Technovedant Chapter 2

Techovedant chapter2 is one of the best site in hindi for free Tips and Tricks tutorials which can be very very helpful for your daily life .

Alert

Showing posts with label computer-awareness-in-Hindi. Show all posts
Showing posts with label computer-awareness-in-Hindi. Show all posts

Monday, December 21, 2020

December 21, 2020

डिजिटल मार्केटिंग क्‍या है

आज के युग में हर कोई व्‍यक्ति यह चाहता है कि वह अपने व्‍यापार या प्रोडक्‍ट की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाये जिससे उसे ज्‍यादा से ज्‍यादा लाभ प्राप्‍त हो सके तो हम कह सकते हैं कि इसे बहुत ही आसान बना दिया है डिजिटल मार्केटिंग इंटरनेट के माध्‍यम से नये ग्राहकों तक पहुंचने का सुगम और सरल माध्‍यम बन गया है डिजिटल मार्केटिंग क्‍या है, इसके क्‍या लाभ हैं इसकी आवश्‍यकता क्‍यों होती है आइए जानते हैं इस पोस्‍ट में विस्‍तार से डिजिटल मार्केटिंग के बारे में


डिजिटल मार्केटिंग क्‍या है

डिजिटल मार्केटिंग से हमारा तात्‍पर्य अपने किसी भी प्रोडक्‍ट का कन्‍टेन्‍ट को डिजिटल माध्‍यम से प्रचारित करने या लोगों के बीच में पहुॅचाने को डिजिटल मार्केटिंग कहते हैं इसे हम इलेक्‍ट्रोनिक मीडिया भी कहते हैं डिजिटल मार्केटिंग इंटरनेट पर डिजिटल तकनीकों का उपयोग करने वाले उत्‍पादों या सेवाओं का मार्केटिंग है डिजिटल मार्केटिंग चैनल इंटरनेट पर आधारित सिस्‍टम है डिजिटल मार्केटिंग एक ऐसा तरीका है जिसके माध्‍यम से हम अपने व्‍यापार को ऑनलाइन कर सकते हैं एवं अपने प्रोडक्‍टस को बडी आसानी से बेच सकते हैं 

डिजिटल मार्केटिंग के जरिए हम अपने व्‍यापार को ऑफलाइन की अपेक्षा कई गुना बढा सकते हैं या इसे यूं कहें कि सिर्फ अपने शहर या देश तक ही सीमित न रखकर इसे पूरे विश्‍व में फैला सकते हैं डिजिटल मार्केटिंग एक बडे छाता की तरह है जिसके अन्‍दर हमारा सारा ऑनलाइन एफर्टस समा जाता है आज का जमाना बहुत मार्डन हो गया है यदि हम इसे इस प्रकार समझें कि कम लागात लगाकर कर अधिक कमाई करना चाहे तो कुछ गलत न होगा 

वैसे तो डिजिटल मार्केटिंग की शुरूआत रेडियो की शुरूआत के साथ ही हुई जब रेडियो पर विज्ञापन आने शुरू हुए उसके बाद टीवी और अब इंटरनेट डिजिटल मार्केटिंग का वर्तमान माध्‍यम बन गया है यहां सबकुछ आसान है व्‍यापार की अपार संभावनायें हैं 



डिजिटल मार्केटिंग से क्‍या लाभ है

यदि आप को नया काम शुरू करना चाहते हैं और आप चाहते हैं कि आपका व्‍यापार या आप जो भी कार्य कर रहे हैं उसमें अधिक से अधिक कैसे बढे तो आपको अपने व्‍यापार को तेजी से आगे बढाने में यदि कोई मददगार होगा तो वह डिजिटल मार्केटिंग ही होगा डिजिटल मार्केटिंग नये ग्राहक बनाने एवं अपने माल को राष्‍ट्रीय एवं अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में बेचने में मदद करता है डिजिटल मार्केटिंग एक ऐसा माध्‍यम है जिसके द्वारा आप अपनी इनकम को कई गुना बढा सकते हो आज के समय में कुछ बडा करने के लिए डिजिटल मार्केटिंग बहुत आवश्‍यक है

