Technovedant Chapter 2

Techovedant chapter2 is one of the best site in hindi for free Tips and Tricks tutorials which can be very very helpful for your daily life .

Alert

Showing posts with label o-level-course-in-hindi. Show all posts
Showing posts with label o-level-course-in-hindi. Show all posts

Sunday, May 6, 2018

May 06, 2018

मॉनिटर क्या है - What is Monitor in Hindi

मॉनिटर (Monitor) एक प्रकार की आउटपुट डिवाइस है मॉनिटर (Monitor) को विजुअल डिस्प्ले यूनिट भी कहा जाता है, देखने में आपके टीवी की तरह होता है, लेकिन कंप्‍यूटर के लिये बहुत महत्‍वपूर्ण और जरूरी होता है इसके बिना आप कंम्‍यूटर पर काम ही नहीं कर पायेगें आईये जानते हैं मॉनिटर क्या होता है और मॉनिटर कितने प्रकार के होते है What is Monitor in Hindi

computer monitor in hindi, led monitor in hindi, information about monitor of computer in hindi, crt monitor in hindi, tft monitor in hindi, characteristics of monitor in hindi, led monitor definition in hindi, monitor kitne prakar ke hote hai, Monitor Ki Jankari

मॉनिटर क्या है - What is Monitor in Hindi 

मॉनिटर कितने प्रकार के होते है - तीन प्रकार के 
  1. CRT Monitor
  2. LCD (Liquid Crystal Display)
  3. LED (Light Emitting Diode)
LCD (Liquid Crystal Display)
कंप्यूटर मॉनिटर एक ऐसी डिवाइस है जो आपके कंप्यूटर के साथ अगर अटैच ना की गई हो तो आप कंप्यूटर का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं क्योंकि आपको वहां पर कुछ दिखा ही नहीं दिखाई नहीं देगा LCD (Liquid Crystal Display) कंप्यूटर मॉनिटर का जो डिस्प्ले होता है वह बहुत पतला होता है और यह पतले फिल्म ट्रांजिस्टर लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले का बना होता है Liquid Crystal Display को LCD के नाम से भी जाना जाता हैं यह Digital Technology हैं जो एक Flat सतह पर तरल क्रिस्टल के माध्यम से आकृति बनाता हैं यह कम जगह लेता है यह कम बिजली की खपत करता है

CRT Monitor
जबकि जो पुराने मॉनिटर होते थे वह कैथोड रे ट्यूब (Cathode Ray Tube) के बने होते थे इनकी गहराई लगभग स्क्रीन के साइज के बराबर ही होती थी और यह बिजली भी बहुत खर्च करते थे अधिकतर मॉनीटर में Picture tube होता है जो देखने में बिलकुल टीवी की तरह होता है यह Picture tube सी.आर.टी. कहलाती है CRT बहुत सस्‍ती तकनीक है
Cathode Ray Tube

CRT मोनीटर में एक Electron gun होता है जो की Electrons की Beam और Cathode Rays को उत्सर्जित करती है ये Electron beam, Electronic grid से पास की जाती है ताकि electron की Speed को कम किया जा सके CRT Monitor की Screen पर फास्फोरस की Coding की जाती है इसलिए जैसे ही electronic beam Screen से टकराती है तो Pixel चमकने लगते हैं और मोनीटरScreen पर डिस्‍पले दिखाई देने लगता है

LED (Light Emitting Diode)

वर्तमान समय में LCD (Liquid Crystal Display) के स्‍थान पर LED (Light Emitting Diode) का इस्‍तेमाल किया जा रहा है यह देखने में बिलकुल LCD Monitor की तरह ही लगते हैं लेकिन LED 1.5 watts की पावर इस्‍तेमाल करती है और ऑखों पर बहुत कम जोर डालती है LED Monitor LCD की तुलना में अधिक समय तक काम करते हैं LED को लाइट एमिटिंग डायोड भी कहा जाता है यह एक सेमीकंडक्टर डिवाइस होता है जो लाइट को एमिटिंग या उत्‍सर्जित करता है LED एक बहुत महत्वपूर्ण आविष्कार रहा है इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा मात्रा में लोगों के द्वारा किया जा रहा है

Tag - computer monitor in hindi, led monitor in hindi, information about monitor of computer in hindi, crt monitor in hindi, tft monitor in hindi, characteristics of monitor in hindi, led monitor definition in hindi, monitor kitne prakar ke hote hai, Monitor Ki Jankari

Friday, May 4, 2018

May 04, 2018

क्‍या होता है एमआईसीआर - What is MICR in Hindi

एमआईसीआर (MICR) तकनीक से लैस  बैंक चैक का इस्‍तेमाल आप बहुत दिनों से कर रहे हैं लेकिन क्‍या आप जानते हैं बैंक चैक पर एक खास तकनीक MICR का इस्‍तेमाल किया जाता है अगर नहीं तो आईये जानते हैं क्‍या होता है MICR

micr in computer in hindi, what is micr code in hindi, micr full form in hindi, ocr in hindi, micr kya hai, micr ka use, ifsc code in hindi, magnetic ink character reader in hindi, MICR full form, What is MICR in Hindi

