Technovedant Chapter 2

Techovedant chapter2 is one of the best site in hindi for free Tips and Tricks tutorials which can be very very helpful for your daily life .

Alert

Showing posts with label windows-10. Show all posts
Showing posts with label windows-10. Show all posts

Wednesday, February 17, 2021

February 17, 2021

WordPad क्या है और WordPad कैसे यूज करें

वर्डपैड के बारे में शायद आपमें से कुछ ही लोगों ने सुना होगा लेकिन वर्डपैड आपके ऑपरेटिंग सिस्‍टम के साथ आने वाला वर्ड प्रोसेसर एप्‍लीकेशन है जो बिलकुल फ्री है अगर आपके कंप्‍यूटर में MS Word नहीं है तब आप वर्डपैड का इस्‍तेमाल कसकते हैं और लेटर राइटिंग जैसे काम कर सकते हैं यहां हम जानने वाले हैं कि WordPad क्या है और WordPad कैसे यूज करें

WordPad क्या है और WordPad कैसे यूज करें

WordPad क्या है और WordPad कैसे यूज करें 

वर्डपैड एक Word Processor है जिसे माइक्रोसॉफ्ट ने Window 95 के लिये जारी किया था ये माइक्रोसॉफ्ट नोटपेड से बेहतर और आसान है नोटपैड से पहले माइक्रोसॉफ्ट राइट को इस्‍तेमाल किया जाता था यह माइक्रोसॉफ्ट राइट के स्‍थान पर जारी किया गया एक Word Processor है जिसे Microsoft Foundation Class (MFC) के नाम से भी जाना जाता है

वर्डपैड का इतिहास

वर्डपैड Notepad की तुलना में अधिक Advance हैं परंतु Microsoft Word की तुलना में कम फीचर हैं यदि आप Simple Documents बनाना चाहते हैं तो वर्डपैड आपके लिए बेहतरीन Option हैं जिसका इस्‍तेमाल आप Documents जैसे Letters, Notes इत्‍यादि बनाने में उपयोग कर सकते हैं माइक्रोसॉफ्ट WordPad Windows 95 ऑप‍रेटिंग सिस्‍टम के बाद के सभी Windows में पाया जाता हैं, Windows 95 से वर्डपैड को Microsoft Write के स्‍थान पर Replace किया गया Microsoft Write एक वर्ड प्रोसेसर Software था Microsoft ने इसे पहली बार 1983 में Microsoft Dos के साथ इसका इस्‍तेमाल किया था



वर्डपैड की विशेषताएं

जिस तरह Notepad का उपयोग किया जाता हैं उसी तरह WordPad का उपयोग किया जाता हैं लेकिन WordPad में Notepad से ज्‍यादा फीचर्स हैं जिनकी मदद से आप अपनी फाइलों में कई तरह की Formatting कर सकते हैं अगर आप Window XP में WordPad का इस्‍तेमाल करते है तो आपको कुछ फंक्‍शन कम होगे लेकिन अगर आप Windows XP से ऊपर के Windows का उपयोग करते हैं जैसे Windows 7,8 इत्‍यादि तो उसमें आपको वर्डपैड के सारे Functions मिलेंगे इसमें आप Letter pad का काम कर सकते हैं और Formatting कर सकते हैं जैसे बोल्‍ड, Italic, इत्‍यादि आप वर्ड में सामान्‍य और छोटी फाइले इसमें बना सकते हैं

माइक्रोसॉफ्ट वर्डपैड इस्‍तेमाल करने के लिए न तो आपको इसे डाउनलोड करने की आवश्‍यकता है और न ही इसे Install करने की आवश्‍यकता हैं यह Windows के साथ आने वाला Pre Installed Software हैं जो Window 95 से लेकर Window 10 तक सभी Operating Systems में उपलब्‍ध हैं अगर आपने अपने कंप्‍यूटर में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड Install नहीं किया हैं तब आप MS WordPad का इस्‍तेमाल बहुत आसानी से कर सकते हैं

