Blogger ) इसको हिन्‍दी में चिट्ठाकार और ब्‍लॉग लिखने के कार्य को ब्‍लागिंग (Blogging) हिन्‍दी में चिट्ठाकारी अथवा चिट्ठाकारिता कहते हैं

अब Hindi Blogging का है जमाना

भारत में Blogging हिन्‍दी और अंग्रेजी में बहुत ज्‍यादा Popular है बहुत सारे लोग Blogging को अपने Career के रूप में Select कर चुके हैं Blogging में आप पैसा ही नहीं नाम भी बनाते हैं कहते हैं कि ड्रीम जॉब, नाम और पैसा तीनों चीजें किसी को एक साथ नहीं मिलती हैं लेकिन Blogging में कुछ ऐसा ही है, Blogger एक ऐसा Platform है जहां आप अपना मन चाहा Topic Select करके बहुत आगे तक जा सकते हैं बस जरूरत होती है मन में लगन तथा धैर्य की, लगातार मेहनत करते रहने पर यहां सब कुछ संभव है अगर आपके पास एक अच्‍छा Idea है तो आप भी Blogging में अपना करियर बना सकते हैं

ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाते हैं - How to Make Money From Blogging

चलिये इसको शुरू से समझते हैं यह एक पूरा Eco System है इसमें कई सारे लोग एक दूसरे पर निर्भर रहते हैं किसी भी Business को चलाने के लिए या अपने Business की जानकारी Customer तक पहुंचाने के लिए Advertiser अलग-अलग तरीकों का इस्‍तेमाल करते आये हैं शुरूआत में News Paper, Magazine, रेडियो और टेलीविजन पर Advertisement दिखाये जाते थे इन Platform को इसलिए चुना जाता था क्‍योंकि इनकी पहुंच लाखों लोगों तक होती थी, लेकिन यहां एक परेशानी थी कि कोई भी विज्ञापन जो दिखाया जाता था उसकी पहुंच हर व्‍यक्ति तक होती थी जिसको दिखाया जाना चाहिए वह भी विज्ञापन देखता था और जिसको नहीं देखना था वह भी देखता था आज की भाषा में जिसे हम interest Based Advertising कहते हैं यानी विज्ञापन केवल उन्‍हीं लोगों को दिखाये जाते हैं जिसमें व्‍यक्ति की रूचि हो

विज्ञापन है कमाई करने का जरिया

इसलिए Internet के आने के बाद से चीजें बदली अब Advertiser ने Advertisement दिखाने के लिए Internet का सहारा लेने लगे यहां पर विज्ञापन दिखाने के लिए Google ने एक ऐसा Ads Platform तैयार किया जिस पर बहुत कम बजट में कोई भी विज्ञापन-दाता अपना विज्ञापन दे सकता था और केवल उन लोगों को दिखा सकता था जिनके लिए वह विज्ञापन बनाया गया था इस Ads Platform का नाम था Google Adwords जो अब वर्तमान में Google Ads के नाम जाना जाता है 

Google Ad-words पर आने वाले विज्ञापनों को Google शुरूआत में अपने Home Page पर दिखाया करता था इसकी वजह यह थी कि लाखों लोग Google पर Search करते थे इस वजह से विज्ञापनदाताओं का Interest गूगल पर विज्ञापन दिखाने में ज्‍यादा बढ गया था

ऐसे होती है Google के साथ पार्टनरशिप

अब यहां देखने वाली बात यह भी थी कि Google सिर्फ दूसरी Website के Link अपनी सर्च में दिखाता है उसका खुद का कोई कंटेंट नहीं होता है, लेकिन चूंकि Blogger गूगल का ही एक Platform था इसलिए Google ने निश्‍चय किया कि वह विज्ञापनदाताओं से आने वाले Ads को अब Blogger पर भी दिखायेगा जिससे Bloggers की भी Income होगी और उनका रूझान Blogging की तरफ बढेगा और ऐसा हुआ भी विज्ञापन से होने वाली Income में से कुछ हिस्‍सा गूगल Blogger को देता है और कुछ हिस्‍सा अपने पास रखता है 

शुरूआती दौर में Google सिर्फ English भाषा के Blog पर ही विज्ञापन देता था लेकिन आज हिन्‍दी भाषा के Blog पर भी विज्ञापन देता है भारत में भी हजारों लोग हिन्‍दी भाषा में Blogging करते हैं और अच्‍छी कमाई भी करते हैं