क्‍या होता है एमआईसीआर - What is MICR in Hindi 

अगर अभी तक आपने गौर नहीं किया है तो अब गौर कीजिए आपके बैंक चेक पर नीचे जहां पर चेक नंबर और कुछ जानकारी लिखी रहती है वह जानकारी में एक विशेष करैक्टर होते हैं जिन्हें एमआईसीआर डिटेक्ट करता है MICR की फुल फॉर्म होती है मैग्नेटिक इंक कैरेक्टर रिकग्निशन (Magnetic Ink Character Recognition) यानी वह जो कैरेक्टर लिखे जाते हैं वह मैग्नेटिक इंक से लिखे जाते हैं जिन्हें एमआईसीआर रीडर डिटेक्ट कर लेता है

एमआईसीआर (MICR) एक कैरेक्टर रिकग्निशन (Character recognition) तकनीक पर आधारित चेक को प्रोसेस करने वाली डिवाइस होती है इसमें एक स्केनर लगा होता है जो कि चेक पर प्रिंटेड मैग्नेटिक इंक कैरेक्टर कोड पढ़ लेता है एमआईसीआर एनकोडिंग को एमआईसीआर लाइन भी कहा जाता है यह चेक के निचले हिस्से में होती है
बैंकों द्वारा इस MICR CODE का उपयोग चेक पास करने में किया जाता है, MICR CODE के जरिये चेक की सुरक्षा बढ़ जाती है. MICR Code को पढने के लिए MICR reader का उपयोग किया जाता है.


MICR code नौ अंको का होता है जिसमे पहले 3 अंक शहर का नाम अगले तीन अंक बैंक का नाम और अंतिम तीन अंक बैंक की ब्रांच के बारे में बताते है


माना किसी बैंक का कोड 209201202 है तो इसमें –

209 – शहर का नाम
201 – बैंक के नाम का कोड
202 – बैंक ब्रांच का कोड

MICR Code को एक विशेष प्रकार की Magnetic Ink से लिखा जाता है जिससे धोखाधडी के मामलो की पकड़ हो सके

Tag - micr in computer in hindi, what is micr code in hindi, micr full form in hindi, ocr in hindi, micr kya hai, micr ka use, ifsc code in hindi, magnetic ink character reader in hindi, MICR full form, What is MICR in Hindi

Wednesday, May 2, 2018

May 02, 2018

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स - O level Computer Course in Hindi

पिछली पोस्ट में हम आपको CCC कंप्यूटर कोर्स के बारे में जानकारी दे चुके हैं इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स क्या होता है और इसके क्या फायदे होते हैं तो आइए जानते हैं क्या होता है ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स - O level Computer Course in Hindi

o level course in hindi, o level computer course syllabus, o level syllabus in hindi, doeacc a level course duration and fees, o level computer course details in hindi, O Level Course Syllabus Fees, Exam Ki Puri Jankari Hindi Me, o level computer course kya hai

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स - O level Computer Course in Hindi 

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स कंप्यूटर का एक बुनियादी कोर्स होता है जिसमें आपको सभी प्रकार की एप्लीकेशन के बारे में जानकारी दी जाती है इसको पूरा करने के बाद आप कंप्यूटर एप्लीकेशंस में परफेक्ट हो जाते हैं और किसी भी यूनिवर्सिटी के सी एस (Computer Science) डिप्लोमा के बराबर हो जाते हैं

जैसे कि मैं आपको पिछली पोस्ट में बताया था कि CCC कोर्स अगर आप कर लेते हैं तो किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी के लिए आप CCC सर्टिफिकेट को लगा सकते हैं लेकिन अगर आप ग्रेड A और ग्रेड B की जॉब के लिए अप्लाई करते हैं तो आपके पास ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स का होना आवश्यक है इसलिए आप अगर किसी भी गवर्नमेंट जॉब के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आपके पास ओ लेवल या CCC कोर्स सर्टिफिकेट होना जरूरी है -

ओ लेवल कोर्स का सिलेबस - O level course syllabus

यदि आप ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स करना चाहते हैं तो इसके अंदर आपको 4 विषय मिलते हैं और चारों में से गाय के एग्जाम होता है और चारों विषयों का एक-एक एग्जाम होता है इन चारों पेपरों के साथ सब्जेक्ट का प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट भी होता है - 

यह तीन पेपर कंम्‍पसरी होते हैं  - 
  1. M1 R4 (It tools and business system)
  2. M2 R4 (internet technology and web design)
  3. M3 R4 (C programming)
इसमें तीनों में से आपको कोई एक चुनना होता है 
  1. M4 1-R4 (.Net programming)
  2. M4 2-R4 (introduction to multimedia)
  3. M4 3-R4 (ICT Re)
इस प्रकार कुल चार पेपर देने हैं 