  1. पीडीएफ फाइल क्या है
  2. कम्प्यूटर सीखें हिन्दी में 
  3. सीसीसी कंप्यूटर कोर्स क्या है 

वर्ड पैड के मुख्‍य भाग - 

WordPad Button 

ये वर्ड पैड का प्रमुख भाग हैं यह बटन Menu में होता हैं इसमें WordPad में बनने वाली फाइलों के कई विकल्प‍ दिए होते हैं इसमें आपको Save, Open, Print, इत्‍यादि Command दी जाती हैं इन्‍ही से WordPad Document पर कार्य करते हैं इसमे हम Shortcut Keys का उपयोग करते हैं जैसे Open के लिए Ctrl+O, New के लिए Ctrl+N, Save के लिए Ctrl+S, Print के लिए उपयोग करते हैं Ctrl+P, इत्‍यादि का उपयोग करते हैं

Quick Access Button

यह एक विशेष भाग हैं ये माइक्रोसॉफ्ट के विभिन्‍न Text Editor Program में दिया गया हैं इसका उद्देश्य‍य बार बार उपयोग होने वाली Commands और Buttons को एक जगह Store करना होता हैं इसकी मदद से काम शीघ्रता से होता हैं Quick Access Toolbar में कुछ Command जैसे Save, Text, Print इत्‍यादि को Add कर दिया जाता हैं जिससे आप इन्‍हें एक क्लिक से Use कर सकते हैं

Title Bar

यहां WordPad में बनाई गई फाइल के नाम को दिखाया जाता हैं जब तक फाइल को Save नहीं किया जाता तब तक फाइल का नाम नहीं दिखाया जाता हैं वहां Document लिखा होता हैं जैसे ही फाइल को किसी नाम से Save किया जाता हैं फिर वह फाइल नाम से दिखाई देता हैं

Ribbon

Ribbon विंडो का एक और भाग हैं यह Title bar से नीचे होता हैं इसमें WordPad Tabs को दिखाया जाता हैं

Ruler Bar

ये Text Area के ऊपर होता हैं इससे हम Page Margin का पता लगाते हैं Documents को बनाने से पहले या बाद में Page Margin किया जाता हैं उतना Margin दिखाने के लिए Ruler Bar में दोनो तरफ Ruler लग जाता हैं फिर जो हम Text लिखते हैं वो उससे बाहर नहीं जाता

Status Bar

ये Text Area के बिल्‍कुल नीचे होता हैं इस बार में Zoom Level बटन होता है जिसकी सहायता से पेज को Zoom In और Zoom Out किया जाता है Zoom In की मदद से पेज को बडा किया जाता है जबकि Zoom Out से पेज को छोटा किया जाता हैं

Text Area

यह वर्ड पैड का अति महत्‍वपूर्ण भाग होता है इसी क्षेत्र में Document Text को लिखा जाता हैं इसे पेज भी कहते हैं समस्‍त प्रकार के टाइपिंग कार्य यही पर किए जाते हैं

WordPad के अन्‍य फीचर

Search and Replace

हालांकि हम जानते है कि वर्ड पैड में Spell Checker मौजूद नहीं होता,परंतु आप Document के किसी भी पेज में Word को Find and Replace कर सकते हैं WordPad Software में Home Tab में जाकर Editing Group में क्लिक करे और अब आप यहॉं से किसी भी Word को Find कर Replace कर सकते हैं इसके अलावा अन्‍य वर्ड Processor की तरह आप यहां भी Cut, Copy and Paste कर सकते हैं

File Format

वर्डपैड में आप फाइलों को Text Format में Create, Open and Save कर सकते हैं हालांकि आपका यह जानना जरूरी है कि माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2007 और 2010 में Create किए गए वर्ड Same नहीं देख सकते हैं क्‍योंकि वर्ड पैड में वर्ड की तरह Editing Features नहीं होते हैं

