Technovedant Chapter 2

Techovedant chapter2 is one of the best site in hindi for free Tips and Tricks tutorials which can be very very helpful for your daily life .

Alert

Showing posts with label ccc-course-in-hindi. Show all posts
Showing posts with label ccc-course-in-hindi. Show all posts

Tuesday, July 2, 2019

July 02, 2019

सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट 2019 - CCC Online Test In Hindi 2019

सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट 2019 - CCC Online Test In Hindi 2019 - यहां पर CCC exam के लिए हिंदी में सीसीसी का ऑनलाइन प्रैक्टिस कर सकते हैं सीसीसी (CCC) यानि कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स (Course on Computer Concepts) पिछली पोस्‍ट में सीसीसी कोर्स डिटेल्स हम आपको दे चुके हैं यहां 50 से अधिक ccc online test हैं जिसमें 600 से ज्‍यादा सीसीसी NIELIT के महतवपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं ट्रिपल सी में पूछे जाने वाले प्रश्न की तैयारी आप यहां से कर सकते हैं -

ccc exam paper, ccc online test, ccc online test in hindi, ccc online test 50 question, ccc online test paper in hindi, ccc online test 100 question,  gk in hindi, ccc exam paper,  ccc internet online test in hindi, Internet Online Test in Hindi , ccc online test, ccc online test in hindi, ccc online test 2019 in hindi, ccc online test 100 question

सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट 2019 - CCC Online Test In Hindi 2019

↦ CCC Online Test 100+ Question in Hindi

  1. सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट कंप्यूटर साइंस क्विज - 49 
  2. सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट कंप्यूटर साइंस क्विज - 48 
  3. सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट कंप्यूटर साइंस क्विज - 47 
  4. सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट कंप्यूटर साइंस क्विज - 46 
  5. सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट कंप्यूटर साइंस क्विज - 45
  6. सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट कंप्यूटर साइंस क्विज - 44 
  7. सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट कंप्यूटर साइंस क्विज - 43 
  8. सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट कंप्यूटर साइंस क्विज - 42 
  9. सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट कंप्यूटर साइंस क्विज - 41 
  10. सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट कंप्यूटर साइंस क्विज - 40 
  11. सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट कंप्यूटर साइंस क्विज - 39 
  12. सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट  कंप्यूटर साइंस क्विज - 38 
  13. सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट कंप्यूटर साइंस क्विज - 37 
  14. सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट कंप्यूटर साइंस क्विज - 36 
  15. सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट कंप्यूटर साइंस क्विज - 35 
  16. सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट कंप्यूटर साइंस क्विज - 34 
  17. सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट कंप्यूटर साइंस क्विज - 33 
  18. सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट कंप्यूटर साइंस क्विज - 32 
  19. सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट कंप्यूटर साइंस क्विज - 31
  20. सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट कंप्यूटर साइंस क्विज - 30
  21. सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट कंप्यूटर साइंस क्विज - 29
  22. सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट कंप्यूटर साइंस क्विज - 28
  23. ट्रिपल सी परीक्षा की तैयारी हेतु कंप्‍यूटर जीके क्विज - 27
  24. ट्रिपल सी परीक्षा की तैयारी हेतु कंप्‍यूटर जीके क्विज - 26
  25. ट्रिपल सी परीक्षा की तैयारी हेतु कंप्‍यूटर जीके क्विज - 25
  26. ट्रिपल सी  परीक्षा की तैयारी हेतु कंप्‍यूटर जीके क्विज - 24
  27. ट्रिपल सी परीक्षा की तैयारी हेतु कंप्‍यूटर जीके क्विज - 23
  28. ट्रिपल सी परीक्षा की तैयारी हेतु कंप्‍यूटर क्विज 22
  29. ट्रिपल सी  परीक्षा की तैयारी हेतु कंप्‍यूटर क्विज 21
  30. ट्रिपल सी परीक्षा की तैयारी हेतु कंप्‍यूटर क्विज 20
  31. ट्रिपल सी  परीक्षा की तैयारी हेतु कंप्‍यूटर क्विज 19 
  32. ट्रिपल सी परीक्षा की तैयारी हेतु कंप्‍यूटर क्विज 18 
  33. कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान सीरीज 17 - ccc online test in hindi Series -17
  34. कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान सीरीज 16 - ccc online test in hindi Series-16
  35. कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान सीरीज 15 - ccc online test in hindi Series-15
  36. कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान सीरीज 14 - Computer General Knowledge Quiz in Hindi Series-14
  37. कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान सीरीज 13 - Computer General Knowledge Quiz in Hindi Series-13
  38. कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान सीरीज 12 - Computer General Knowledge Quiz in Hindi Series-12
  39. कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान सीरीज 11 - Computer General Knowledge Quiz in Hindi Series-11
  40. कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान सीरीज 10 - Computer General Knowledge Quiz in Hindi Series-10
  41. कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान सीरीज 9 - [Computer General Knowledge Quiz in Hindi Series-9 ]
  42. कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान सीरीज 8 - [Computer General Knowledge Quiz in Hindi Series-8 ]
  43. कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान सीरीज 7 - [Computer General Knowledge Quiz in Hindi Series 7 ]
  44. कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान सीरीज 6 - [Computer General Knowledge Quiz in Hindi Series 6 ]
  45. कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान सीरीज 5 - [Computer General Knowledge Quiz in Hindi Series 5 ]
  46. कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान सीरीज 4 - [Computer Gk Quiz in Hindi Series 4 ]
  47. कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान सीरीज 3 - [Computer Quiz in Hindi Series 3 ]
  48. कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान सीरीज 2 - [Computer Quiz in Hindi Series 2 ]
  49. कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान - Computer Quiz in Hindi

What is CCC Computer Course Hindi - सीसीसी कंप्‍यूटर कोर्स क्‍या है


सीसीसी कोर्स राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा चलाया जाता है जिसे नाइलिट के नाम से भी जाना जाता है, NIELIT के द्वारा सीसीसी परीक्षा और बीसीसी परीक्षा पूरे वर्ष हर माह आयोजित कराई जाती है, सीसीसी को कम्प्यूटर अवधारणा पाठ्यक्रम और बीसीसी को मूलभूत कम्प्यूटर पाठ्यक्रम कहा जाता है, NIELIT से पहले सीसीसी कोर्स और बीसीसी कोर्स DOEACC द्वारा करायेे जाते थेे लेकिन अब सीसीसी कोर्स नाइलिट द्वारा आयो‍जित कराये जाते हैं सीसीसी कोर्स को करने से आपको Computer की बेसिक जानकारी हो जायेगी जो किसी भी सरकारी और प्राइवेट नौकरी के लिये जरूरी होती है

👉 कंप्यूटर नोट्स हिंदी में - Computer Notes In Hindi (सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये उपयोगी)