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स करने के लिए शैक्षिक योग्यता

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स करने के लिए कम से कम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है या आपके पास ITI का सर्टिफिकेट होना चाहिए अगर आपने 10 वीं के बाद आईटीआई की है तो भी आप को लेवल कंप्यूटर कोर्स कर सकते हैं 

 कैसे करें ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स के लिए अप्लाई

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स 2 तरीके से किया जा सकता है पहला सीधे यानी कि ऑनलाइन और दूसरा किसी भी इंस्टिट्यूट द्वारा अगर आपको सीधे करने में कोई दिक्कत होती है तो आप किसी भी इंस्टिट्यूट में जाकर एडमिशन ले सकते हैं और अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं वहां से आप को लेवल की तैयारी कर सकते हैं और एग्जाम देकर ओ लेवल का कोर्स कर सकते हैं अगर आपको इंस्टिट्यूट में जाने में कोई दिक्कत होती है तो आप इसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं और खुद से तैयारी करके ऑनलाइन परीक्षा दे सकते हैं

इसके लिए आपको nielit की वेबसाइट student.nielit.gov.in पर जाना होगा और O level Computer Course के एग्जाम के लिए O level Online Registration कराना होगा और स्वयं अध्ययन के आधार पर कोर्स का ऑनलाइन एग्जाम देना होगा

NIELIT द्वारा ओ लेवल की परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित कराई जाती है पहली जनवरी में और दूसरी जुलाई में इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिए जाते हैं वह लेवल के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जनवरी और जुलाई से पहले कराना होता है अगर आप जनवरी में परीक्षा देना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन जुलाई से सितंबर तक के बीच में आप करा लीजिए और यदि आप जुलाई में एग्जाम देना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन जनवरी से मार्च तक करा लीजिए यह रजिस्ट्रेशन आप NIELIT की वेबसाइट पर जाकर खुद से करा सकते हैं यह रजिस्ट्रेशन 5 साल की अवधि तक मान्य होता है यानी 5 साल तक कभी भी आप अपने अकाउंट से लॉग इन करके एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं इस रजिस्ट्रेशन की फीस ₹500 है और इसके अलावा एग्जाम की फीस अलग से देनी होती है

Tag - o level course in hindi, o level computer course syllabus, o level syllabus in hindi, doeacc a level course duration and fees, o level computer course details in hindi, O Level Course Syllabus Fees, Exam Ki Puri Jankari Hindi Me, o level computer course kya hai

Tuesday, May 1, 2018

May 01, 2018

बारकोड रीडर क्या है - What is Barcode Reader

आप जब भी बाजार से कोई सामान खरीदने गए होंगे तो आपने देखा होगा कि जब आप कैश काउंटर पर जाते हैं तो वहां पर एक मशीन द्वारा आपके सामान को स्कैन किया जाता है जिससे उसकी बिलिंग होती है यह मशीन बारकोड रीडर (Barcode Reader) होती है और उस सामान पर जो काली सीधी लाइन होती हैं उन्हें बारकोड (Barcode) कहते हैं तो आइए जानते हैं क्या होता है बारकोड रीडर (Barcode Reader) और यह बारकोड कैसे काम करते हैं -What is Barcode Reader

बारकोड रीडर क्या है - What is Barcode Reader

बारकोड रीडर क्या है - What is Barcode Reader

बारकोड को बनाने का श्रेय नारमन जोसेफ वुडलैंड (Norman Joseph Woodland) को है। बारकोड रीडर (Barcode Reader) एक विशेष प्रकार की इनपुट डिवाइस होती है और यह बारकोड को स्कैन करके उससे प्राप्‍त डेटा का इनपुट आपके कंप्यूटर में सीधे सीधे ले जाती है यह डिवाइस बारकोड (Barcode) को पढ़ने के काम आती है, इसे प्राइस स्कैनर या  POS ( Point of Scale ) भी कहा जाता है

बारकोड होता क्या है - What is Barcode 


बारकोड (Barcode) एक विशेष प्रकार का कोड होता है जिसमें पतली और मोटी लाइनों की एक सीरीज होती है इन लाइनों को बार कहा जाता है और इसकी जो कोडिंग होती है या पहचान होती है वह लाइन की लंबाई से नहीं लाइन की मोटाई से होती है और उनके बीच के अंतर से होती है इस विधि को एकबिमिय (1 dimensional Barcodes) यानि 1D बारकोड कह सकते हैं। बारकोड (Barcode) को प्रकाशीय स्‍कैनर (Optical Scanners) की सहायता सेे पढ़ा जा सकता है जिन्हें बारकोड रीडर (Barcode Reader) कहते हैं। बारकोड रीडर (Barcode Reader) में एक लेजर बीम लगी होती है जो लाइन और स्पेस में रिलेशंस के द्वारा कोड को डिजिटल डाटा में बदल देती है और इसे कंप्यूटर को भेज दिया जाता है

