Technovedant Chapter 2

Techovedant chapter2 is one of the best site in hindi for free Tips and Tricks tutorials which can be very very helpful for your daily life .

Alert

Showing posts with label Computer Tips & Tricks in Hindi. Show all posts
Showing posts with label Computer Tips & Tricks in Hindi. Show all posts

Wednesday, April 24, 2019

April 24, 2019

Windows 10 में Use करें Sticky Notes - Computer User Must Know

अक्सर हमें Computer पर सर्च करने की जरुरत पडती रहती है और उन चीजों को तुरन्त नोट करने की भी जरुरत पडती है आप भी जब ऑफिस में काम करते होंगे तब आप को भी तुरन्त नोट करने की जरुरत पडती होगी जिसके लिये आप MS वर्ड की फाइल या  Notepad की फाइल खोलते होंगे  लेकिन आज हम आपको एक  विंडोज के एक ऐसे ख़ास फीचर के बारे में बात करने वाले है जो आपके बहुत काम आएगा - Windows 10 में Use करें Sticky Notes - Computer User Must Know

वो फीचर है स्टिकी नोट (Sticky Notes) सबसे पहले स्टिकी नोट (Sticky Notes) को ओपन करने के लिये आप जाइये विंडोज(Windows) के सर्च बार में और वहां टाइप कीजिये STI तो वहां सबसे पहले आपको स्टिकी नोट का आइकन दिखाई देगा इसे ओपन कर लीजिये इसे ओपन करते है आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर पीले रंग का नोट्स आ जाएगा

स्टिकी नोट की सबसे ख़ास बात है की इसे सेव करने की जरुरत नहीं पड़ती है यह कम्प्यूटर स्क्रीन पर रहता है अगर आप इस स्टिकी नोट पर कोई भी जानकारी टाइप करके कम्प्यूटर सट डाउन भी कर देंगे और जब भी अपने कम्प्यूटर को ओपन करेंगे तो आपको स्टिकी नोट वही मिलेगा जहाँ आपने उसे छोड़ा था इससे आपको यह याद रखने की जरुरत नहीं पड़ेगी की आपने स्टिकी नोट को किस ड्राइव में सेव किया था

यह हमेशा डेस्कटॉप पर ही रहता है यदि हम किसी भी वेबसाइट से यदि कुछ भी कॉपी करके स्टिकी नोट पर डालेंगे तो उस पर हिंदी या इंग्लिश दोनों ही भाषा आराम से कॉपी हो जाएगी  हमें कोई फॉण्ट चेंज करने की जरुरत नहीं पड़ेगी 

लेकिन यहां जो हिंदी आपको दिखाई देगी वो युनिकोड फॉण्ट की ही डिस्प्ले होगी यहाँ पर कृतिदेव और देवलेश फॉण्ट आपको डिस्प्ले नहीं होगा यहाँ स्टिकी नोट के अलग अलग कलर के स्टिकी नोट का भी ऑप्शन दिया गया है यहाँ आपको पिक, स्काईब्लू, व्हाइट, आदि कई कलरों के ऑप्शन  मिलते है आप एक बार में कई स्टिकी नोट बना सकते है उसके लिये आपको सिर्फ कण्ट्रोल N प्रेस करना है और एक नया स्टिकी नोट खुलते चले जाएंगे जितने भी  स्टिकी नोट  की आपको जरुरत हो आप बना सकते है

यदि आपको स्टिकी नोट को बंद करना चाहते है तो आपको कण्ट्रोल के साथ W को प्रेस  करना होगा यदि आप एक एक नोट को चेक करके बंद करना चाहते है तो आपको कंट्रोल सिफ्ट के साथ में टेब को को प्रेस करना है इससे आपके एक एक करके स्टिकी नोट सामने आते जायेंगे अधिक जानकारी के लिए आप ऊपर दिया गया वीडियो देख सकते है