Graphics

आप वर्ड पैड Documents में ग्राफिक्‍स को Add कर सकते हैं इसके लिए WordPad Software में जाना होगा तथा Home Tab में जाकर Insert पर क्लिक कीजिए उसके बाद Picture पर क्लिक कीजिये वर्ड की तरह वर्ड पैड में Picture को Add कर सकते हैं आप इन Images को दूसरे यूजर के साथ शेयर कर सकते हैं

Formatting Option

हालांकि वर्ड पैड के पुराने वर्जन में Text को Format करने के काफी कम विकल्‍प थे परंतु नये वर्जन में यदि आपकों Text को Format करना हैं तो Text को Select करे और Home Tab पर क्लिक करें इसमें आप Font का Size और दूसरा Font बदल सकते हैं और अगर आप चाहें तो Text को Select करके उस Text पर Bullets का Use कर सकते हैं आप Font को Italic, Underline इत्‍यादि भी कर सकते हैं

वर्डपैड का उपयोग

  • Documents Create करने के लिए ही वर्डपैड इस्‍तेमाल करने की सलाह दी जाती हैं आप इसे लाइट Application बोल सकते हैं तथा इसका सिंपल इंटरफेस यूज़र को किसी भी Document को करने की अनुमति देता हैं
  • आप वर्डपैड में Templates का इस्‍तेमाल कर सकते हैं साथ ही Documents Create करते समय Page के साइज के साथ साथ आप Look को भी बदल सकते हैं और साथ ही WordPad Page Margin बदलने की भी अनुमति भी देता हैं
  • वर्डपैड उपयोग करने का मुख्‍य फायदा है कि User Documents Create करते वक्‍त Saved Documents को भी देख सकता हैं और अन्‍य Documents को भी Edit कर सकते हैं Documents Create करते वक्‍त User Pictures को Insert कर सकते हैं और Documents का Look माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की तरह बना सकते हैं

MS WordPad को Open करना सीखें

Windows में वर्डपैड मौजूद होता हैं इसीलिए आपको इसे बाहर से Install कराने की जरूरत नहीं होती आइये अब जानते हैं कि आप इसे कैसे Open कर सकते हैं
  • सबसे पहले कंप्‍यूटर में Windows Key दबाये
  • उसके बाद सर्च बार दिखाई देगा उसमे वर्डपैड टाइप करें फिर आपको ऊपर वर्डपैड Application दिखाई देगी उस पर क्लिक करे
  • वर्ड पैड Open हो जाएगा
  • और अगर आप Commands की मदद से वर्डपैड Open करना चाहते है तो भी कर सकते हैं
  • Run Command की मदद से वर्डपैड को Access कर सकते हैं इसके लिए Window Key+R को एक साथ दबायें इसके बाद आपके सामने RUN कमांड ओपन हो जाएगी अब Search Box में "Write" Type करें और Ok पर क्लिक करे तो हमारा वर्डपैड ओपन हो जाएगा

Wednesday, June 10, 2020

June 10, 2020

कंप्यूटर फाइल क्‍या है - What Is Computer file in Hindi

फाइल क्‍या है - What Is Computer file in Hindi - File का नाम सुनते ही दिमाग में Office की कागजों से भरी फाइल सामने आती है, लेकिन Computer की भाषा में Computer File कई प्रकार की होती है और भिन्‍न-भिन्‍न तरीके से काम करती है चाहे Ms Word हो या Ms Excel हो या Power Point अपने किये गये कार्य को Computer में save करने के लिए हमें एक Computer File बनानी पडती है ताकि जरूरत पडने पर हम उस File को Open करें चाहे Edit करें या जरूरत पड़ने पर Print निकालें तो आइये अब समझते हैं कि फाइल होती क्‍या है - What is Computer file 

फाइल क्‍या है - What Is Computer file in Hindi

फाइल क्‍या है - What is Computer File in Hindi

कम्‍प्‍यूटर में डाटा, प्रोग्राम, सॉफ्टवेयर आदि सुरक्षित रखने के लिए फाइल की आवश्‍यकता होती है, प्रोग्राम फाइल्‍स की सहायता से ही Computer को निर्णय लेने में मदद मिलती है इसे हम इस प्रकार भी समझते हैं कि कम्‍प्‍यूटर में प्रत्‍येक प्रोग्राम डाटा फाइल्‍स में सुरक्षि‍त रखा जाता है - 