Adsense क्या है और कैसे काम करता हैं

Blog पर विज्ञापन लगाने के लिए प्रत्‍येक Blogger को Google की Adsense नामक Service पर अपने Blog को Adsense Account Approval के लिये Register करना होता है उसके बाद Google Adsense की टीम Blog को Review करती है जिसके लिए वह Google द्वारा बनाई गई Guideline (दिशा निर्देश) को Follow करती है अगर आपका Blog Google की सभी शर्तों पर रखा उतरता है तब आपका Google Adsense Account Approved कर दिया जाता है जिससे आपकी Earning शुरू हो जाती है और कम से कम 100$ पूरे करने पर आपके Bank Account में Payment भेज दिया जाता है



इससे सभी का फायदा होता है विज्ञापन दाता कम बजट में ज्‍यादा लोगों तक अपनी पहुंच बना पाता है Google आपके साथ Partnership करके आपका और अपना दोनों का फायदा करता है और लोगों को उनकी पसंद के विज्ञापन दिखाई देते हैंं

ब्‍लॉग कैसे शुरू करें - How To Start Blog in Hindi 

अगर पैसे नहीं हैं तो कैसे शुरू करें 

अगर आप सोच रहे हैं कि ब्‍लागिंग करने के लिए आपको बहुत ज्‍यादा इन्‍वेस्‍ट करने की जरूरत है तो ऐसा नहीं है आप Google के Free Blogging Platform पर जाकर भी एक Free Blog बना सकते हैं और आज से ही Blogging शुरू कर सकते हैं जब आप एक Free Blogging बनायेंगे तो वहां पर आप वे सारे काम कर पायेंगे जो एक प्रोफेसनल Blogger करता है कुछ चीजों के लिए आपको समझौता भी करना पडेगा लेकिन Free शुरूआत के लिए यह बुरा नहीं है 

डोमेन नेम और टैम्‍पलेट कब लेना है जानें 

जब आप गूगल के प्‍लेटफार्म पर फ्री ब्‍लॉग बनाते हैं तो तब आपके डोमने नेम के पीछे Blogger का Subdomain Blogspot.in जुडा रहता है लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका खुद का domain हो तो आप उसे custom domain के साथ जोड सकते हैं जिसके लिए आपको सालाना 300 से 1000 रूपये तक का खर्चा करना होगा आप हर साल केवल Domain Renew कराकर ही अपने Blog को हमेशा चला सकते हैं इसके साथ में अगर आपके साथ थोडा और Budget है तब आप एक अच्‍छी Premium Blog Template भी खरीद सकते हैं जिसके लिए आपको सिर्फ एक बार ही पैसा खर्च करना है इससे Blog पर एक Professional look आ जाता है Premium Blog Template की कीमत 500 रूपये से लेकर 3000 रूपये तक होती है यानी अगर आप Domain name और Template पर खर्चा करते हैं तो आप लगभग 4000 रूपये में एक Professional blog बना सकते हैं 

Web Hosting कब लेनी है 

अगर आपको लगता है कि अब आप बहुत अच्‍छे तरीके से ब्‍लागिंग करना सीख गये हैं ओर आपके Blog पर भी अच्‍छा खासा Traffic (ब्‍लॉग को पढने वाले लोग) आने लगे हैं तब आपको निर्णय लेना है कि आपको Web Hosting खरीदनी है या नहीं जो लोग Web Hosting से अनभिज्ञ हैं उन्‍हें बता दूं कि आप Internet पर जो भी सामग्री अपलोड करते हैं चाहे वह Text हो Image हो, या Videa हो वह एक सर्वर (Computer) पर Upload रहती है जो 24 घण्‍टे Internet से जुडा रहता है Blogger पर Google की Free Web Hosting का इस्‍तेमाल करते हैं जिसकी कुछ Limitations हैं अगर आप चाहते हैं कि एक Custom professional website बनाना तो वह Blogger के Free Platform पर नहीं बनायी जा सकती इसके लिए आपको Web Hosting खरीदनी होगी 

वेबसाइट सपोर्ट के आधार पर वेब होस्टिंग तीन प्रकार की होती है -
  1. शेयर्ड वेबहोस्टिंग ( Shared Web Hosting )
  2. वर्चुअल प्राइवेट सर्वर ( Virtual Private Server )
  3. डेडिकेटेड वेब होस्टिंग ( Dedicated Web Hosting )
होस्टिंग का खर्चा 5000 रूपये साल से लेकर 200000 रूपये वर्ष तक हो सकता है 