Tag - my big guide,windows 10 sticky notes,sticky notes windows 10,sticky notes for windows,abhimanyu bhardwaj,माय बिग गाइड,windows sticky notes,sticky notes,computer user,computer,internet,learn computer,hindi technology,internet user,excel user,ms office user,कम्प्यूटर,computer hindi,learn computer hindi,कंप्यूटर,technology gyan hindi,windows 10,windows 10 features,windows 10 tutorial,windows 10 tips and tricks

Wednesday, March 6, 2019

March 06, 2019

विडोंज का पासवर्ड भूल जाते हैं तो करें ये काम - Reset Your Forgotten Windows Password - WINDOWS USER MUST KNOW

जिन लोगों के पास एक से ज्यादा कंप्यूटर होते हैं तो वह अक्सर करके विंडोज का पासवर्ड भूल (Password ) जाते हैं लेकिन एक तरीका है जिससे आप पासवर्ड भूलने के बाद भी उसे आसानी से रिसेट कर सकते हैं तो आइए जानते हैं - Reset Your Forgotten Windows Password - WINDOWS USER MUST KNOW


विडोंज का पासवर्ड भूल जाते हैं तो करें ये काम - Reset Your Forgotten Windows Password - WINDOWS USER MUST KNOW

Password Reset Disk तैयार करने के लिये आपको पैनड्राइव की आवश्‍यकता पडेगी, आप कोई भी पेनड्राइव ले सकते हैं, इसके बाद आप पेनड्राइव को अपने कम्‍प्‍यूटर में लगाइये, 
  • अब Control Panel को open कीजिये और user account को सलैक्‍ट कीजिये 
  • user account में साइडबार में आपको Create password reset disk का आप्‍शन दिखाई देगा
  • इस पर क्लिक कीजिये, यहॉ क्लिक करने पर Forgotten password wizard ओपन हो जायेगा
  • इसको फॉलो करते जाइये, एक जगह पर आपसे Current user account password पूछा जायेगा, 
  • उसको डालकर Next कीजिये आपकी password reset disk तैयार हो जायेगी। 

Password Reset Disk को कैसे प्रयोग करें - 

जब आप अपने Computer का password भूल जायें तो password reset disk यानी उसी पेनडड्राइव को अपने Computer में लगाइयें, 
  • Password विण्‍डो में एक बार कोई भी गलत password डालिये, 
  • तुरंत आपको Password विण्‍डो के नीचे Reset password को आप्‍शन दिखाई देगा
  • इस पर क्लिक कीजिये और नया पासवर्ड बना दीजिये। 
  • यह आप्‍शन बहुत ही Use Full है।

Tuesday, February 26, 2019

February 26, 2019

USB Pen Drive पर अपनी फोटो कैसे लगाते है | Cool Computer Trick

दोस्तों इस पोस्ट में आपको बहुत रोचक और Cool Computer Trick के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसमें आप Pen Drive पर या अपने यूएसबी फ्लैश ड्राइव पर उसके Icon की जगह पर अपना Photo लगा सकते हैं बहुत सारे लोग एक ही जगह पर काम करते हैं और उनकी एक जैसी पेन ड्राइव होती हैं क्योंकि कभी कभी आपस में बदल भी जाती हैं लेकिन अगर आप अपनी पेनड्राइव पर अपना फोटो लगा लेंगे तो उसके बदलने के चांसेस कम रहेंगे और यह कूल भी लगेगा तो आइए जानते हैं कि आप कैसे अपने पेनड्राइव पर अपना फोटो लगा सकते हैं - USB Pen Drive पर अपनी फोटो कैसे लगाते है | Cool Computer Trick