फाइल के प्रकार (Kind Of File in Hindi)

कम्‍प्‍यूटर में फाइल्‍स तीन प्रकार की होती हैं

  1. डाटा फाइल (Data File)
  2. प्रोग्राम फाइल (Program File)
  3. उप-डाइरेक्टरी फाइल (Sub-Directory file)

डाटा फाइल - Data File in Hindi 

डाटा फाइल वे फाइल होती हैं जिन्‍हें किसी सॉफ्टवेयर के माध्‍यम से तैयार किया जाता है यह एक डाक्‍यूमेंट फाइल भी हो सकती है या इसके अन्‍य रूप भी हो सकते हैं जैसे Music file, picture file, MS Word file, MS EXCEL FILE, HTML फाइल इन्‍हें तैयार करने के लिए विशेष प्रकार के एप्‍लीकेशन सॉफ्टवेयर जैसे एम0एस0 वर्ड, एम0एस0 एक्‍सल,एम0एस0 पावर पाइंट आदि की आवश्‍यकता होती है, इन फाइलों को पुनः एडिट किया जा सकता है और कोई भी डाटा इन फाइलों में सुरक्षित रखा जा सकता है

प्रोग्राम फाइल - Program File in Hindi 

प्रोग्राम फाइलें वे फाइलें होती हैं जिन्‍हें किसी प्रोग्रामिंग भाषा के माध्‍यम से तैयार किया जाता है प्रोग्रामिंग भाषा एक कृत्रिम भाषा होती है जिसका प्रयोग कम्‍प्‍यूटर प्रोग्रामिंग करते समय किया जाता हैा ये फाइलें मुख्‍य रूप से चार प्रकार के Extension (विस्‍तारित नाम) के साथ .EXE, .COM, .BAT, .SYS की होती हैं कोई भी सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम जब आप खरीदते हैं या इण्‍टरनेट से डाउनलोड करते हैं तो इसमें प्रोग्राम फाइल्‍स का एक वण्‍डल होता है Program file को रन करने के लिए ऑपरेटिंग सिस्‍टम की आवश्‍यकता होती है जब डाटा फाइल को रन करने के लिए एप्‍लीकेशन सॉफ्टवेयर की आवश्‍यकता होती है, उदाहरण के लिए जब आप एम0एस0 ऑफिस का कम्‍पलीट पैकेज अपने कम्‍प्‍यूटर में इन्‍स्‍टाल कर रहे होते हैं तब असल में आप एक प्रोग्राम फाइल को रन कर रहे होते हैं

उप-डाइरेक्टरी फाइल - Sub-Directory file in Hindi 

उप-डाइरेक्टरी फाइल वे फाइलें होती हैं जो आपके कम्‍प्‍यूटर में डाटा फाइल और प्रोग्राम फाइल्‍स को आर्गनाइज करती हैं जैसे आप कम्‍प्‍यूटर में एक फोल्‍डर बनाते हैं और उस फोल्‍डर के अन्‍दर दो फोल्‍डर और बनाते हैं पहले फोल्‍डर में आप एम0एस0 वर्ड की फाइल को सेव करके रखते हैं तथा दूसरे फोल्‍डर में आप एम0एस0 एक्‍सल की फाइल को सेव करके रखते हैं इस तरह से आप दोनों प्रकार की डाटा फाइल को अलग-अलग डाइरेक्टरी में आर्गनाइज कर सकते हैं इन्‍हें Disk file के रूप में भी प्रयोग किया जाता है

कंप्‍यूटर फाइल को हिंदी में क्या कहते हैं - Computer File Meaning Hindi

Computer File का मतलब क्या होता है हिंदी में - Computer file को हिंदी में संगणक संचिका कहते हैं

फाइल का नाम क्‍या होता है (What is the name of the file)