Best Blogging Platform चुनें  

होस्टिंग लेने के बाद आपको Best Blogging Platform का चुनाव करना होगा इसके लिए WodPress.Org एक Best CMS (Content Management System ) है दुनिया भर में 30 प्रतिशत से ज्‍यादा Blog और बेबसाइट WodPress.Org पर बनायी जाती हैं WodPress पर Blog बनाते समय आपको Web designing के बहुत ज्‍यादा ज्ञान की आवश्‍यकता नहीं है यहां पर आपको ढेर सारे Premium Themes और Free Plugins मिल जाते हैं जो आपके ब्‍लॉग में Extra Features Add करते हैं जिससे आपका Web designing का काम बहुत आसान हो जाता है जिससे आपका सारा ध्‍यान Blogging की ओर रहता है  - 

क्‍यों चुनते हैं प्रोफेशनल ब्‍लॉगर वर्डप्रेस को 👇

तो आखिर वर्डप्रेस (WordPress) में ऐसा क्‍या है जो दुनिया की सबसे ज्‍यादा वेबसाइट वर्डप्रेस पर ही बनाई जाती हैं उदाहरण के लिए आपका पिज़्ज़ा खाने का बहुत मन हो रहा है तो इसके 3 तरीके हैं -
  1. पहला आप खुद पिज़्ज़ा बनाने की रेसिपी को समझिए और फिर उसका सारा सामान इकट्ठा कीजिए और फिर पिज़्ज़ा बनाइए
  2. दूसरा तरीका है आप किसी पिज़्ज़ा बनाने वाले के पास जाइए और उसको ऑर्डर दीजिए आपको किस तरीके का पिज़्ज़ा चाहिए और उसके बाद में उसका आनंद उठाइए ये थोडा मंहगा हो सकता है
  3. तीसरा तरीका है आप बाजार जाईये बना हुआ पिज़्ज़ा खरीदिये घर लाईये गर्म कीजिये और खा लीजिये
इसी तरह से अगर आप खुद के लिए वेबसाइट बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको वेब डिजाइनिंग सीखनी होगी वह भी प्रोफेशनल तरीके से तब आप एक वेबसाइट बना पाएंगे, दूसरा तरीका है आप किसी वेब डिजाइनर के पास जाएंगे उसको अपनी सारी बातें बताएंगे कि आपको वेबसाइट में क्‍या क्‍या चीजें चाहिए, जिसके लिये वह आपसे अच्‍छी खासी फीस लेगा और आपको वेबसाइट बनाकर देगा और समय समय पर अपडेट के लिये भी आपको उससे ही सम्‍पर्क करना होगा

तीसरा तरीका है आप वर्डप्रेस (WordPress) पर जाइए वहां पर सिंपल आप अपना डोमेन और होस्टिंग अटैच कीजिए वेबसाइट बना लीजिए वह आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है ढेर सारे प्लगइन आपको वहां पर पहले से ही मिल जाते हैं आपको किसी भी चीज से रिलेटेड वेबसाइट बनानी है बस इंस्टॉल कीजिए और काम हो गया आपको कोई प्रोग्रामिंग सीखने की जरूरत नहीं है आपको कोई वेब डिजाइनिंग सीखने की जरूरत नहीं है सारी चीजें आपको वर्डप्रेस पर उपलब्ध हो जाती हैं

कंटेंट राइटिंग क्या है - What is Content Writing

जगह खरीद ली, दुकान भी बना ली और उसको सजा भी लिया लेकिन अब आप अपनी दुकान में क्‍या सामान रखते हैं उसकी Quality क्‍या है, उस दुकान का चलना न चलना इसी बात पर निर्भर करता है इसी तरह से कोई भी Blog का चलना या न चलना उसके Content की Quality पर निर्भर करता है

Google हमेशा कहता है कि “Content Is King” यानी अगर आपके ब्‍लॉग सामग्री (Blog Content) जिसे आप Blog Post भी कहते हैं, में अगर दम है तो आपके बेवसाइट की डिजाइन व अन्‍य चीजों से कोई फर्क नहीं पडता वह Blog पढने वाले Reader को हमेशा प्रभावित करता है और Google भी ऐसे Blog को हमेशा सर्च में रखता है जिसका Content लोगों को पसंद आता है यानी यह बहुत महत्‍वपूर्ण विषय है आइये जानते हैं कौन-कौन सी चीजें आपके पाठक को प्रभावित करती हैं, बाकी सभी कमिंया समय के साथ साथ दूर होती जाती हैं 