How to Set Your Photo On USB Pendrive | Cool Trick For Computer User in Hindi


👉 पेन ड्राइव बूटेबल कैसे बनाये
👉 जानें पेनड्राइव के जादू

तो दोस्तों पेनड्राइव पर अपना फोटो लगाने के लिए सबसे पहले अपने पेन ड्राइव को अपने कंप्यूटर में इंसर्ट कीजिए और इस पर राइट क्लिक करके इसे फॉर्मेट कर लीजिए
  • अब जिस भी फोटो को आप अपनी पेनड्राइव में लगाना चाहते हैं उस पर राइट क्लिक करके उसे एमएस पेंट में ओपन कीजिए और क्रॉप टूल की सहायता से उसे Square यानी चौकोर क्रॉप कर लीजिए
  • अब SAVE AS के ऑप्शन पर जाइए और यहां से इस इमेज को 24 BIT BMP फ़ॉर्मेट में SAVE कर दीजिए
  • SAVE AS करते समय आपको एक चीज और ध्यान रखनी है कि इस इमेज का नाम आपको बहुत छोटा रखना है उदाहरण के लिए हम इसे इमेज का नाम 1.BMP रख देते हैं और इसे किसी फोल्डर में सेव कर देते हैं
  • अब अपने कंप्यूटर से नोटपैड को ओपन कीजिए और इसमें टाइप कीजिए
[autorun]
icon=1.bmp 
  • = के बाद आपको अपनी इमेज का नाम ही टाइप करना है जो कि 1 है और उसके पीछे .BMP लगाना है तो हमें यहां पर icon=1.bmp लिखा है
  • अब आपको इस फाइल को सेव करना है
  • सेव करते समय ध्यान रहे यह फाइल आपको उसी फोल्डर में सेव करनी है जहां पर आपने अपनी इमेज को सेट किया था
  • फाइल को सेव करते समय आपको नाम देना है autorun.inf और नीचे आपको ऑल फाइल्स का ऑप्शन सेलेक्ट करना है
  • ऐसा करने से आपके उस फोल्डर में जहां अपने इमेज सेव की थी वहां एक autorun फाइल बन जाएगी
  • अब इस autorun फाइल को और अपनी इमेज को अपने पेन ड्राइव में कॉपी कर लेना है
  • कॉपी करने के बाद आपको अपनी पेन ड्राइव अपने सिस्टम से निकाल कर दोबारा लगानी है और पेन ड्राइव के आइकन की जगह पर अपना फोटो डिस्प्ले होने लग जाएगा

Monday, February 25, 2019

February 25, 2019

पेन ड्राइव बूटेबल कैसे बनाये - How to Create A Bootable Pendrive

पेनड्राइव बूटेबल (Pendrive Bootable) कैसे बनाये यह प्रश्न उन लोगों के मन में जरूर आता है जिनकी सीडी ड्राइव या तो खराब हो गई है या है ही नहीं बहुत सारे लैपटॉप ऐसे आते हैं जिनमें सीडी और डीवीडी ड्राइव होती ही नहीं है तो अगर उन लोगों को विंडोज इंस्टॉल करनी है तो पेनड्राइव बूटेबल (Pendrive Bootable) बनानी होती है इस पोस्ट में हम जानेंगे कि आप बिना किसी सॉफ्टवेयर के बूटेबल पेन ड्राइव कैसे बना सकते हैं साथ ही अगर आपके पास इंटरनेट है और ज्यादा आप टेक्निकल नहीं हैं तो आप पेनड्राइव बूटेबल (Pendrive Bootable) कैसे बना सकते हैं - 