सीसीसी कंप्यूटर कोर्स सिलेबस- CCC Computer Course Syllabus

  1. कम्प्यूटर का परिचय (Introduction To Computer)
  2. जीयूआई आधारित ऑपरेटिंग सिस्‍टम परिचय (Introduction To GUI Operating System)
    1. परिचय 
    2. उद्ददेश्‍य 
    3. ऑपरेटिंग सिस्‍टम के बेसिक 
      1. ऑपरेटिंग सिस्‍टम 
      2. लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्‍टम 
    4. यूजर इंटरफेेस 
      1. टॉस्‍कबार 
      2. आइकन 
      3. स्‍टार्ट मेन्‍यू 
      4. एप्‍लीकेशन को रन करना 
    5. ऑपरेटिंग सिस्‍टम की सिम्‍पल सेंटिग 
      1. डिस्‍पले प्रॉपर्टीज को बदलना 
      2. डेट और टाइम को बदलना 
      3. विण्‍डोज कंम्‍पोनेंट 
  3. शब्द संसाधन के तत्व (Elements of word processing)
  4. स्प्रेडशीट (Spreadsheets)
  5. कम्प्यूटर संचार एवं इंटरनेट (Computer communication and internet)
  6. WWW तथा वेब ब्राउज़र (WWW and web browser)
  7. संचार एवं सहयोग (Communication and cooperation)
  8. छोटे प्रस्तुतीकरण का निर्माण (Creation of small presentations)

1. Basic Computer Knowledge

  1. Introduction to Computers - कम्प्यूटर का परिचय
  2. History of Computer - कंप्यूटर का इतिहास 
  3. computer generations history in hindi - कंप्यूटर की पीढ़ी
  4. Computer advantages and disadvantages - कम्प्यूटर के लाभ और हानि
  5. Computers and the Human Brain - हमारा मस्तिष्‍क और कम्‍प्‍यूटर

2. Basic Structure of Computers

  1. Computer Functions - कंप्यूटर की कार्य प्रणाली
  2. Computer Hardware Structure - कंप्यूटर की हार्डवेयर संरचना
  3. Parts of CPU and their Functions - सीपीयू के अन्‍दरूनी भाग
  4. computer keyboard information in hindi जानिये अपने कम्‍प्‍यूटर की-बोर्ड को
  5. computer memory definition - कम्प्यूटर की मेमारी

3. Input and output devices definition

  1. What is the operating system in Hindi ऑपरेटिंग सिस्‍टम क्‍या है
  2. Windows XP - विंडोज एक्स पी
  3. Windows 7 - विंडोज 7
  4. Windows 8 - विंडोज 8
  5. Windows 10 - विंडोज 10

5. How to install operating system 

    1. How to install windows xp - विंडोज एक्स पी इनस्टॉल करना सीखें हिन्‍दी में
    2. How to install Windows 7 - विंडोज 7 इंस्टॉल करना सीखें हिन्‍दी में
    3. How to install windows 8 - विंडोज 8 इंस्टॉल करना सीखें हिन्‍दी में
    4. How to upgrade from windows 10 - विंडोज 10 अपग्रेड कीजिये

    6. Frequently asked questions (FAQ)

    1. What is the program प्रोग्राम क्‍या होते हैं।
    2. What is virus and antivirus in hindi - क्‍या होते हैं वायरस और एन्‍टी वायरस
    3. What is a browser in Hindi- ब्राउज़र क्या है?
    4. What are the social networking site in hindi - सोशल नेटवर्किंग साइट क्या हैं ?
    5. What is remote desktop connection in Hindi - क्‍या होता है रिमोट डेस्कटॉप
    6. What is difference between login and sign up लॉग इन और साइन अप क्या है
    7. What is the 32-bit and 64-bit in Hindi] क्‍या है 32 बिट और 64 बिट
    8. What is parental control In Hindi पैरेंटल कंट्रोल क्‍या है
    9. What is the file extension in Hindi - फ़ाइल एक्सटेंशन क्या है
    10. What is digital signature in Hindi - डिजिटल सिग्नेचर क्या है
    11. What is Printer in Hindi - प्रिटंर क्‍या है
    12. What is the information kiosk in Hindi क्‍या होता है सूचना कियोस्क 
    13. What is Cyber Crime - जानें साइबर क्राइम के बारे में 
    14. What is soft copy and hard copy -  क्‍या होती है सॉफ्ट कॉपी और हार्ड कॉपी
    15. What is Internet in Hindi - इंटरनेट क्या है
    16. What is Booting Process in Computer - कंप्यूटर में बूटिंग क्या होती है

    7. Basic Computer Operations

    1. How To Create a Password to your computer अपने कम्‍प्‍यूटर में पासवर्ड कैसे लगायें
    2. How to install a new font in computer कम्‍प्‍यूटर में नया फान्‍ट install कैसे करें
    3. How to create a shutdown icon on the desktop शटडाउन आइकन डेस्‍कटॉप पर  कैसे बनायें
    4. How to set hibernate in Windows 7, and 8 विण्‍डोज 7 व 8 में हाइबरनेट कैसे सैट करें
    5. How to use calculator in windows 7 - विंडोज 7 में कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें
    6. How to use sticky notes on windows 7 - विंडोज 7 में स्टिकी नोट्स कैसे प्रयोग करें
    7. How to pin desktop icons in the Taskbar - डेस्‍कटॉप के आइकन को टास्‍कबार में कैसे लगायें
    8. Search For Any Files Windows - विंंडोज किसी भी फाइल को सर्च करें
    9. Shut Down Computer With the Power Button - पावर बटन से करें शटडाउन
    10. How to make windows 7 wallpaper slideshow- विण्‍डोज 7 में वालपेपर का स्‍लाइड शो
    11. Find the source file for a Windows shortcut - डेस्‍कटॉप शार्टकट से मूल फाइल का पता कैसे लगायें
    12. Use the On-Screen Keyboard (OSK) to type - कीजिये बिना की-बोर्ड के टाइपिंग
    13. How to Delete Duplicate File in Computer - कंप्यूटर से डुप्लिकेट फ़ाइलें ऐसे करें डिलीट
    14. How to Format Hard Disk in Hindi - हार्डडिस्‍क फारमेट कैसे करें
    15. How to Use Keyboard as a Mouse in Hindi - की-बोर्ड को बनायें माउस

    8. Quick Shortcuts to Work Faster

    1. Computer All keyboard shortcut - कंप्यूटर सभी कीबोर्ड शॉर्टकट
    2. Working fast tips on Computer in Hindi - डेस्कटॉप टिप्स : विंडोज 7 में तेजी से काम करने के लिए
    3. How to speed up Windows 7 in Hindi - इन टिप्स से कंप्यूटर को बनाएं सुपरफास्‍ट
    4. All Run Commands For Windows 7 in Hindi - जाने विंडोज रन कमांड के जादू को
    5. How to print multiple files without opening - कई सारी फाइलों को बिना खोलें कैसे प्रिंट करें
    6. Print a List Of Files In a Folder - फ़ोल्डर की सभी फ़ाइलों की लिस्‍ट प्रिंट करें
    7. How use the God Mode in Windows 7 - विंडोज 7 में यूज करें गॉड मोड