यदि यह कहा जाये कि डिजिटल मार्केटिंग ही एक मात्र ऐसा उपाय है जिसके माध्‍यम से कम समय और पूंजी में हम बेहतर से बेहतर काम कर अधिक से अधिक अर्जित कर सकते हैं तो कुछ गलत न होगा ऐसा देखा गया और आये दिन हम सुनते भी हैं कि बहुत से व्‍यक्ति जो कभी किसी के यहां नौकरी करते थे चाहे सरकारी या प्राइवेट परन्‍तु डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया में कदम रखते ही उन्‍होंने वह मुकाम हासिल कर लिया जिसके वह हकदार थे 

डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने वाला व्‍यक्ति अपना मालिक स्‍वयं है किसी के अधीन नहीं है न ही उसे घण्‍टों के हिसाब से पेमेंट किया जाता है वह जितना कार्य इस क्षेत्र में करता है उसकी इनकम उतनी ही बढती है इसलिए आज के समय में डिजिटल मार्केट सभी तरह से लाभकारी साबित हो रहा है

डिजिटल मार्केटिंग क्‍यों आवश्‍यक है

यह बात तो हम सभी अच्‍छे से जानते हैं कि डिजिटल मार्केटिंग का प्रयोग दिन प्रतिदिन बढता ही चला जा रहा है पहले लोगों के प्रचार का माध्‍यम लाउडस्‍पीकर, अखबार, पोस्‍टर एवं विज्ञापन हुआ करते थे जिससे लोग अपनी पहचान एक सीमित दायरे तक ही बना पाते थे जैसे केवल शहर, कस्‍बा या गॉव और इसके लिए भी काफी पैसे खर्च करने पडते थे लेकिन आधुनिक युग में यह सब डिजिटल मार्केट के रूप में फेसबुक, वाडसएप, ई-मेल, इन्‍टाग्राम आदि प्रचार के साथ हमारे सामने हैं जो कि प्रचार के बहुत ही सस्‍ते एवं सरल मार्ग हैं जबकि इसका क्षेत्र बहुत ही बडा है आप देश दुनिया किसी भी शहर, प्रान्‍त या देश को टारगेट बनाकर डिजिटल मार्केटिंग के माध्‍यम से अपने व्‍यापार को दिन दुगना और रात चौगुना बढा सकते हैं 

डिजिटल मार्केटिंग का प्रयोग कैसे करें

आज के समय में हम डिजिटल मार्केटिंग का प्रयोग कैसे कर सकते हैं और इससे किस प्रकार लाभ ले सकते हैं डिजिटल मार्केटिंग करने के ढेर सारे तरीके हैं जिसकी मंजिल एक ही है अपने प्रोडक्ट या अपनी व्यापार की जानकारी टारगेटेड कस्टमर तक पहुंचाना 

  1. आप एक वेबसाइट बनाकर उस पर अपने सभी प्रोडक्ट को लिस्ट करके भी अपने कस्टमर तक आपने प्रोडक्ट और अपने व्यापार की जानकारी पहुंचा सकते हैं इस वेबसाइट पर आपके दुकान या व्यापार की समस्त जानकारी और उसे संबंधित फोटो और वीडियो शेयर कर सकते हैं इसके साथ में ग्राहक से सीधे फीडबैक भी प्राप्त कर सकते हैं यह बहुत प्रचलित तरीका है आज के समय में डिजिटल मार्केटिंग करने का
  2. आप अपनी व्यापार के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर और उस पर अपने व्यापार से संबंधित नई-नई जानकारियां देकर अपने व्यापार से संबंधित वीडियो और फोटो पोस्ट करके भी लोगों को अपने व्यापार से जोड़ सकते हैं यह भी एक सबसे पॉपुलर तरीकों में से एक है जिसके माध्यम से आप ग्राहकों को अपने व्यापार से अपनी संस्थान से जोड़ सकते हैं और उनका सीधा फीडबैक प्राप्त कर सकते हैं
  3. आप अपने व्यापार को गूगल माय बिजनेस येलो पेजेस जैसे जगह पर इंडेक्स कर सकते हैं जिससे कोई भी व्यक्ति सीधे गूगल सर्च के माध्यम से आपके व्यापार के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है और जरूरत पड़ने पर आप के व्यापारिक संस्थान तक अपनी पहुंच बना सकता है यहां आप अपना मोबाइल नंबर अपनी ईमेल आईडी अपने व्यापार या अपनी दुकान के खुलने का समय भी दर्ज कर सकते हैं अगर आपकी कोई वेबसाइट है तो उसकी जानकारी भी आप गूगल माय बिजनेस पर दे सकते हैं
  4. आप गूगल मैप का प्रयोग भी डिजिटल मार्केटिंग के तौर पर कर सकते हैं गूगल मैप में अपने व्यापारिक संस्थान को पिन करा कर और संस्थान से संबंधित फोटो डाल कर भी आप ग्राहकों को अपने व्यापारिक संस्थान पर आकर्षित कर सकते हैं
  5. इसके अलावा अगर आप कुछ पैसे खर्च करना चाहते हैं अपने व्यापार को लोगों तक पहुंचाने के लिए तो आप गूगल एडवर्ड और फेसबुक विज्ञापनों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं यह बहुत ही पॉपुलर और सरल तरीका है अपने व्यापार को इंटरनेट पर विज्ञापित करने का गूगल एडवर्ड और फेसबुक विज्ञापन सीधे टारगेट करते हैं केवल उन्हीं कस्टमर ओकोया उन्हीं लोगों को जो आपके व्यापार में रुचि दिखाते हैं इन पर होने वाला विज्ञापन का खर्चा बहुत ही सीमित होता है और आप इसे अपनी तरह से कस्टम मैनेज भी कर सकते हैं फिर फेसबुक और गूगल पर आप ₹100 प्रतिदिन से भी विज्ञापन शुरू कर सकते हैं

