Technovedant Chapter 2

Techovedant chapter2 is one of the best site in hindi for free Tips and Tricks tutorials which can be very very helpful for your daily life .

Alert

Showing posts with label How To Do it In Hindi. Show all posts
Showing posts with label How To Do it In Hindi. Show all posts

Tuesday, July 9, 2019

July 09, 2019

गूगल कैलेंडर क्‍या है - What is Google Calendar in Hindi

गूगल कैलेंडर (Google Calendar) क्या है? गूगल कैलेंडर 2019 के क्‍या फीचर हैं और Google कैलेंडर का उपयोग कैसे करें अगर यह सभी प्रश्‍न आपके दिमाग में आ रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिये ही हैंं इस पोस्‍ट पर गूगल कैलेंडर (Google Calendar) के बारे में पूरी जानकारी आपको देने की कोशिश की जायेगी जो आपके बहुत काम आयेगी तो आईये जानते हैं Google कैलेंडर क्‍या है और गूगल कैलेंडर का उपयोग कैसे करें

गूगल कैलेंडर क्‍या है - What is Google Calendar in Hindi

Google कैलेंडर Google द्वारा बनाया गया एक नि: शुल्क टाइम मैनेजमेंट (Time management) शेड्यूलिंग कैलेंडर सर्विस है जो गूगल द्वारा 13 अप्रैल 2006 को उपलब्ध कराया गया था गूगल कैलेंडर मैं आप सभी प्रकार के इवेंट्स साप्ताहिक एजेंडा और मीटिंग की जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं और समय पर यह आपको नोटिफिकेशन देकर इवेंट के बारे में जानकारी देता रहता है गूगल कैलेंडर को डेक्सटॉप मोबाइल दोनों डिवाइसों के लिए उपलब्ध कराया गया है अगर आपके पास एक गूगल खाता है तो आप आसानी से गूगल कैलेंडर को इस्तेमाल कर सकते हैं 

यहां पर आपको बहुत ही क्लीन इंटरफेस दिखाई देगा जहां पर आप आसानी से अपनी इवेंट बना सकते हैं और उन्हें एडिट भी कर सकते यहां पर इवेंट मैनेजमेंट के कई सारे विकल्प दिए गए हैं अगर आप इवेंट को सेव करते हैं तो आपको गूगल कैलेंडर द्वारा रिमाइंडर भी देने की सुविधा है और साथ ही आप अपनी इवेंट के जो भी स्थान हैं उन्हें गूगल मैप के साथ से जोड़ सकते हैं इसके साथ ही आप अपने कैलेंडर को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर भी करा सकते हैं अगर आप एक प्रोफेशनल है तो यह कैलेंडर आपके बहुत काम आने वाला है

गूगल कैलेंडर का उपयोग कैसे करें? (how to use google calendar in hindi)

Google कैलेंडर का शुरू करने के लिये या तो आपने फोन में google प्ले स्टोर से Google कैलेंडर की ऐप डाउनलोड कर लीजिये अगर आप डेस्‍कटॉप पर Google कैलेंडर इस्‍तेमाल करना चाहते हैं तो Calendar.Google.com पर चले जाईये

Google कैलेंडर में इवेंट कैसे क्रिएट करें

  • गूगल कैलेंडर का आप ओपन करेंगे तो आपको यहां पर एक + आइकन वाला क्रिएट बटन दिखाई देेगा, ईवेंट क्रिएट करने के लिए इस पर क्लिक करें
  • अब सबसे पहले आपको वह डेट सलेक्‍ट करनी हैं जिसके लिये आप वह इंवेट बना रहे हैं  

  • पहले फ़ील्ड पर Add Title पर ईवेंट का Title टाइप करें। 
  • Title के नीचे के आपको बताना है कि यह एक Event है या Reminder है Task है 
  • इसके बार आपको ईवेंट का डेट और टाइम सलेक्‍ट करना है 
  • यहां आपको Add Guests पर जाकर उन Guests की ईमेल आईडी एंटर करनी हैंं जिन्‍हें आप इस ईवेंट की सूचना देना चाहते हैं इससे एक नोटिफिकेशन उनके पास भी पहुॅच जायेगा 

  • अगर आप इंवेंट लोकेशन को भी उस सूचना के साथ जोडना चाहते हैं तो Add Location पर जाकर  Location Add करें 
  • अगर आपको इवेंट के बारे में कोई जानकारी और भी देनी हो तो Add Description पर जाकर दे दें 
  • अब आप किस लिस्‍ट में इंवेंट को जोडना चाहते हैं उसे सलेक्‍ट करें 
  • अब आपको बस इसे Save करना है 
जरूरत पड़ने पर आप गूगल कैलेंडर से इवेंट को एडिट भी कर सकते हैं या डिलीट भी कर सकते हैं इसके साथ ही अगर आप चाहे तो कोई फाइल भी अपने इवेंट के साथ में अटैच कर सकते हैं इवेंट से कुछ समय पहले एक गूगल द्वारा आपको फोन पर ईमेल द्वारा या एसएमएस द्वारा भी रिमाइंड कराया जाता है