बारकोड के मुख्य रूप से 5 हिस्से होते हैं -
  1. वाइट जोन 
  2. स्टार्ट जोन
  3. करैक्टर
  4. डाटा करैक्टर 
  5. स्टॉक कैरेक्टर
बारकोड (Barcode) अब अन्य पैटर्नों में भी बनाये जाते हैं जिनमें वर्गों, बिन्दुओं आदि का प्रयोग किया जाता है। इसे द्विबिमीय बारकोड (2 dimensional barcodes) या 2D Barcode कह सकते हैं। 2D Barcode का उदाहरण क्यूआर कोड (QR code) है कोरियर सेवा हो या रिटेल बाजार सभी जगह बारकोड का प्रयोग अब आम हो गया है। इतना ही नहीं पहचान के लिए ‘आधार’ कार्ड में इसका इस्तेमाल हो रहा है।

Tag - how does a barcode reader work, advantages and disadvantages of barcode reader, barcode reader hindi, types of barcode reader, How a Barcode Reader Works, What is the purpose of a bar code

Monday, April 30, 2018

April 30, 2018

ओएमआर क्‍या है - What Is OMR in Hindi

ओएमआर (OMR) फुल फॉर्म है ऑप्टिकल मार्क रीडर (Optical Mark Reader), आपने कभी ना कभी OMR Sheet पर Exam जरूर दिया, इन्‍हीं OMR Sheet को जांचने के लिये ऑप्टिकल मार्क रीडर (Optical Mark Reader) प्रयोग किया जाता है तो आईये जानते हैं ओएमआर क्‍या है - What Is OMR in Hindi

OMR Optical Mark Reader Kya hai, ऑप्टिकल मार्क रीडर क्या है, What is Optical Mark Reader, OMR SHEET FILLING INSTRUCTIONS, OMR kese Bhren, How to fill OMR Sheet

ओएमआर क्‍या है - What Is OMR in Hindi

OMR यानी ऑप्टिकल मार्क रीडर एक विशेष प्रकार का स्केनर होता है यानी एक इनपुट डिवाइस होती है जो विशेष प्रकार के चिन्‍ह या मार्क्स को पहचानने के लिए ही डिजाइन की जाती है आपने अक्सर विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं में ओएमआर शीट पर एग्जाम जरूर दिया होगा जहां पर आपको काले पेंसिल से गोला को ठीक से भरना होता है जवाबी एग्जाम दे देते हैं तो यह जो ओएमआर शीट होती है उसे ओएमआर स्केनर में डाला जाता है और यह स्केनर एक लेजर लाइट को आपकी सीट पर डालता है और केवल उन काले घेरे वाले निशानों को स्कैन करता है  जहां पर आपने ओएमआर शीट में गोलों को पूरा काला किया गया होता है वहां से लेजर की मात्रा कम वापस आती है और जहां पर आप ने गोलोंं को काला नहीं किया गया होता है वहां से लेजर की मात्रा ज्यादा वापस आती है तो इस तरीके से यह स्कैनर आपके दिए गए उत्तरों को पहचान लेता है  - 

ओएमआर के फायदे और नुकसान - Advantages And Disadvantages of OMR

  1. ओएमआर शीट (OMR sheet) स्केनर का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह 1 घंटे में लगभग 10000 कॉपियों को जांच सकता है
  2. अगर आप कीबोर्ड से डाटा एंट्री करते हैं तो उसमें गलतियों की संभावना ज्यादा रहती है जबकि अगर आप ऑप्टिकल मार्क रीडर से डाटा को एंटर करते हैं तो गलतियों की गुंजाइश बहुत कम होती है
  3. लेकिन इसके लिए ओएमआर शीट को अच्छे से भरा जाना जरूरी है क्योंकि अगर वह मार्कशीट को ठीक से डार्क नहीं किया गया है तो ऑप्टिकल मार्क रीडर (Optical mark reader) उस डाटा को कलेक्ट नहीं कर पाएगा
  4. ओएमआर का इस्तेमाल केवल उन्हीं डाटा को कलेक्ट करने के लिए किया जा सकता है जिसमें एक से अधिक ऑप्शंस का चुनाव करना हो यानी अगर आप सिंगल डाटा कलेक्ट करना चाहते हैं तो आप ओएमआर का इस्तेमाल नहीं कर सकते