    9. Basic Computer Skills

    1. Learn Microsoft Word In Hindi - माइक्रोसॉफ्ट वर्ड हिंदी में जानें
    2. Learn Microsoft Excel In Hindi - माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल हिंदी में जानें
    3. Learn Microsoft Powerpoint In Hindi - माइक्रोसॉफ़्ट पावरपोइंट जानें हिंदी में
    4. Learn Photoshop in Hindi - फोटोशॉप सीखे हिंदी में
    5. Learn Pagemaker 7.0 In Hindi - पेजमेकर 7.0 सीखें
    Tag - ccc exam paper, ccc online test, ccc online test in hindi, ccc online test 50 question, ccc online test paper in hindi, ccc online test 100 question,  gk in hindi, ccc exam paper,  ccc internet online test in hindi, Internet Online Test in Hindi , ccc online test, ccc online test in hindi, ccc online test 2019 in hindi, ccc online test 100 question

    Thursday, August 9, 2018

    August 09, 2018

    विंडोज़ क्‍या है - What is Windows

    Window शब्द आपके कंप्‍यूटर में लाखों बार सुना होता है कि Windows Corrupt गयी है Window Install करनी है या फिर Windows Repair कैसे करें, Windows की सीडी कहां मिलेगी तो आखिर क्‍या है विंडोज़ (Windows) और आपके कंप्‍यूटर में क्‍या काम करती है आईये जानते हैं विंडोज क्‍या है - What is Windows

    विंडोज़ क्‍या है - What is Windows

    विंडोज क्‍या है - What is Windows

    विंडोज़ (Windows) एक सिस्टम सॉफ्टवेयर (System Software) होता है जो विंडोज़ (Windows) शब्‍द का प्रयोग पहली बार माइक्रोसॉफ्ट के GUI ऑपरेटिंग सिस्टम में किया गया था यह भी कह सकते हैं कि माइक्रोसॉफ्ट ने अपने पहले Graphical user interface operating system का नाम विंडोज़ (Windows) रखा था 

    Windows को माइक्रोसॉफ्ट ने बनाया था इस वजह से इस ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम Microsoft Windows बड़ा माइक्रोसॉफ्ट विंडोज वर्तमान में सबसे कॉमन और ज्यादा प्रयोग किए जाने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम है यह पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम भी है ऐसा मानना है कि दुनिया भर के 90% कंप्यूटर में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम ही काम करता है

    Windows का अर्थ होता है खिड़कियां वह इसलिए क्योंकि इस ऑपरेटिंग सिस्टम के ग्राफिक चौकोर और आयताकार होते हैं बिल्कुल किसी खिड़की की तरह और जब आप उन्हें मिनीमाइज और मेक्सिमाइज करते हैं तो बिल्कुल किसी खिड़की की तरह ही खुलते हैं और बंद होते हैं इसलिए इस ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम Windows रखा गया माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स ने Windows के विकास में एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इसे दुनिया का सबसे लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम बनाया है

    विंडोज का इतिहास - History of Windows

    माइक्रोसॉफ्ट ने 1981 में ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (जीयूआई) पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर काम करना शुरू किया और 10 नवंबर, 1983 को विडोंज का पहला वर्शन 1.0, पब्लिक के लिये जारी कर दिया इसके बाद 1987 में विडोंज 2.0 और 1990 में विडोंज 3.0 को लांच किया गया इसके बाद विडोंज के कई वर्शन लांच किये  जैसे विडोंज 95, विडोंज 98, विडोंज NT और विडोंज XP गये इसमें सबसे ज्‍यादा लोकप्रिय वर्शन रहा विण्डोज एक्सपी 

    माइक्रोसॉफ्ट ने विण्डोज एक्सपी को अक्टूबर 2001 में जारी किया था , जिसने आधुनिक कम्‍प्‍यूटरीकरण की काया ही बदल दी, इसे चलाना बहुत आसान था, और यह सभी प्रकार के हार्डवेयर और साफ्टवेयर के साथ आसानी से काम करती थी, विण्डोज एक्सी की इन्हीं खूबियों की वजह से लोगों दिलों में एक अलग स्थान बनाये हुए हैं और आज भी माइक्रोसाफ्ट का सबसे ज्यादा प्रचलित आॅपरेटिंग सिस्टम है विंडोज एक्सपी के बाद केवल विंडोज 7 और विंडोज 10 ही सफल रहे है, विंडोज विस्टा, विंडोज 8 एवं विंडोज 8.1 को आशा अनुरूप सफलता नहीं मिली 

    विंडोज 10, जो कि विंडोज का नवीनतम संस्करण है, माइक्रोसॉफ्ट द्वारा 2015 में जारी किया गया था और घोषणा भी की है इसके बाद विंडोज को और कोई वर्शन लांच नहीं किया जायेगा यानि विंडोज 10 विंडोज का आखिरी वर्शन है 

    विंडोज की विशेषता - Feature of Windows

    Microsoft Windows के साथ काम करना बहुत ही आसान है इसके साथ कंप्यूटर के दैनिक कार्य करना जैसे प्रोग्राम चलाना फाइल ओपन करना या किसी कमांड को रन कराना बहुत ही आसान है जब आप अपने कंप्यूटर का पावर बटन ऑन करते हैं तो बूटिंग प्रक्रिया के साथ में विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम सबसे पहले PC में लोड होता है और कुछ ही समय में यह आपकी कंप्यूटर का सारा कंट्रोल अपने हाथ में ले लेता है जब आप किसी भी सॉफ्टवेयर में जैसे कि माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में कोई फाइल बनाते हैं और उसे सेव करने के लिए Ctrl+S का बटन दबाते हैं तो Windows ही आपको बताता है कि वह फाइल आपको किस डायरेक्टरी में यह किस फोल्डर में सेव करनी है 

    यह आपको अपने कंप्यूटर में गेम खेलने की भी अनुमति देता है साथ ही इंटरनेट चलाना भी बहुत आसान बनाता है आप अपने कंप्यूटर को किसी भी तरह से विंडो की मदद से एक कस्टमाइज कर सकते हैं आप अपने मनपसंद कॉल कर सकते हैं आप कंप्यूटर में मीडिया प्लेयर इनस्टॉल कर सकते हैं आप कंप्यूटर में कोई भी म्यूजिक सुन सकते हैं यह सभी प्रकार के हार्डवेयर को कंप्यूटर में सपोर्ट करता है

    Friday, August 3, 2018

    August 03, 2018

    ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार - Types of Operating System

    ऑपरेटिंग सिस्‍टम (Operating Systems) एक सिस्टम सॉफ्टवेयर (System Software) है इसको कार्य करने के आधार पर उपयोग के आधार पर और विकास क्रम के आधार पर कई प्रकार से बांटा गया है आईये जानते हैं ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार - Types of Operating System

    ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार - Types of Operating System

    ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार - Types of Operating System 

    उपयोगकर्ता के आधार पर ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार


    उपयोगकर्ता के आधार पर ऑपरेटिंग सिस्‍टम (Operating Systems) को दो भागों में बॉंटा गया है -
    1. सिंगल यूजर ऑपरेटिंग सिस्‍टम (Single User Operating System) - सिंगल यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर पर एक बार में एक ही यूजर को कार्य करने की अनुमति देता है यानी यहां पर एक साथ एक से अधिक यूजर अकाउंट नहीं बनाए जा सकते हैं केवल एक ही व्यक्ति काम कर सकता है उदाहरण के लिए एमएस डॉस, विंडोज 95, 98 
    2. मल्‍टीयूजर ऑपरेटिंग सिस्‍टम (Multi User Operating System) - ऐसे ऑपरेटिंग सिस्टम जिसमें आप एक से अधिक यूजर अकाउंट बना सकते हैं और उन पर काम कर सकते हैं मल्टी यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम कहलाते हैं इसमें प्रत्येक यूजर को कंप्यूटर से जुड़ा एक टर्मिनल दे दिया जाता है उदाहरण के लिए लाइनेक्स यूनिक, विंडोज के आधुनिक वर्शन