Monday, April 30, 2018

April 30, 2018

ओएमआर क्‍या है - What Is OMR in Hindi

ओएमआर (OMR) फुल फॉर्म है ऑप्टिकल मार्क रीडर (Optical Mark Reader), आपने कभी ना कभी OMR Sheet पर Exam जरूर दिया, इन्‍हीं OMR Sheet को जांचने के लिये ऑप्टिकल मार्क रीडर (Optical Mark Reader) प्रयोग किया जाता है तो आईये जानते हैं ओएमआर क्‍या है - What Is OMR in Hindi

OMR Optical Mark Reader Kya hai, ऑप्टिकल मार्क रीडर क्या है, What is Optical Mark Reader, OMR SHEET FILLING INSTRUCTIONS, OMR kese Bhren, How to fill OMR Sheet

ओएमआर क्‍या है - What Is OMR in Hindi

OMR यानी ऑप्टिकल मार्क रीडर एक विशेष प्रकार का स्केनर होता है यानी एक इनपुट डिवाइस होती है जो विशेष प्रकार के चिन्‍ह या मार्क्स को पहचानने के लिए ही डिजाइन की जाती है आपने अक्सर विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं में ओएमआर शीट पर एग्जाम जरूर दिया होगा जहां पर आपको काले पेंसिल से गोला को ठीक से भरना होता है जवाबी एग्जाम दे देते हैं तो यह जो ओएमआर शीट होती है उसे ओएमआर स्केनर में डाला जाता है और यह स्केनर एक लेजर लाइट को आपकी सीट पर डालता है और केवल उन काले घेरे वाले निशानों को स्कैन करता है  जहां पर आपने ओएमआर शीट में गोलों को पूरा काला किया गया होता है वहां से लेजर की मात्रा कम वापस आती है और जहां पर आप ने गोलोंं को काला नहीं किया गया होता है वहां से लेजर की मात्रा ज्यादा वापस आती है तो इस तरीके से यह स्कैनर आपके दिए गए उत्तरों को पहचान लेता है  - 

ओएमआर के फायदे और नुकसान - Advantages And Disadvantages of OMR

  1. ओएमआर शीट (OMR sheet) स्केनर का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह 1 घंटे में लगभग 10000 कॉपियों को जांच सकता है
  2. अगर आप कीबोर्ड से डाटा एंट्री करते हैं तो उसमें गलतियों की संभावना ज्यादा रहती है जबकि अगर आप ऑप्टिकल मार्क रीडर से डाटा को एंटर करते हैं तो गलतियों की गुंजाइश बहुत कम होती है
  3. लेकिन इसके लिए ओएमआर शीट को अच्छे से भरा जाना जरूरी है क्योंकि अगर वह मार्कशीट को ठीक से डार्क नहीं किया गया है तो ऑप्टिकल मार्क रीडर (Optical mark reader) उस डाटा को कलेक्ट नहीं कर पाएगा
  4. ओएमआर का इस्तेमाल केवल उन्हीं डाटा को कलेक्ट करने के लिए किया जा सकता है जिसमें एक से अधिक ऑप्शंस का चुनाव करना हो यानी अगर आप सिंगल डाटा कलेक्ट करना चाहते हैं तो आप ओएमआर का इस्तेमाल नहीं कर सकते

ओएमआर कैसे भरें - 

  • ऑप्टिकल आंसर शीट (Optical Answering Sheet) भरते वक्त आंसर को बार-बार बिगाड़े नहीं
  • गोले को पूरी तरीके से काला करें यानी डार्क करें उसे आंशिक रूप से काला ना करें क्योंकि उसे मशीन नहीं पकड़ पाएगी
  • काला करने के अलावा कोई भी निशान वहां पर ना लगाएं जैसे टिक का निशान या क्रॉस का निशान
  • बहुत से लोग बोले को आधा काला करके छोड़ देते हैं लेकिन इससे भी आपका उत्तर माना नहीं जाएगा यानी मशीनों से नहीं पढ़ पाएगी
  • गोले को भरते वक्त आप के बाहर ना जाए यानी आपको गोले को केवल अंदर से भरना है
Tag - OMR Optical Mark Reader Kya hai, ऑप्टिकल मार्क रीडर क्या है, What is Optical Mark Reader, OMR SHEET FILLING INSTRUCTIONS, OMR kese Bhren, How to fill OMR Sheet