ओएमआर कैसे भरें - 

  • ऑप्टिकल आंसर शीट (Optical Answering Sheet) भरते वक्त आंसर को बार-बार बिगाड़े नहीं
  • गोले को पूरी तरीके से काला करें यानी डार्क करें उसे आंशिक रूप से काला ना करें क्योंकि उसे मशीन नहीं पकड़ पाएगी
  • काला करने के अलावा कोई भी निशान वहां पर ना लगाएं जैसे टिक का निशान या क्रॉस का निशान
  • बहुत से लोग बोले को आधा काला करके छोड़ देते हैं लेकिन इससे भी आपका उत्तर माना नहीं जाएगा यानी मशीनों से नहीं पढ़ पाएगी
  • गोले को भरते वक्त आप के बाहर ना जाए यानी आपको गोले को केवल अंदर से भरना है
Tag - OMR Optical Mark Reader Kya hai, ऑप्टिकल मार्क रीडर क्या है, What is Optical Mark Reader, OMR SHEET FILLING INSTRUCTIONS, OMR kese Bhren, How to fill OMR Sheet

Friday, April 27, 2018

April 27, 2018

क्‍या होता है वॉइस इनपुट रिकग्निशन सिस्टम - What is Voice Input Recognition System

आपने अपने मोबाइल में Google वॉइस इनपुट को जरूर इस्तेमाल किया होगा यह इसके कीबोर्ड में फंक्शन दिया गया होता है जहां पर आप बोलकर टाइप कर सकते हैं इसके अलावा आप Google ट्रांसलेट में भी बोल कर टाइप कर सकते हैं यह जो सिस्टम है इसे वॉइस इनपुट रिकग्निशन सिस्टम (Voice Input Recognition System) कहते हैं आइए जानते हैं यह किस प्रकार काम करता है और क्या होता है - What is the Voice Input Recognition System

क्‍या होता  है वॉइस इनपुट रिकग्निशन सिस्टम - What is Voice Input Recognition System

क्‍या होता  है वॉइस इनपुट रिकग्निशन सिस्टम - What is Voice Input Recognition System

असल में वॉइस इनपुट रिकग्निशन सिस्टम एक इनपुट डिवाइस के साथ में काम करता है जिसमें एक माइक्रोफोन की मदद से आपकी आवाज को पहचानता है और स्क्रीन पर टाइप कर देता है यानी यह आपकी आवाज को इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल्स (Electronic signals) में कंवर्ट कर देता है और एक पैटर्न बनाता है इस पैटर्न को कंप्यूटर में पहले से स्‍टोर किए गए पैटर्न से मिलान करके देखा जाता है और अगर वह पैटर्न किसी शब्द से उत्पन्न हुई आवाज के पैटर्न से मेल खाते हैं तो वह शब्द वहां पर टाइप कर दिया जाता है पहले से स्टोर किए गए पैटर्न के सेट को सिस्टम शब्दावली (system terminology) कहते हैं इस शब्दावली को बनाने के लिए सिस्टम में  पहले से काम किया जाता है यानी एक शब्दावली बनाई जाती है उसमें ढेर सारे लोगों की आवाज के Pattern तैयार किए जाते हैं यदि कोई शब्द है उसको कई सारे लोगों से बार-बार बुलावाया जाता है और जो सबसे क्लोज मैच होता है उसको उस शब्द का पैटर्न तैयार कर लिया जाता है और जब आप कोई भी दोबारा उस शब्द को बोलता है तो कंप्‍यूटर उसे तुरंत पहचान लेता है और टाइप कर देता है यह तकनीक वॉइस रिकग्निशन के नाम से जानी जाती है

आज Voice Recognition Technology की वजह से ढेर सारे काम हो रहे हैं इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसके प्रयोग से थकान कम होती है क्योंकि मौखिक निर्देश दिए जाते हैं कीबोर्ड की अपेक्षा कम थकाउ होते हैं आवाज से डाटा एंट्री करने की स्पीड तेज होती है क्योंकि आप बोलने के साथ में टाइप करते हैं इसके साथ में काम करने पर यूजर को स्वतंत्रता का अनुभव होता है आप कहीं नहीं घूमते फिरते हुए अपने डेटा को एंटर कर सकते हैं कुछ विशेष परिस्थितियों में यूज़र के हाथ जब व्यस्त होते हैं तो वह Computer system में बड़े आराम से डाटा इनपुट कर सकता है इसका प्रयोग सिक्योरिटी में भी किया जा रहा है यूजर पहचान करने के लिए, इसके अलावा शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए भी यह सिस्टम वरदान के समान है यदि किसी व्यक्ति के हाथ नहीं है तब भी वह कंप्यूटर पर काम कर सकता है टाइप कर सकता है उसको कमांड दे सकता है मोबाइल फोन में भी इस तकनीक का काफी उच्‍च स्‍तर पर इस्तेमाल किया जा रहा है आप केवल बोलने से ही मोबाइल में किसी को मैसेज भेज सकते हैं कॉल कर सकते हैं और उसके कई सारे फंग्‍शन का इस्‍तेमाल सकते हैं इसके अलावा आप घर में भी वॉइस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी पर आधारित डिवाइस आने वाले हैं, जहां पर आप बोलने भर से ही अपने घर की लाइट को ऑन कर पाएंगे एसी चला पाएंगे पंखा बंद कर पाएंगे, यह सारी चीजें वॉइस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी पर ही आधारित है