कम्‍प्‍यूटर में किसी भी फाइल के नाम को दो भागों में विभाजित किया जाता हैा पहला भाग किसी भी कम्‍प्‍यूटर यूजर द्वारा या एप्‍लीकेशन सॉफ्टवेयर द्वारा दिया हो सकता हैा जो फाइल का नाम प्रदर्शित करता है यूजर यदि चाहे तो इसे रीनेम करके बदल भी सकता है

फाइल के नाम का दूसरा भाग विस्‍तारित नाम या एक्‍स्‍टेंशन को प्रदर्शित करता है और यह बताता है कि यह फाइल किस एप्‍लीकेशन सॉफ्टवेयर में तैयार की गई है या यह किस प्रकार की प्रोगाम फाइल है, फाइल के नाम को और एक्‍स्‍टेंशन को डाट (.) की सहायता से जोड़ा जाता है, एक डाइरेक्टरी या सब डाइरेक्टरी में एक ही फाइल नेम और एक्‍स्‍टेंशन की दो फाइलें नहीं हो सकती हैं

फाइल का नाम रखते समय ध्‍यान रखने लाइक बातें

  • एक फाइल का नाम रखते समय आप फाइल के नाम में निम्‍नलिखत ग्‍यारह शब्‍दों का प्रयोग नहीं किया जा सकता, लेकिन इन शब्‍दों का प्रयोग अन्‍य शब्‍दों के साथ मिलाकर कर सकते हैं- COM, COM2, COM3, COM4, AVX, CON, LPT1, LPT2, LPT3, NUL, PRN
  • फाइल नाम में निम्‍नलिखित चिन्‍हों का प्रयोग नहीं होना चाहिए-? *, /,\, {, }, ., <,>, =
  • फाइल का नाम अंग्रेजी वर्णमाला में प्रयुक्‍त अक्षर A से Z, a से z तथा 0 से 9 तक के अंक तथा विशेष चिन्‍ह; जैसे $, &, (,), #, -, @, !, % की सहायता से ही रखा जाना चाहिएा
  • फाइल का नाम एवं फाइल का विस्‍तारित नाम जोड़ने के लिए डॉट (,) का प्रयोग करना चाहिए

कम्प्यूटर में ड्राइव क्‍या होती है - What is a Drive in a Computer

डाइव कम्‍प्‍यूटर से सम्‍बन्धित हार्डवेयर है आजकल मुख्यतः तीन प्रकार की ड्राइव हार्ड डिस्‍क ड्राइव (Hard Disk Drive), फलाफी डिस्‍क ड्राइव (Floppy Disk Drive) और काम्‍पैक्‍ट डिस्‍क ड्राइव (Compact Diks Drive) प्रयोग की जा रही है, हार्ड डिस्‍क को C, D .... ड्राइव नाम से प्रदर्शित किया जाता है एवं फ्लॉपी डिस्क ड्राइव को A एवं B ड्राइव नाम से प्रदर्शित किया जाता है

वर्तमान में कम्‍प्‍यूटर में A और B ड्राइव प्रदर्शित नहीं होती हैं उसका आशय यह है कि वर्तमान में फ्लॉपी डिस्क ड्राइव का इस्‍तेमान नहीं हो रहा है जब शुरूआत में Computer बनाये गये थे तब स्‍टोरेज डिवाइस के तौर पर फ्लापी डिस्‍क ड्राइव का इस्‍तेमाल किया जाता था जिसके लिए ड्राइव A और ड्राइव B नाम आरक्षित किया गया था तथा यह परम्‍परा तभी से चली आ रही है हालांकि वर्तमान में फ्लापी डिस्‍क ड्राइव का प्रयोग नहीं किया जाता है लेकिन फिर भी ड्राइव A और ड्राइव B नाम अभी भी रिजर्व है जब आप कोई हार्ड डिस्‍क या काम्‍पेक्‍ट डिस्‍क अपने कम्‍प्‍यूटर में इस्‍तेमाल करते हैं तो ड्राइव का नाम C और D से शुरू होता है