    काम करने के मोड के आधार पर ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार


    काम करने के मोड के आधार पर भी इसे दो भागों में विभाजित किया गया है - 
    1. कैरेक्टर यूजर इंटरफेस (Character User Interface) - कैरेक्टर यूजर इंटरफेस को कमांड लाइन इंटरफ़ेस के रूप में भी जाना जाता है इस प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम में टाइपिंग के द्वारा कार्य किया जाता है इसमें विशेष प्रकार की कमांड दी जाती है कंप्यूटर को ऑपरेट करने के लिए और केवल टेक्स्ट का उपयोग किया जाता है इस प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम का एक अच्छा उदाहरण है एम एस डॉस
    2. ग्राफिकल यूज़र इंटरफेस (Graphical user interface) ग्राफिकल यूज़र इंटरफेस (Graphical user interface) जैसा कि इसके नाम में ही प्रदर्शित होता है यह ऑपरेटिंग सिस्टम ग्राफिक्स पर आधारित होता है यानी आप माउस और कीबोर्ड के माध्यम से कंप्यूटर को इनपुट दे सकते हैं और वहां पर जो आपको इंटरफ़ेस दिया जाता है वह ग्राफिकल होता है या यहां पर सभी प्रकार के बटन होते हैं मेन्‍यू होते हैं जो पूरी तरीके से यह बहुत आसान इंटरफ़ेस होता है

    विकास क्रम के आधार पर ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार


    कम्‍प्‍यूटर के विकास के और कंप्‍यूटर की पीढीयों के आधार पर उसमे चलाए जाने वाले ऑपरेटिंग सिस्‍टम का विकास भी होता रहा है , इस प्रकार ऑपरेटिंग सिस्‍टम निम्‍न प्रकार के हैं - 

    1. बैच प्रोसेसिंग सिस्‍टम (Batch Processing System)
    2. टाइम शेयरिंंग या मल्‍टी यूजर ऑपरेटिंग सिस्‍टम (Time Sharing Or Multi User Operating System)
    3. मल्‍टी टॉस्किंंग ऑपरेटिंग सिस्‍टम (Multi Tasking Operating System)
    4. रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्‍टम (Real Time Operating System)
    5. मल्‍टी प्रोसेसर ऑपरेटिंग सिस्‍टम (Multi Processing Operating System)
    6. एम्‍बेडेड ऑपरेटिंग सिस्‍टम (Embedded Operating System)
    7. डिस्‍ट्रीब्‍यूटेड ऑपरेटिंग सिस्‍टम (Distributed Operating System)

    1. बैच प्रोसेसिंग सिस्‍टम (Batch Processing System) बेच प्रोसेसिंग सिस्‍टम कम्‍प्‍यूटर मे सबसे पहले उपयोग हुए ऑपरेटिंग सिस्‍टम मे से एक है । बेच ऑपरेटिंग सिस्‍टम के यूजर इसको स्‍वयं उपयोग करने के बजाए अपने जॉब (कार्य को ) पंच कार्ड या इसी प्रकार की अन्‍य डिवाइस मे ऑपरेटर को दे देते हैं तथा ऑपरेटर सभी जॉब का समूह बनाकर उसे चला देता है । सामान्‍यत: बेच ऑपरेटिंग सिस्‍टम एक बार मे एक प्रोग्राम चलाता है इनका उपयोग अब न के बराबर होता है परन्‍तु कुछ मेनफ्रेम कम्‍प्‍यूटर मे अभी भी इसका उपयोग हो रहा है । 
    2. टाइम शेयरिंग या मल्‍टी यूजर सिस्‍टम (Time Sharing Or Multi User Operating System) टाइम शेयरिंग या मल्‍टी यूजर ऑपरेटिंग सिस्‍टम का प्रयोग नेटवर्क मे किया जाता है इसके माध्‍यम से विभिन्‍न यूजर एक ही समय मे एक ही प्रोग्राम का प्रयोग कर सकते हैं । इस प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्‍टम मे यूजर के अकांंउट बना दिए जाते हैं जिससे यूजर को साॅफ्टवेयर उपयोग करने हेतु कितनी परमीशन है , यह ज्ञात होता है । 
    3. मल्‍टी टॉस्किंंग ऑपरेटिंग सिस्‍टम (Multi Tasking Operating System) - मल्‍टी टॉस्किंग ऑपरेटिंग सिस्‍टम मे एक ही समय मे एक से अधिक टास्‍क (कार्य ) कराए जाते हैैं । वास्‍तविकता मे प्रोसेसर बहुत जल्‍दी जल्‍दी अलग अलग प्रोसेस को समय प्रदान करता है जिसे सीपीयू शेड्यूू‍लिंग कहते हैं । यह कार्य इतनी अधिक तेजी से होता है कि यूजर को सभी कार्य एक साथ होते हुए प्रतीत होते हैैं । इसका लाभ यह है कि सीपीयू के खाली समय का सर्वोत्‍तम उपयोग हो जाता है । 
    4. रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्‍टम (Real Time Operating System) - रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्‍टम डाटा प्रोसेसिंग सिस्‍टम के रूप मे भी जाने जाते हैं इनमे किसी इवेंट को क्रियान्वित करने के लिए एक पूर्व निर्धारित समय होता है जिसे रिस्‍पांस टाइम कहा जाता है। ये प्राथमिक रूप से प्रोसेस कंट्रोल एवं टेलीकम्‍यूू‍निकेशन मे अधिक प्रयोग किए जाते हैं इनका उपयोग वैज्ञानिक अनुसंधान कार्यो, मेडीकल इमेजिंग सिस्‍टम, औद्योगिक नियंत्रण सिस्‍टम, रोबोट्स मे, हवाई यातायात नियंंत्रण (एयर ट्राफिक कंट्रोल) इत्‍यादि मे होता है। ये दो प्रकार के होते है 
      1. हार्ड रियल टाइम सिस्‍टम (Hard real time system) ये किसी संवेदनशील कार्यो को निश्चित समय मे पूरा करने की गारण्‍टी देते है, इनमे द्वितीयक मेमोरी नही होती है या बहुत कम मात्रा मे उपलब्‍ध होती है । 
      2. सॉफ्ट रियल टाइम सिस्‍टम (Soft Real Time System) ये हार्ड रियल टाइम सिस्‍टम की तुलना मे थोड़ा कम पाबंद होते हैैं पर ये संवेदनशील कार्यो को अन्‍य सभी कार्यो से अधिक वरीयता देते हैैं। मल्‍टीमीडिया , वर्चुअल रियेलिटी आदि कार्यो मे इनका अधिक उपयोग होता है । 
    5. मल्‍टी प्रोसेसर ऑपरेटिंग सिस्‍टम (Multi Processing Operating System) इस प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्‍टम उन जगहो पर उपयोग किए जाते हैं जहॉं पर एक से अधिक प्रोसेसर सिस्‍टम मे लगे हुए होते हैैं । एक से अधिक प्रोसेसर इस्‍तेमाल करने की तकनीक को पेरे‍लल प्रो‍सेसिंग कहा जाता है । 
    6. एम्‍बेडेड ऑपरेटिंग सिस्‍टम (Embedded Operating System) - एम्‍बेडेड सिस्‍टम ऐसे आॅपरेटिंग सिस्‍टम हैं जो कि किसी इलेक्‍ट्राि‍निक्‍स या अन्‍य प्रकार की हार्डवेयर डिवाइस मे ही उपस्थित रहते हैं ये रोम मे ही उपस्थित रहते हैं इनका उपयोग घरेलू उपयोग वाले उपकरण जैसे माइक्रोवेव ओवन, वाशिंग मशीन, कार मेनेजमेंट सिस्‍टम, ट्राफिक कंट्रोल सिस्‍टम इत्‍यादि मे किया जाता है ।
    7. डिस्‍ट्रीब्‍यूटेड ऑपरेटिंग सिस्‍टम ( Distributed Operating System) ये कई सारे प्रोसेसरों का उपयोग कर विभिन्‍न एप्‍लीकेशनो को चलाते हैैं तथा इन एप्‍लीकेशनो या सॉफ्टवेयरों का उपयोग भी कई सारे यूजर करते हैं इन्‍हे लूजली कपल्‍ड आॅपरेटिंग सिस्‍टम भी कहा जाता है । इसका लाभ यह है कि यूजर को बहुत सारे रिसोर्स उपयोग करने हेतु मिल जाते हैं एवं अगर एक सिस्‍टम बिगड़ जाता है तो अन्‍य सिस्‍टम का उपयोग किया जा सकता है ।