Friday, April 20, 2018

April 20, 2018

कंट्रोल यूनिट (CU) क्या है - What is Control Unit in CPU

कंट्रोल यूनिट (Control Unit) सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट यानि CPU का एक मुख्‍य घटक होता है इसे नियंत्रण इकाई भ्‍ाी कहते हैं शार्ट में इसे CU भी कहा जाता है तो आईये जानते हैं कंट्रोल यूनिट (Control Unit) क्‍या है और यह सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट यानि CPU में क्‍या काम करती है - What is Control Unit in CPU

What is CU in Hindi, Control Unit in Hindi, Control unit computer architecture, Control unit computer in hindi, Control unit computer in hindi, Control unit explanation in hindi, Detonation control unit in hindi, Function of control unit in hindi

कंट्रोल यूनिट क्या है - What is Control Unit in CPU in Hindi

आप तो जानते हैं कंप्‍यूटर कोई भी काम करने के लिये प्रोसेंसिग करता है प्रोसेसिंग काम होने की प्रकिया को कहा जाता है जिसमें यूजर द्वारा इनपुट डाटा को सूचना में परिवर्तन किया जाता है प्रोसेसिंग की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होती है - 
  1. सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट क्या है 
  2. कंप्यूटर में बूटिंग क्या होती है

प्रोसेसिंग क्या होता है -What is Processing

आपके द्वारा इनपुट डाटा की सभी प्रकार की गणना और तुलना अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट (ए. एल.यु.) में होती हैं प्रोसेसिंग से पहले प्राइमरी मेमोरी (Primary memory) में जो डाटा होता है और जो निर्देश होते हैं वह अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट में ट्रांसफर हो जाते हैं और वहां पर उनकी प्रोसेसिंग का कार्य होता है Arithmetic logic unit (ALU) से जो परिणाम मिलते हैं उनको प्राइमरी मेमोरी में ट्रांसफर कर दिया जाता है और प्रोसेसिंग समाप्त होने के बाद में प्राइमरी मेमोरी (Primary memory) में जो डाटा बचता है या अंतिम परिणाम बचते हैं वह एक आउटपुट डिवाइस (Output device) के माध्यम से आप तक पहुंचा दिए जाते हैं

कैसे और क्‍या काम करता है कंट्रोल यूनिट

इस सारी प्रोसेसिंग की प्रक्रिया को कंट्रोल करता है कंट्रोल यूनिट यानी इनपुट डिवाइस को डाटा कहां से लेना है उसको स्टोरेज डिवाइस में कब डालना है एलयू को एक बार डेटा कब लेना है और डेटा का क्या करना है और अंतिम परिणाम को आउटपुट डिवाइस तक कैसे भेजना है यह सारे काम कंप्यूटर सिस्टम के कंट्रोल यूनिट (CU) से ही संभव होते हैं वह प्रोग्राम निर्देशों को सेलेक्ट करता है उनका समझता है तथा कंट्रोल यूनिट पूरी सिस्टम की कार्यप्रणाली को निर्देशित करने का काम करता है और प्रोग्राम का पालन करने में सक्षम होता है

यानी सोचने का काम करता है अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट और प्रोग्रामर द्वारा सभी प्रोग्राम्स में जो निर्देश दिए जाते हैं , उन सभी निर्देशों का पालन कराने का काम करता है कंट्रोल यूनिट, कंट्रोल यूनिट मेन मेमोरी में स्‍टोर किए गए सारे प्रोग्राम से निर्देशों को प्राप्त करता है उन निर्देशों का अर्थ करता है और उनको इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल्स में कंवर्ट कर देता है जो सिस्टम के अन्य यूनिट को उनके कार्यों को करने के लिए सक्रिय करता है 

Tags - What is CU in Hindi, Control Unit in Hindi, Control unit computer architecture, Control unit computer in hindi, Control unit computer in hindi, Control unit explanation in hindi, Detonation control unit in hindi, Function of control unit in hindi

Thursday, April 19, 2018

April 19, 2018

अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट (ए. एल.यु.) क्‍या है - What is Arithmetic logic unit (ALU) in Hindi

जैसा कि आप जानते हैं प्रोसेसर (Processor) को कंप्यूटर का दिमाग कहा जाता है जैसे हमारा दिमाग सोचने समझने का काम करता है उसी प्रकार से प्रोसेसर भी सोचने और समझने का काम करता है लेकिन उसके लिए उसे जरूरत होती है (ए. एल.यु.) की यानी अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट (Arithmetic Logic Unit) की तो आइए जानते हैं क्या है यह अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट (ALU) और यह किस प्रकार काम करती है - What is Arithmetic logic unit in Hindi

अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट (ए. एल.यु.) क्‍या है - What is Arithmetic logic unit (ALU) in Hindi

अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट (ए. एल.यु.) क्‍या है - What is Arithmetic logic unit (ALU) in Hindi

अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट (Arithmetic logic unit) सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट के मुख्य तीन घटकों में से एक है जिसमें मेमोरी यूनिट (Memory unit) और कंट्रोल यूनिट (Control unit) भी शामिल है ALU कंप्यूटर हार्डवेयर में एक डिजिटल सर्किट होता है, अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट का मुख्य कार्य होता है अंकगणितीय तर्क इकाई अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट का मुख्य कार्य होता है अंकगणितीय कार्य करना जैसे जोड़ना घटाना गुणा करना भाग करना और गणित की तरह और भी जितने कार्य होते हैं वह करना इसके अलावा तर्क संबंधित कार्य जितने भी होते हैं जैसे तुलना करना चयन करना मिलान करना डाटा को आपस में मर्ज करना इस प्रकार की कार्य अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट (ALU)  करती है एएलयू को मुख्य रूप से बेसिक अर्थमेटिक ऑपरेशन के लिए ही डिजाइन किया गया है -

  1. हार्ड डिस्क की भौतिक संरचना
  2. सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट क्या है 
  3. कंप्यूटर में बूटिंग क्या होती है

अर्थमेटिक ऑपरेशन (Arithmetic operation)

  • + Add (जोडना)
  • - Subtract (घटाना)
  • x Multiply (गुणा करना)
  • / Divide ( भाग देना)

लॉजिक ऑपरेशन (logic operation)

  • < Less then (छाेटा है) 
  • = equal to (बराबर है) 
  • > Greater then (बडा है)
यह सभी प्रकार की गणना और तुलना अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट (ए. एल.यु.) में होती हैं प्रोसेसिंग से पहले प्राइमरी मेमोरी (Primary memory में जो डाटा होता है और जो निर्देश होते हैं वह अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट में ट्रांसफर हो जाते हैं और वहां पर उनकी प्रोसेसिंग का कार्य होता है Arithmetic logic unit (ALU) से जो परिणाम मिलते हैं उनको प्राइमरी मेमोरी में ट्रांसफर कर दिया जाता है और प्रोसेसिंग समाप्त होने के बाद में प्राइमरी मेमोरी (Primary memory) में जो डाटा बचता है या अंतिम परिणाम बचते हैं वह एक आउटपुट डिवाइस (Output device) के माध्यम से आप तक पहुंचा दिए जाते हैं

Tag - cpu hindi meaning, cpu kya hai in hindi, control unit in hindi, computer processor definition in hindi, information about cpu in computer in hindi, How Computer Architecture and Organization is in Hindi, Arithmetic Logic Unit (ALU). CPU

Monday, April 16, 2018

April 16, 2018

हार्ड डिस्क की भौतिक संरचना - Physical Structure Of Hard Disk in Hindi

हार्ड डिस्क ड्राइव (Hard Disk Drive) कंप्यूटर की सेकेंडरी मेमोरी (Secondary Memory) होती है इसका प्रयोग बड़े पैमाने पर डाटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है और तेज गति से दोबारा से प्राप्त किया जा सकता है आईये जानते हैं हार्ड डिस्क की भौतिक संरचना - Physical Structure Of Hard Disk in Hindi 

हार्ड डिस्क की भौतिक संरचना - Physical Structure Of Hard Disk in Hindi

हार्ड डिस्क की भौतिक संरचना - Physical Structure Of Hard Disk in Hindi


असल में हार्ड डिस्क कई सारी प्‍लैटरों को मिलाकर एक एयरटाइट केस में एक के ऊपर एक लगाकर यानी डिस्‍क का ढेर बनाकर एक हार्ड डिस्क का निर्माण किया जाता है प्रत्येक प्‍लैटर एक पतली गोलाकार धातु प्लेट का बना होता है जिसके दोनों ओर मैग्नेटिक लेयर होती है यानी मैग्नेटिक पदार्थ की कोटिंग होती है आजकल जितने भी प्लैटर होते हैं वह 3.5 इंच डायमीटर के होते हैं