पेन ड्राइव बूटेबल कैसे बनाये - How to Create A Bootable Pendrive

👉 कंप्यूटर में बूटिंग क्या होती है

कमांड प्रॉन्प्ट की मदद से बूटेबल पेनड्राइव बनाने का तरीका

सबसे पहले जानते हैं अगर आपके कंप्यूटर में इंटरनेट कनेक्शन नहीं है और कोई ऐसा सॉफ्टवेयर भी नहीं है जिसकी मदद से आप बूटेबल पेनड्राइव बना पाएं तो आप केवल कमांड प्रॉन्प्ट की मदद से ही बूटेबल पेनड्राइव बना सकते हैं उसके लिए आपको क्या करना होगा आइए जानते हैं - 
  1. सबसे पहले अपने कंप्यूटर में अपनी पेन ड्राइव को लगाइए
  2. अब अपने कीबोर्ड के विंडोज बटन के साथ और बटन को प्रेस कीजिए जिससे RUN कमांड ओपन हो जाएगी अब यहां पर CMD टाइप कीजिए और एंटर कर दीजिए इससे Command Prompt window ओपन हो जाएगा
  3. अब यहां diskpart टाइप कीजिये
  4. डिस्क पार्ट टाइप करते ही न्यू कमांड लाइन विंडो ओपन हो जाएगी
  5. अब यहां पर आपको एक और command टाइप करनी है जिसका नाम है list disk स्पेलिंग का विशेष ध्यान रखना है अगर आप की स्पेलिंग गलत होगी तो कोई भी कमांड काम नहीं करेगी
  6. list disk टाइप करने के बाद आपकी कंप्यूटर से जुड़ी हुई सभी डेस्क की लिस्ट आ जाएगी जिसमें आप की हार्ड डिस्क और आपकी पेन ड्राइव दोनों शामिल होंगी अब दोनों को अलग-अलग जांचने के लिए सामने उनका साइज़ लिखा होगा अगर हार्डडिस्क होगी तो जाहिर सी बात है वह पेनड्राइव से ज्यादा साइज की होगी और पेन ड्राइव कम साइज की होगी दोनों की आगे disk 0 या disk 1 लिखा होगा जो भी disk पेन ड्राइव के आगे लिखी हो आपको वही याद रखनी है या नहीं इसका नाम आपको आगे टाइप करना है अब आपको आगे लिखना है select disk और अपनी पेन ड्राइव का नाम उदाहरण के लिए अगर आप की पेनड्राइव के नाम के आगे disk 1 लिखा हो तो आपको यहां पर लिखना है select disk 1 और एंटर कर देना है
  7. अगरआपकी डिस्क सेलेक्ट हो चुकी है तो आपको मैसेज दिखाई देगा अब आपको टाइप करना है cleanऔर एंटर कर देना है इससे आपकी पेनड्राइव क्लीन हो जाएगी और सारा डाटा डिलीट हो जाएगाइसके बाद आपको टाइप करना है Create Partition Primary और एंटर प्रेस करना है
  8. अब select Partition 1 टाइप करें और एंटर प्रेस करें
  9. अब आपकी डिस्क पार्टीशन वन सिलेक्ट हो चुका है अब इसे हमें फॉर्मेट करना है फॉर्मेट हम करेंगे NTFS में इसके लिए आपको टाइप करना होगा format fs=ntfs quick
  10. अब आप की पेनड्राइव एक बूटेबल पेनड्राइव बन चुकी है अब हमेशा एक्टिव करना है तो इसके लिए हमें अगली कमांड टाइप करनी होगी active और एंटर करना होगा
  11. अब इसके बाद सिंपल आपको Exit टाइप करना होगा और बाहर निकल जाना है
  12. आप की बूटेबल पेनड्राइव बन के तैयार हो चुकी है अब आपके पास ऑपरेटिंग सिस्टम का जो भी सेटअप है आप अपनी पेन ड्राइव में कॉपी कर लीजिए और अपने सिस्टम को बूट करा लीजिए

सॉफ्टवेयर द्वारा बूटेबल पेनड्राइव बनाने का तरीका

दूसरा तरीका बहुत आसान है जो लोग ज्यादा टेक्निकल नहीं है वह इस तरीके से बड़ी आसानी से अपनी पेन ड्राइव को बूटेबल पेनड्राइव में कन्वर्ट कर सकते हैं इसके लिए आपको जाना होगा https://rufus.ie/ और यहां पर आपको एक छोटी सी एप्लीकेशन जो केवल एक एमबी की है उसे डाउनलोड कर लेना होगा यहां पर आपकोअपने सिस्टम में पेनड्राइव लगानी है और केवल सिलेक्ट के ऑप्शन पर जाकर डिस्क इमेज को सेलेक्ट करना है जो भी आपके कंप्यूटर में सेव हो और स्टार्ट पर क्लिक कर देना है कुछ ही सेकंड में आप की बूटेबल पेनड्राइव बनकर तैयार हो जाएगी