    Thursday, August 2, 2018

    August 02, 2018

    ऑपरेटिंग सिस्टम के कार्य - Work of Operating System in Hindi

    ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) क्‍या होता है इसके बारे में तो आप जान ही चुके हैं, आपको बता दें कि कंप्‍यूटर के स्‍टार्ट होने के उसके शटडाटन होने तक कंप्‍यूटर (Computer) की सभी आंतरिक गतिविधियों की जिम्‍मेदारी ऑपरेटिंग सिस्‍टम की होती है, इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) ढेरों काम करता है तो आईये जानते हैं ऑपरेटिंग सिस्टम के कार्य - Work of Operating System in Hindi

    ऑपरेटिंग सिस्टम के कार्य - Work of Operating System in Hindi

    ऑपरेटिंग सिस्टम के कार्य - Work of Operating System in Hindi

    ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर के रिसोर्सेज जैसे कंप्यूटर की मेमोरी, सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट, हार्ड डिस्क या के अन्य सॉफ्टवेयर को कंट्रोल करता है यह ऐसा पहला प्रोग्राम है जो कंप्यूटर के स्विच ऑन होने के बाद रूम से कंप्यूटर की मुख्य मेमोरी में लोड होता है यह प्रक्रिया बूटिंग (Booting) कहलाती है ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर और हार्डवेयर के बीच एक इंटरफेस प्रदान करता है जिससे यूजर कंप्यूटर के सभी हार्डवेयर रिसार्सेज उपयोग कर पाता है

    ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) के मुख्य कार्यों को इस प्रकार वर्गीकृत किया गया है -
    1. रिसोर्स मैनेजमेंट (Resource Management)
    2. प्रोसेस मैनेजमेंट ( Process Management)
    3. डाटा मैनेजमेंट ( Data Management )
    4. सिक्योरिटी मैनेजमेंट (Security Management)

    रिसोर्स मैनेजमेंट (Resource Management)


    रिसोर्सेज मैनेजमेंट के अंतर्गत ऑपरेटिंग सिस्टम प्रोसेसर मैनेजमेंट (Processor Management) मेमोरी मैनेजमेंट  ( Memory Management ) और डिवाइस मैनेजमेंट (Device Management) करता है -

    प्रोसेसर मैनेजमेंट (Processor Management) 

    प्रोसेसर यानी कंट्रोल प्रोसेसिंग यूनिट जब आपके कंप्यूटर में कोई प्रोग्राम रन होता है तो आपके सिस्टम रिसोर्सेज का इस्तेमाल करता है सिस्टम रिसोर्सेज में आपके कंप्यूटर का प्रोसेसर (Processor), रैम (Ram) तथा हार्ड डिस्‍क (hard disk) का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन ऐसा नहीं है कि जब आप कोई प्रोग्राम रन करते हैं तभी आपके रिसोर्सेज का इस्तेमाल किया जाता है अगर आप अपना टास्क मैनेजर बिना कोई प्रोग्राम रन किये ओपन करेंगे तो आपको वहां पर ढेर सारे प्रोग्राम चलते हुए मिल जाएंगे अब किस प्रोग्राम को कितना प्रोसेसर (Processor) मिलेगा और कितने समय के लिए दिया जाएगा यह सब आपका ऑपरेटिंग सिस्टम ही तय करता है  जब आप कंप्यूटर में कोई प्रोग्राम रन करते हैं तो ऑपरेटिंग सिस्टम उसे निर्धारित मात्रा में और निर्धारित समय के लिए उसे  प्रोसेसर प्रदान करता है और प्रोग्राम के बंद होने के साथ ही आपके प्रोसेसर को फ्री कर देता है अगर वह ऐसा नहीं करेगा तो आपके प्रोसेसर का 100% यूज़ होना शुरू हो जाएगा और आपका कंप्यूटर हैंग हो जाएगा

    मेमोरी मैनेजमेंट ( Memory Management )

    कम्पयूटर सिस्टम में किसी भी ऑपरेशन को संपादित करने में मेन-मेमोरी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है कंप्‍यूटर की संरचना के अनुसार मेमोरी (Memory) कंप्यूटर का वह भाग है यूजर द्वारा इनपुट किये डाटा और प्रोसेस डाटा को संगृहीत करती है, मेमोरी (Memory) में डाटा, सूचना, एवं प्रोग्राम प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहते है और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उपलब्ध रहते है CPU मेन-मेमोरी से सीधे डेटा रीड/राइट करता है।

    ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) यह ध्‍यान रखता है कि वर्तमान में मेमोरी का कौन सा हिस्सा किस प्रोसेस द्वारा उपयोग हो रहा है तथा जब प्रोग्राम टरमिनेट होता है, तो मेन-मैमोरी का स्पेस खाली हो जाता है,जो अगले प्रोग्राम के लिए उपलब्ध होता है मेमोरी स्पेस उपल्ब्ध होने पर यह निर्णय लेना कि मेमोरी में किन प्रोसेस को लोड किया जाएगा इसकी जिम्‍मेदारी भी ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) की होती है

    डिवाइस मैनेजमेंट (Device Management)

    ऑपरेटिंग सिस्टम इनपुट और आउटपुट मैनेजमेंट के कार्य को भी संपादित करता है एवं आपके कंप्यूटर से जुड़े हुए विभिन्न इनपुट डिवाइस (Output Device) और आउटपुट डिवाइस (Output Device) को आपस में को-आर्डिनेट करता है साथ ही उनको कार्य भी सौंपता है 