मान लीजिए एक कंप्यूटर जिसमें 80 GB या उससे अधिक क्षमता की हार्ड डिस्क का प्रयोग होता है उसमें 7 या अधिक डिस्क एक केंद्रीय शाफ्ट पर लगी होती हैं जो लगभग 2400 से 7200 आरपीएम यानी चक्कर प्रति मिनट की स्पीड से घूमती हैं यह प्‍लैटर एक दूसरे से 1.5 इंच की दूरी पर लगे होते हैं प्रत्येक प्‍लैटर के ऊपर और नीचे रीड और राइट हेड दिया गया होता है जो एक मूबेबल आर्म के साथ जुड़ा होता है दो प्‍लेटर के बीच लगे आर्म दो रीड और राइट हैड लेकर चलते हैं, अत एक 6 प्‍लेटर वाली हार्डडिस्‍क को 12 हेड वाली डिस्‍क भी कहा जा सकता है
हार्ड डिस्क में जितनी भी डिस्क होती हैं वह समान गति पर घूमती हैं व समान दिशा में घूमती हैं आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हार्ड डिस्क की सबसे ऊपरी सतह और सबसे निचली सतह पर डाटा स्टोर नहीं होता है बाकी जितनी में डिस्क होती हैं उन सभी सतह  पर डाटा स्टोर किया जा सकता है प्रत्येक डिस्क में कई सारे अदृश्य व्रत होते हैं जिन्हें ट्रैक कहा जाता है इन ट्रैकों को एक नंबर दिया जाता है सबसे बाहरी ट्रक का जो नंबर होता है वह जीरो होता है अब हर डिस्क पर यह ट्रैक दिए गए होते हैं और एक ही नंबर वाले सभी ट्रैक एक सिलेंडर का निर्माण करते हैं  इस प्रकार एक हार्डडिस्‍क में जिसमें 10 प्‍लैटर होते हैं और 18 रिकार्डिग सतहेंं होती हैं क्योंकि हार्ड डिस्क की सबसे ऊपरी सतह और सबसे निचली सतह पर डाटा स्टोर नहीं होता है इसलिये वह 18 ही होती हैं और इस तरह सिलेंडर में 18 ट्रैक होते हैं


लेटेंसी टाइम (Latency time) और सीक टाइम (seek time) 

अब समझ लेते हैं लेटेंसी टाइम और सीक टाइम क्या होता है एक डिस्‍क में निश्चित ट्रैक पर पहुंचने में लगने वाले समय को लेटेंसी टाइम (Latency time) कहा जाता है और रिकॉर्ड को पढ़ने में अलने वाले समय को सीक टाइम (seek time) कहा जाता है लेटेंसी टाइम (Latency time) और सीक टाइम (seek time) दोनों मिलाकर कुल समय एक हार्डडिस्‍क का एक्सेस टाइम (Access time) को बोला जाता है

अब जान लेते हैं हार्ड डिस्क में डाटा को कैसे व्यवस्थित रखा जाता है डाटा को व्यवस्थित रखने के लिए डॉस मेमोरी डिस्क को दो भागों में बांटती है पहला सिस्टम एरिया और दूसरा डाटा एरिया
1- सिस्टम एरिया (System Area)
सिस्टम एरिया हार्ड डिस्क का कुल 2% होता है जो डिस्क की मूल संरचना को संगठित करने के लिए प्रयोग किया जाता है सिस्टम एरिया तीन भागों में बटा होता है -
  1. बूट रिकोर्ड्स(Boot Records)
  2. फैट(FAT)
  3. रूट डायरेक्टरी (Root Directory)

1- बूट रिकोर्ड्स (Boot Records)

बूट रिकोर्ड्स (Boot Records) को पार्टीशन सेक्टर भी कहा जाता है एक सेक्टर का आकार 512 बाइट का होता है जिसके पहले सेक्टर का उपयोग किया जाता है इन बूट्स एक्टर्स में निम्नलिखित जानकारी होती है जैसे डिस्क का प्राइमरी पार्टीशन टेबल कहां रखना है कंप्यूटर स्टार्ट करने की प्रक्रिया के लिए आवश्यक कोड और निर्देश की जानकारी आदि रहती है 

2- फैट(FAT)

फैट(FAT) की फुल फॉर्म है फाइल एलोकेशन टेबल जिसे संक्षेप में फैट कहा जाता है फैट(FAT) टेबल बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इसमें डाटा का पूरा रिकॉर्ड रहता है कि वह कहां पर स्टोर किया जाना है

3- रूट डायरेक्टरी (Root Directory)

कंप्यूटर के फाइल सिस्टम के डायरेक्टरी संखला की पहली डायरेक्टरी रूट डायरेक्टरी (Root Directory) होती है इसे मूल डायरेक्टरी के नाम से भी जानते हैं इसी में सभी अन्य फाइल है डायरेक्टरी और सब डायरेक्टरी का हिसाब-किताब रहता है

2- डाटा एरिया (Data Area)

2% हिस्सा सिस्टम एरिया कवर करता है तो 98% प्रतिशत हिस्सा डाटा एरिया (Data Area) कवर करता है हमारे द्वारा बनाई गई सभी प्रकार की फाइलें और डाटा इसी डाटा एरिया में तो रहता है यह पूरा डिटेल या छोटे-छोटे क्लस्टर में विभाजित रहता है