फाइल पाथ क्‍या होता है (What is a File Path)

जब हम किसी फाइल को कम्‍प्‍यूटर में सेव करते हैं किसी Directory और subdirectory के भीतर तो उस तब पहुंच का मार्ग होता है उसे फाइल पाथ कहते हैं यानी किसी फाइल को प्राप्‍त करने के लिए डाइव की मूल डाइरेक्टरी एवं उसकी उप-डाइरेक्टरी में जाने की आवश्‍यकता होती हैं जिसमें फाइल सुरक्षित है इस प्रकार फाइल का रास्‍ता कम्‍प्‍यूटर को बताना फाइल का पाथ प्रदर्शित करना कहा जाता है प्रत्‍येक डाइरेक्टरी को अलग करने के लिए Back Slash (\) का प्रयोग किया जाता है

उदाहरण के लिए हम इस पाथ को देखते हैं - D:\Bill\Bank PDF

इसमें डाइव D है जिसकी डाइरेक्टरी Bill और उप-डाइरेक्टरी Bank PDF है इसे देखने भर से पता चल जायेगा कि फाइल कहां सुरक्षित की गई है फाइल पाथ का अर्थ यही है कि यह उस रास्‍ते को दर्शाता है जहां हम फाइल सुरक्षित करना चाहते हैं या तो हमने फाइल को सुरक्षित किया है

फाइल और फोल्डर में क्या अंतर है - Differences Between File and Folder

जैसा कि हमने जाना कि फ़ाइल कुछ डेटा का एक संग्रह है, लेकिन फ़ोल्डर एक ऐसा स्‍थान में होता है जहां पर फाइलों का ऑर्गनाइज किया जा सकता है जिससे एक जैसी फाइलों को एक स्‍थान पर रखा जा सकते हैं फाइलों तक पहुॅचने के लिये कंप्‍यूटर फाइल पाथ का यूज करता है 

Wednesday, April 24, 2019

April 24, 2019

Windows 10 में Use करें Sticky Notes - Computer User Must Know

अक्सर हमें Computer पर सर्च करने की जरुरत पडती रहती है और उन चीजों को तुरन्त नोट करने की भी जरुरत पडती है आप भी जब ऑफिस में काम करते होंगे तब आप को भी तुरन्त नोट करने की जरुरत पडती होगी जिसके लिये आप MS वर्ड की फाइल या  Notepad की फाइल खोलते होंगे  लेकिन आज हम आपको एक  विंडोज के एक ऐसे ख़ास फीचर के बारे में बात करने वाले है जो आपके बहुत काम आएगा - Windows 10 में Use करें Sticky Notes - Computer User Must Know

वो फीचर है स्टिकी नोट (Sticky Notes) सबसे पहले स्टिकी नोट (Sticky Notes) को ओपन करने के लिये आप जाइये विंडोज(Windows) के सर्च बार में और वहां टाइप कीजिये STI तो वहां सबसे पहले आपको स्टिकी नोट का आइकन दिखाई देगा इसे ओपन कर लीजिये इसे ओपन करते है आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर पीले रंग का नोट्स आ जाएगा

स्टिकी नोट की सबसे ख़ास बात है की इसे सेव करने की जरुरत नहीं पड़ती है यह कम्प्यूटर स्क्रीन पर रहता है अगर आप इस स्टिकी नोट पर कोई भी जानकारी टाइप करके कम्प्यूटर सट डाउन भी कर देंगे और जब भी अपने कम्प्यूटर को ओपन करेंगे तो आपको स्टिकी नोट वही मिलेगा जहाँ आपने उसे छोड़ा था इससे आपको यह याद रखने की जरुरत नहीं पड़ेगी की आपने स्टिकी नोट को किस ड्राइव में सेव किया था

यह हमेशा डेस्कटॉप पर ही रहता है यदि हम किसी भी वेबसाइट से यदि कुछ भी कॉपी करके स्टिकी नोट पर डालेंगे तो उस पर हिंदी या इंग्लिश दोनों ही भाषा आराम से कॉपी हो जाएगी  हमें कोई फॉण्ट चेंज करने की जरुरत नहीं पड़ेगी 