कंटेंट राइटिंग के टिप्‍स - Content Writing Tips

  1. किसी भी Topic पर Unique और प्रभावशाली Content हमेशा लोगों को पसंद आता है जिसमें बारीकी से हर Topic पर Detailed Information दी जाती है 
  2. Blog के विषय अनुसार Content बनाना और अपने Readers की interest को भी समझना बहुत जरूरी है अगर आपको नहीं पता है कि आपके Blog पर आने वाले पाठक किसी चीज में interest रखते हैं तो आप एक सही Content नहीं लिख पायेंगे जिसके लिए आप Google Analytics सर्विस का इस्‍तेमाल कर सकते हैं जिससे आपको पता चलेगा कि आपके Blog पर आने वाला पाठक कहां से आ रहा है तथा उसकी उम्र क्‍या है या वह कौन सी भाषा बाेलता है इसके अतिरिक्‍त और भी ढेर सारी जानकारियां आपको यहां से मिल जायेंगी, 
  3. समय के अनुसार Topic Select करें Keyword Research करने का तरीका जानें, यानी जो Topic इस समय Trend में चल रहा है उस पर आपको ज्‍यादा से ज्‍यादा पाठक मिल सकते हैं और अपनी रूचि दिखा सकते हैं जो तो trending topic पर article लिखें 
  4. पाठकों का Attention लेने के लिए interesting ideas तैयार करें थोडी सी रिसर्च भी करें कि आपके पाठकों ने आपके पुराने आर्टिकल्‍स में से किस पर सबसे ज्‍यादा रूचि दिखाई है उन्‍हीं विषयों का चुनाव करें 
  5. आपके नये आर्टिकल में दूसरे आर्टिकल्‍स के Link जरूर होने चाहिए जो आपके ब्‍लाग के अन्‍य और आर्टिकलों से भी जुडे हों होने चाहिये, आपके ब्‍लाग में Related article के Link भी होने चाहिए जिससे आपके पाठक ज्‍यादा से ज्‍यादा देर तक आपके ब्‍लाग पर बने रहें आर्टिकल लिखते समय आप अपने पाठकों को ऐसे Article का Suggestion भी दे सकते हैं जो आपके Blog पर सबसे ज्‍यादा देखे जाते हों 
  6. आर्टिकल्‍स साफ सुथरा और स्‍पष्‍ट भाषा में होना चाहिए यानी आप क्‍या कह रहे हैं यह लोगों को समझ में आना चाहिए अगर आप अपनी बात नहीं समझा पायेंगे तो आप कितना भी लम्‍बा, चौडा आर्टिकल लिख लें उससे कोई फायदा नहीं होगा 

सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन (SEO) का भी ज्ञान लें 

जब आप Blog Website बनाते हैं तो उसकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उसे कितने पाठक मिलते हैं और ज्‍यादातर पाठक किसी भी Topic को खोजने के लिए Google जैसे Search Engine का इस्‍तेमाल करते हैं यानी वह google पर कोई भी Keyword डालते हैं Google उस Keyword को सभी Blog और Website में खोजता है अगर वह Keyword आपके Blog में मिल जाता है तो Google उस पाठक को आपके Blog तक भेज देता है इसके लिए Google आपके Blog Artical में कुछ विशेष चीजों को जांच करता है जिसके लिए Google ने एक Guideline बनायी है जिसे सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन (SEO) कहते हैं
ध्यान रखें 1 दिन में आप ब्लॉगिंग में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते हैं आपको निरंतर ब्लॉगिंग सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन और कंटेंट राइटिंग पर ध्यान देना होगा साथ ही अपने ब्लॉग पोस्ट को लोगों तक सोशल मीडिया के सहारे भी पहुंचाना होगा आज के समय में ब्लॉगिंग करना इतना आसान भी नहीं है लेकिन अगर आपने एक बार ठान लिया है तो ब्लॉगिंग आप से बच नहीं सकती है आप 1 दिन इसमें जरूर सफलता प्राप्त करेंगे लेकिन उसके लिए निरंतर मेहनत और धैर्य के साथ काम करना भी जरूरी है

Learn Blogging in Hindi A to Z Guide : Make Money Online with Blog in Hindi ब्लोगिंग सीखें हिंदी में 

जाने एक फ्री ब्लॉग कैसे बनाते हैं- Learn How To Create a Free Blog 



आशा है आप समझ गये होंगे Blog क्‍या है, Blog किसे कहते हैं, Blogging से पैसा कैसे कमाया जाता है, Blogging करने के लिए क्‍या-क्‍या चीजें जरूरी हैंं, बजट ,डोमेन नेम और टैम्‍पलेट, बेब हास्टिंग, कन्‍टेंट राइटिंग क्‍या है (What is Content Writing) और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (Search engine optimization) क्‍या होता है आशा करता हूॅ यह जानकारी आपको बहुत पसंद आई होगी अगर आपको यह जानकारी पसंद आये तो आप अपने दोस्‍तों के साथ शेयर कर दूसरों की जानकारी भी बढायें, आप दिन शुभ हो धन्‍यवाद