    जब आप एमएस वर्ड में कीबोर्ड से कंट्रोल की दबाकर प्रिंट कमांड देते हैं तो ऑपरेटिंग सिस्टम कीबोर्ड से इनपुट लेता है और प्रिंटर को आउटपुट कमांड देता है

    प्रोसेस मैनेजमेंट ( Process Management)


    प्रोसेस मैनेजमेंट ( Process Management) के अंतर्गत ऑपरेटिंग सिस्टम जॉब शेड्यूलिंग (Job scheduling) और टास्‍क मैनेजमेंट (Task Management) करता है

    जॉब शेड्यूलिंग (Job scheduling)

    आप कंप्यूटर में एक के बाद एक कई सारे काम करते हैं या सॉफ्टवेयर भी कई सारे चरणों में कार्य करता है तो आपका ऑपरेटिंग सिस्टम ही डिसाइड करता है कि प्रोसेसर को किस तरह से शेडूल किया जाएगा पहले किस काम में उसको लगाया जाएगा और काम खत्म होने के बाद फिर उसे दूसरा काम सौंप दिया जाता है 

    टास्‍क मैनेजमेंट (Task Management) 

    ऑपरेटिंग सिस्टम यह भी देखता है एक कौन-कौन सी एप्लीकेशन बैकग्राउंड में रन कर रही है किन एप्लीकेशंस को प्राथमिकता देनी है और किन एप्लीकेशन को स्‍टॉप करना है यह सारे कार्य टास्क मैनेजमेंट के अंतर्गत किए जाते हैं

    डाटा मैनेजमेंट ( Data Management )

    फाइल मैनेजमेंट (File management)

    फाइल मैनेजमेंट क्या तात्पर्य उन्हीं फाइलों से है जो आप अपने कंप्यूटर में एमएस वर्ड एक्सेल पावर पॉइंट इत्यादि में बनाते हैं यह सूचनाओं का पूरा कलेक्शन होता है और इसे यूज़र द्वारा बनाया जाता है यह फाइल कंप्यूटर की सेकेंडरी मेमोरी में स्टोर रहती है और इन सभी फाइलों का एक नाम होता है जिससे आप उसे कंप्यूटर में खोज सकते हैं इन फाइलों को कंप्यूटर के सेकेंडरी स्टोरेज में डायरेक्टरी में सेव किया जाता है यह डायरेक्टरी आम भाषा में फोल्डर (Folder) होते हैं हर फाइल की अपनी प्रॉपर्टी होती है जिससे आप यह पता लगा सकते हैं कि वह फाइल किस प्रकार की है और कितना स्पेस कवर करती है ऑपरेटिंग सिस्टम में फाइल मैनेजमेंट के अंतर्गत आप फाइल को क्रिएट कर सकते हैं उसे डिलीट कर सकते हैं फोल्डर को क्रिएट कर सकते हैं उसे डिलीट कर सकते हैं फाइल को रिमूव कर सकते हैं फाइल का बैकअप ले सकते हैं और फाइल का पाथ सेट कर सकते हैं पाथ से तात्पर्य है कि फाइल आपके कंप्यूटर के किस हिस्से में सेव है वहां का एड्रेस फाइल पाथ कहलाता है

    सिक्योरिटी मैनेजमेंट (Security Management)


    सिक्योरिटी मैनेजमेंट (Security Management)

    ऑपरेटिंग सिस्टम आपके कंप्यूटर के सभी प्रोग्राम्स के बीच डाटा सिक्योरिटी और अखंडता भी रखता है  वह कंप्यूटर में स्टोर होने वाले सभी प्रकार के डाटा और प्रोग्राम को इस प्रकार से अलग-अलग रखता है कि वह एक दूसरे के बीच मिक्स ना हो जाए इसके अलावा ऑपरेटिंग सिस्टम में यूजर सिक्योरिटी भी होती है जिससे कोई भी व्यक्ति आपके डेटा को नष्ट ना कर पाए इस तरह से ऑपरेटिंग सिस्टम आपकी कंप्यूटर की सिक्योरिटी को भी मैनेज करता है

    टाइम शेयरिंग (Time sharing)

    ऑपरेटिंग सिस्टम कम्पाइलर(Compiler), असेम्बलर ( Assembler )और यूटिलिटी प्रोग्राम के अलावा अन्य सॉफ्टवेयर पैकेज को कंप्यूटर पर काम करने वाले अलग-अलग यूजर्स के लिए असाइन करता है और कोआर्डिनेट करता है यानी यह कंप्यूटर सिस्टम और कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच कम्युनिकेशन को आसान बनाता है

    Tuesday, July 31, 2018

    July 31, 2018

    जीयूआई आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम का परिचय - Introduction of GUI-based Operating Systems

    सही शब्‍दों में ऑपरेटिंग सिस्‍टम (Operating Systems) के बिना कंप्‍यूटर टिन के टिब्‍बे से ज्‍यादा कुछ भी नहीं है, ऑपरेटिंग सिस्‍टम (Operating Systems) ही वह जरिया है जिसकी सहायता से हम अपनी बात कंप्‍यूटर हार्डवेयर तक पहुॅचा पाते हैं या हार्डवेयर को कमांड दे पाते हैं। लेकिन क्‍या कंप्‍यूटर चलाना हमेशा से इतना आसान था जितना कि आज है ? तो जबाब होगा जी नहीं हमेशा से नहीं ये सब आसान हुआ है जीयूआई आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम (GUI-based Operating Systems) आने के बाद से, तो क्‍या आप जानना नहीं चाहेगें कि ये जीयूआई (GUI) क्‍या है और कंप्‍यूटर को कैसे इसने आसान बनाया तो आईये जानते हैं जीयूआई आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम का परिचय - Introduction of GUI-based Operating Systems in Hindi 

    जीयूआई आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम का परिचय - Introduction of GUI-based Operating Systems

    जीयूआई आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम का परिचय - Introduction of GUI-based Operating Systems Hindi

    ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है और इसके प्रकार (What is Operating System & its Types)


    सॉफ्टवेयर के प्रकार (Types of Computer Software) में हमने पढा था कि ऑपरेटिंग सिस्‍टम (Operating Systems) एक सिस्टम सॉफ्टवेयर (System Software) होता है यानी ऑपरेटिंग सिस्‍टम (Operating Systems) आपके कंप्यूटर की जितनी भी आंतरिक गतिविधियां होती हैं उन को कंट्रोल करता है और आपको यानी यूजर को एक ऐसा इंटरफेस प्रदान करता है जिससे वह बड़ी आसानी से कंप्यूटर को ऑपरेट कर सके ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर के रिसोर्सेज जैसे कंप्यूटर की मेमोरी, सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट, हार्ड डिस्क या के अन्य सॉफ्टवेयर को कंट्रोल करता है यह ऐसा पहला प्रोग्राम है जो कंप्यूटर के स्विच ऑन होने के बाद रूम से कंप्यूटर की मुख्य मेमोरी में लोड होता है यह प्रक्रिया बूटिंग (Booting) कहलाती है 