लेकिन यहां जो हिंदी आपको दिखाई देगी वो युनिकोड फॉण्ट की ही डिस्प्ले होगी यहाँ पर कृतिदेव और देवलेश फॉण्ट आपको डिस्प्ले नहीं होगा यहाँ स्टिकी नोट के अलग अलग कलर के स्टिकी नोट का भी ऑप्शन दिया गया है यहाँ आपको पिक, स्काईब्लू, व्हाइट, आदि कई कलरों के ऑप्शन  मिलते है आप एक बार में कई स्टिकी नोट बना सकते है उसके लिये आपको सिर्फ कण्ट्रोल N प्रेस करना है और एक नया स्टिकी नोट खुलते चले जाएंगे जितने भी  स्टिकी नोट  की आपको जरुरत हो आप बना सकते है

यदि आपको स्टिकी नोट को बंद करना चाहते है तो आपको कण्ट्रोल के साथ W को प्रेस  करना होगा यदि आप एक एक नोट को चेक करके बंद करना चाहते है तो आपको कंट्रोल सिफ्ट के साथ में टेब को को प्रेस करना है इससे आपके एक एक करके स्टिकी नोट सामने आते जायेंगे अधिक जानकारी के लिए आप ऊपर दिया गया वीडियो देख सकते है

Tag - my big guide,windows 10 sticky notes,sticky notes windows 10,sticky notes for windows,abhimanyu bhardwaj,माय बिग गाइड,windows sticky notes,sticky notes,computer user,computer,internet,learn computer,hindi technology,internet user,excel user,ms office user,कम्प्यूटर,computer hindi,learn computer hindi,कंप्यूटर,technology gyan hindi,windows 10,windows 10 features,windows 10 tutorial,windows 10 tips and tricks

Wednesday, March 6, 2019

March 06, 2019

विडोंज का पासवर्ड भूल जाते हैं तो करें ये काम - Reset Your Forgotten Windows Password - WINDOWS USER MUST KNOW

जिन लोगों के पास एक से ज्यादा कंप्यूटर होते हैं तो वह अक्सर करके विंडोज का पासवर्ड भूल (Password ) जाते हैं लेकिन एक तरीका है जिससे आप पासवर्ड भूलने के बाद भी उसे आसानी से रिसेट कर सकते हैं तो आइए जानते हैं - Reset Your Forgotten Windows Password - WINDOWS USER MUST KNOW


विडोंज का पासवर्ड भूल जाते हैं तो करें ये काम - Reset Your Forgotten Windows Password - WINDOWS USER MUST KNOW

Password Reset Disk तैयार करने के लिये आपको पैनड्राइव की आवश्‍यकता पडेगी, आप कोई भी पेनड्राइव ले सकते हैं, इसके बाद आप पेनड्राइव को अपने कम्‍प्‍यूटर में लगाइये, 
  • अब Control Panel को open कीजिये और user account को सलैक्‍ट कीजिये 
  • user account में साइडबार में आपको Create password reset disk का आप्‍शन दिखाई देगा
  • इस पर क्लिक कीजिये, यहॉ क्लिक करने पर Forgotten password wizard ओपन हो जायेगा
  • इसको फॉलो करते जाइये, एक जगह पर आपसे Current user account password पूछा जायेगा, 
  • उसको डालकर Next कीजिये आपकी password reset disk तैयार हो जायेगी। 

Password Reset Disk को कैसे प्रयोग करें - 

जब आप अपने Computer का password भूल जायें तो password reset disk यानी उसी पेनडड्राइव को अपने Computer में लगाइयें, 
  • Password विण्‍डो में एक बार कोई भी गलत password डालिये, 
  • तुरंत आपको Password विण्‍डो के नीचे Reset password को आप्‍शन दिखाई देगा
  • इस पर क्लिक कीजिये और नया पासवर्ड बना दीजिये। 
  • यह आप्‍शन बहुत ही Use Full है।