Wednesday, January 31, 2018

January 31, 2018

बिना इंटरनेट हिंदी वॉइस टाइपिंग कंप्‍यूटर में - Hindi Voice Type in MS Word With Your Phone

मोबाइल पर तो आप आसानी से Google Hindi Voice Typing का लाभ ले पाते हैं इसके अलावा हमने आपको 4 और ऐसे टूल के बारे में जानकारी दी थी जिससे अाप कंप्‍यूटर पर भ्‍ाी ऑनलाइन हिंदी वॉइस टाइपिंग कर पायें लेकिन इस वीडीयो में हमने बताया है कि कैसे आप अपने मोबाइल से कंप्‍यूटर पर एम एस वर्ड में हिंदी वॉइस टाइपिंग (Hindi Voice Type) कर सकते हैं वो भी बिना इंटरनेट -

बिना इंटरनेट हिंदी वॉइस टाइपिंग कंप्‍यूटर में - Hindi Voice Type in MS Word With Your Phone

हर रोज नया वीडियो ट्यूटोरियल हिन्‍दी में पाने के लिये हमारा यूट्यूब चैनल सबस्‍क्राइब करें और घर बैठे ही जॉइन करें माय बिग गाइड स्‍मार्ट क्‍लास 👈

हमारे टॉप 5 वीडीयो — 
1- केवल Hindi Typing वाले देखें - https://goo.gl/fKXmvw
2- Excel में IF को नहीं सीखा तो क्या सीखा ? - https://goo.gl/yPh5vb
3- Excel Expert बनना है तो ये देखो - https://goo.gl/2W66t4
4- Excel का ये Formula अापकी सारी थकान मिटा देगा - https://goo.gl/LEWFgL
5- क्‍या आपने Excel में मैक्रो (macro) सीखा ? - https://goo.gl/k2HQcm

  1. एक्सेल के सभी वीडीयो यहॉ देखें — https://goo.gl/aF43Hs
  2. एक्सेस के सभी वीडीयो यहॉ देखें — https://goo.gl/LRohxH 
  3. वर्ड के सभी वीडीयो यहॉ देखें — https://goo.gl/1yKpk1 
  4. कंप्यूटर नेटवर्किंग के सभी वीडीयो यहॉ देखें — https://goo.gl/9qmhvL
  5. फोटोशॉप के सभी वीडीयो यहॉ देखें — https://goo.gl/AVsjLZ
  6. विंडोज 7 के सभी वीडीयो यहॉ देखें — https://goo.gl/z44h2d
  7. जीमेल के सभी वीडीयो यहॉ देखें — https://goo.gl/h3EZzv
  8. यूट्यूब के सभी वीडीयो यहॉ देखें — https://goo.gl/zqzoJW
  9. टेक्नोलॉजी के सभी वीडीयो यहॉ देखें — https://goo.gl/pfQKsk
Tag - Hindi Voice Type in MS Word With Your Phone,mybigguide,mybigguide hindi,my big guide,एम एस वर्ड में हिंदी वॉइस टाइपिंग,ऑनलाइन हिंदी वॉइस टाइपिंग,Hindi Voice Type in MS Word,वॉइस टाइपिंग,Offline Hindi Voice Typing,hindi voice typing android,speech to text,हिंदी वॉइस टाइपिंग,speech to text microsoft word 2016,hindi voice typing,hindi voice typing kaise kare,hindi voice typing in whatsapp,Google Hindi Voice Typing,type with your voice,Hindi speech to text