    लेकिन यह सब संभव हो पाया जब जीयूआई आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम (GUI-based Operating Systems) अस्तित्व में आए इससे पहले कंप्यूटर को चलाना इतना आसान नहीं था शुरुआती दिनों में कंप्यूटर कंसोल मोड (Console Mode) में काम करता था या नहीं हम केवल कंप्यूटर को कीबोर्ड से कमांड दे पाते थे वहां पर माउस (Mouse) नहीं होता था या और भी कोई ऐसा ऑप्शन नहीं होते जैसे आज के दौर के ऑपरेटिंग सिस्‍टम (Operating Systems) में होते हैं 

    कंसोल मोड (Console Mode) का उदाहरण
    आज आपके पास र्स्‍टाट मेन्‍यू है, फाइल मेंन्यू है, क्लोज का बटन है और भी बहुत कुछ है इस तरीके की कोई भी फीचर्स कंप्यूटर में नहीं हुआ करते थे यह पूरी तरीके से कमांड बेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम हुआ करता था जो आज आपके कंप्यूटर में कमांड प्रांप्ट होता है वह कुछ इसी तरीके से काम किया करता था और इसको हर इंसान नहीं चला सकता था कंप्यूटर चलाने के लिए आप को प्रॉपर कमांड का पता होना जरूरी था 

    सबसे जीयूआई आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम (GUI-based Operating Systems) सबसे बडी क्रांती माउस के आने बाद हुई जब आप स्‍क्रीन पर कहीं भी कोई भी क्लिक कर मनचाहा काम कर सकते हैं फोटाे एडिटिंग जैसे जटिल काम भी, तो ये जीयूआई क्या है (What is a GUI) आईये जानते हैं 

    जीयूआई क्या है (What is a GUI)


    जीयूआई (GUI) की फुलफार्म है ग्राफिकल यूज़र इंटरफेस (Graphical user interface) जैसा कि इसके नाम में ही प्रदर्शित होता है यह ऑपरेटिंग सिस्टम ग्राफिक्स पर आधारित होता है यानी आप माउस और कीबोर्ड के माध्यम से कंप्यूटर को इनपुट दे सकते हैं और वहां पर जो आपको इंटरफ़ेस दिया जाता है वह ग्राफिकल होता है या यहां पर सभी प्रकार के बटन होते हैं मेन्‍यू होते हैं जो पूरी तरीके से यह बहुत आसान इंटरफ़ेस होता है जिसको कोई भी यूजर ऑपरेट कर सकता है ग्राफिकल यूज़र इंटरफेस (Graphical user interface) के आने के बाद ऑपरेटिंग सिस्टम में तेजी से विकास हुआ है 

    पुराने समय के कंप्‍यूटर के ऑपरेटिंग सिस्‍टम हाेते थे वह CUI यानि Character User Interface पर आधारित होते थे जैसे MS DOC जिसमें केवल कीबोर्ड से ही काम चल जाया करता था लेकिन जब से ग्राफिकल यूज़र इन्टरफेस (GUI) पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्‍टम जैसे विंडोज 95, विडोंज 98 अाने लगे तब से कीबोर्ड से काम करना मुश्किल हो गया और जरूरत पडी ऐसे उपकरण की जिसकी सहायता से स्‍क्रीन पर कहीं भी काम किया जा सकते हैं और तब माउस (Mouse) का अविष्‍कार हुआ 1960 में डग एंजेलबर्ट के द्वारा माउस का अविष्‍कार किया गया था और आपको जानकार आश्‍चर्य होगा कि पहला माउस लकडी का बना हुआ था, जिसमें धातु के दो पहिये लगे हुए थे। यह उस समय की बात है जब कम्‍प्‍यूटर की प्रथम पीढी चल रही थी और कम्‍प्‍यूटर का आकार किसी कमरे के बराबर होता था।

    जीयूआई आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम के नाम - GUI Based Operating System Names

    1. माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम (Microsoft windows operating system)
    2. यूनिक्स ऑपरेटिंग सिस्टम (Unix operating system)
    3. लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम (Linux operating system)

    Monday, July 23, 2018

    July 23, 2018

    कंप्यूटर सूचना एवं डाटा की परिभाषा - Computer Definition of Information and Data in Hindi

    कंप्‍यूटर (Computer) की भाषा में आमतौर पर यह शब्‍द डाटा (Data) सुनने को मिलता है, आईये जानते हैं डाटा (Data) क्‍या है और कितने प्रकार का होता है कंप्यूटर सूचना एवं डाटा की परिभाषा - Computer Definition of Information and Data in Hindi 


    कंप्यूटर सूचना एवं डाटा की परिभाषा - Computer Definition of Information and Data in Hindi 

    Computer की भाषा में Data सूचनाओं, तथ्‍य तथा आंकड़ों का संग्रह होता है जो व्‍यवस्थित और अवव्‍यस्थित दोनों तरीको से इकठ्ठा किया जा जाता है जिसकाे Computer द्वारा प्रोसेस कर जरूरी जानकारी प्राप्‍त की जाती है यानी कंप्यूटर द्वारा प्रोसेस की जा सकने वाली सभी प्रकार की जानकारी डाटा कहलाती है इस डाटा में किसी व्यक्ति का नाम, वस्तु का नाम, स्थान का नाम उससे जुड़े हुए विवरण और आंकड़े हो सकते हैं डाटा किसी भी रूप में हो सकता है जैसे टैक्‍स्‍ट, ऑडियो, वीडियो और फोटो 

    डाटा प्रोसेसिंग (Data processing) 

    आपके देखा होगा किसी सूचना को प्राप्‍त करने के लिये हम डाटा (Data) यानि आंकड़े इक्‍ठ्ठठा करते हैं और इस डाटा (Data) का अपनी जरूरत के हिसाब से विश्लेशण या डाटा प्रोसेसिंग करते हैं इस विश्लेशण यानि डाटा प्रोसेसिंग की प्रक्रिया में डाटा से अर्थपूर्ण तथ्य, अंक या सांख्यिकी डाटा प्राप्‍त होता है इसी अर्थपूर्ण डाटा काे सूचना कहते हैं जिसे उपयोग में लाया जाता है 


    डाटा प्रोसेसिंग (Data processing) या विश्लेशण - डाटा की उपयोगिता के आधार पर किया जाने वाला विश्‍लेषण डाटा प्रोसेसिंग कहते हैं डाटा से सूचना निकलने के लिए हमें बहुत सी क्रियाएं जैसे जोड़ना और घटाना करनी पड़ती है, उन सब क्रियाओं को डाटा प्रोसेसिंग (Data processing) कहा जाता है, इसके बाद ही सूचना प्राप्‍त हाेती है 

    डाटा निरूपण (Data Representation) क्‍या है ? 

    यूजर कंप्यूटर में जो भी डाटा या कमांड सपोर्ट करता है कंप्यूटर उनको प्राप्त करने के बाद आउटपुट देता है और यह आउटपुट आपको टेक्स्ट वीडियो ऑडियो या फोटो के रूप में मिलते हैं लेकिन कंप्यूटर डाटा निरूपण के लिए बाइनरी भाषा का प्रयोग करता है, बाइनरी भाषा या द्वयाधारी संख्या का प्रयोग मशीनी भाषा ( Machine language) में प्रोग्राम लिखने के लिये होता है मशीनी भाषा बायनरी कोड में लिखी जाती है जिसके केवल दो अंक होते हैं 0 और 1 चूंकि कम्प्यूटर मात्र बाइनरी संकेत अर्थात 0 और 1 को ही समझता है और कंप्‍यूटर का सर्किट यानी परिपथ इन बायनरी कोड को पहचान लेता है और इसे विधुत संकेतो ( Electrical signals ) मे परिवर्तित कर लेता है 

    सभी डाटा और निर्देशों को पहले बायनरी भाषा में बदलना पड़ता है यानी डाटा को 0 और 1 के रुप में प्रस्तुत करना पड़ता है यह प्रक्रिया ही डाटा निरूपण (Data representation)कहलाती है

    डेटा और इनफार्मेशन (सूचना) में क्या अंतर है?

    Data सूचनाओं, तथ्‍य तथा आंकड़ों का संग्रह होता है जो व्‍यवस्थित और अवव्‍यस्थित दोनों तरीको से इकठ्ठा किया जा जाता है जिसकाे Computer द्वारा प्रोसेस कर जरूरी जानकारी प्राप्‍त की जाती है, सामान्य तौर पर ये एंड यूजर के लिए अनुपयोगी ही होते है

    Data को Computer द्वारा प्रोसेस कर जरूरी जानकारी प्राप्‍त की जाती है और ये जानकारी ही इनफार्मेशन (सुचना) कहते है, सूचना को दोबारा फिर से डाटा के रूप में कंप्‍यूटर द्वारा प्रोसेस किया जा सकता है- 

    बेसिक डाटा टाइप - Basic Data Type

    1. संख्यात्मक डाटा (Numeric Data)
    2. अक्षरात्‍मक डाटा (Alphabetic data)
    3. चिन्हात्मक डाटा (Alpha-numeric Data)
    संख्यात्मक डाटा (Numeric Data) यह Data अंकों से बना होता है, इसमें 0,1,2.....9 तक अंकों का प्रयोग किया जाता है, इस तरह के डाटा का प्रयोग गणितीय क्रियाएं जैसे - जोड़ना और घटाने के लिये किया जाता है, इसमें अंकों के साथ दशमलव (.) ,(+),एवं (-) चिन्हों का प्रयोग भी किया जाता है, उदाहरण के लिये किसी कक्षा के छात्रों के प्राप्‍ताक या किसी कार्यालय के कर्मचारियों के वेतन का डाटा

    अक्षरात्‍मक डाटा (Alphabetic data) - ऐसा Data जो केवल अंग्रेजी के वर्णमाला के A-Z या a-z अक्षरों से मिलकर बना हो जिसमें खाली स्थान और स्‍पेस हों उसे अक्षरात्‍मक डाटा कहते हैं उदाहरण के लिए किसी व्यक्ति का नाम किसी शहर का नाम किसी पुस्तक का नाम यह सभी अक्षरात्‍मक डाटा है अक्षरात्‍मक डाटा में आप बिंदुओं अथवा नंबरों का प्रयोग नहीं कर सकते हैं यानि S.K. Sharma अक्षरात्‍मक डाटा डाटा नहीं है जबकि SK SHARMA अक्षरात्‍मक डाटा है   

    चिन्हात्मक डाटा (alpha-numeric Data) इसमें संख्यात्मक डाटा (Numeric Data) के साथ अक्षराेें और चिन्हों (@, #, $, %) का भी प्रयोग किया जाता है इसमें गणितीय क्रियाएं नहीं की जा सकती है, पर इनकी आपस मेें तुलना की जा सकती है, इसमें जैसे जनगणना के आंकडें, कार्यालय के कर्मचारियों के नाम, पदनाम, पता, इत्‍यादि का डाटा

    Tag - What is data, what is data and information, what is data in hindi, what is data in computer, what is data hindi me, definition of data in hindi, Data Definition, What is data? definition and meaning

    Monday, July 16, 2018

    July 16, 2018

    कंप्यूटर नोट्स हिंदी में - Computer Notes In Hindi

    आजकल हर Exam में Computer से सबंधित Questions जरूर पूछे जाते हैं MyBigGuide पर लगभग 1200 से ज्‍यादा कंप्यूटर नोट्स (Computer Notes) उपलब्‍ध हैं, हमारे Youtube Channel पर उपयोगी वीडीयो कंप्यूटर नोट्स (Computer Notes) उपलब्‍ध हैं जो आपके बहुत काम आयेगें यहां हमने सभी कंप्यूटर नोट्स (Computer Notes) को एक ही पेज पर उपलब्‍ध कराया है आशा है आपको पंसद आयेगा तो आईये देखें कंप्यूटर नोट्स हिंदी में - Computer Notes In Hindi

    कंप्यूटर नोट्स इन हिंदी, कंप्यूटर फंडामेंटल नोट्स इन हिंदी, computer notes in hindi , कॉम्पुटर नोट्स in hindi, कॉम्पुटर नोट्स pdf, कंप्यूटर नोट्स इन हिंदी, फ्री बेसिक कंप्यूटर नोट्स पीडीऍफ़ इन हिंदी, computer fundamentals notes in hindi, Basic Computer Notes, Computer Notes in Hindi All Subjects

    कंप्यूटर नोट्स हिंदी में - Computer Notes In Hindi


    Microsoft Excel का कोर्स करें और Free सर्टिफिकेट भी प्राप्‍त करें अभी विजिट करें https://procomputercourse.com/ पर

    बेसिक कंप्यूटर नोट्स ( Basic Computer Notes )

    कंप्‍यूटर के कंपोनेंट्स ( Computer Components Notes )

    हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर ( Hardware and Software Notes )

    कंम्‍यूटर प्रोग्रामिंग भाषा ( Computer Programming Language Notes )

    इंटरनेट  ( Internet )

    इन्फॉर्मेशन, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के एप्‍लीकेशन (Applications of Information, Electronics and Communication Technology )

    वर्ड प्रोसेसिंग के एलिमेंट  ( Word Processing Elements )

    कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान क्विज  ( Computer general knowledge Quiz )


    बढाईये अपने कंप्‍यूटर ज्ञान को हमारे साथ, जो आजकल हर प्रतियोगी परीक्षा के लिए जरुरी है। जाॅचिये अपनी अपनी कंप्‍यूटर योग्‍यता हमारे साथ, कंप्यूटर सामान्य ज्ञान क्विज Useful for CCC CSAT, State CSATए PCSए PSC, SSC, RRB, NDA, CDS, B.Ed., LIC, GIC, Police, Force, Teacher Exams etc परीक्षाओं के लिए -

    अपडेट जारी हैं अंतिम अपडेट - 01-05-2020 👍


    Tag - कंप्यूटर नोट्स इन हिंदी, कंप्यूटर फंडामेंटल नोट्स इन हिंदी, computer notes in hindi , कॉम्पुटर नोट्स in hindi, कॉम्पुटर नोट्स pdf, कंप्यूटर नोट्स इन हिंदी, फ्री बेसिक कंप्यूटर नोट्स पीडीऍफ़ इन हिंदी, computer fundamentals notes in hindi, Basic Computer Notes, Computer Notes in Hindi All Subjects