डिजिटल मार्केटिंग के प्रकार

वैसे तो हम ऊपर समझ ही चुके हैं कि डिजिटल मार्केटिंग आप किस किस तरह से कर सकते हैं फिर भी आइए जानते हैं डिजिटल मार्केटिंग के वह कौन से तरीके हैं जिसके माध्यम से लोग अपने व्यापार को अपने ग्राहकों तक पहुंचाते हैं 

सोशल मीडिया मार्केटिंग  

सोशल मीडिया मार्केट आज डिजिटल मीडिया मार्केट का एक बहुत ही अच्‍छा और आसान माध्‍यम बन गया है लोगों तक अपनी पहचान बनाने का इसके जरिए आप कस्‍टमर को आसानी से अपने व्‍यापार अन्‍य प्रोडक्‍ट के बारे में बता सकते हो जब आप अच्‍छी क्‍वालिटी का कंटेंट पोस्‍ट करते हैं तो सोशल मीडिया के जरिए आप अधिक से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बना सकते हैं आप जितने तरीकों का प्रयोग कर ट्रेफिक और अपने बिजनेस को बढाते हो उसे ही सोशल मीडिया मार्केटिंग कहा जाता है जब कभी आप फेसबुक, बाटसएप, इंस्‍टाग्राम पर प्रचार करते हो तो उसे सोशल मीडिया मार्केटिंग कहा जाता है

ईमेल मार्केटिंग

ईमेल मार्केटिंग एक तरीका है जिसमें ग्राहक एवं आडियंश को मैसेज करने के लिए इलैक्‍ट्रानिक मेल का प्रयोग किया जाता है ईमेल मार्केटिंग एक प्रोसेस का नाम है जिसे हम इंटरनेट मार्केटिंग भी कहते हैं इसमें कंपनियां ईमेल के माध्‍यम से एक ग्रुप को मैसेज करती हैं

सोशल साइट हैण्‍डलिंग 

सोशल साइट हैण्‍डलिंग भी डिजिटल मार्केटिंग का एक बहुत बडा बाजार है इसमें आप किस पालिटीशियन, सेलिब्रिटी या किसी व्‍यापार के सोशल मीडिया साइट को हैण्‍डल कर सकते हो और आप इस सर्विस के बदले में अच्‍छा मासिक शुल्‍क प्राप्‍त कर सकते हो

एफिलिएट मार्केटिंग

एफिलिएट मार्केटिंग में आपको प्रोडक्‍ट बेचने की कमीशन मिलती है यदि आप किसी अन्‍य के प्रोडक्‍ट एवं सर्विस को अपने साइट पर बेच रहे होते हैं

सर्च इंजन आप्टिमाइजेशन

यह एक ऐसा प्रोसेस है जिसकी मदद से वेबसाइट को आप्टिमाइज किया जाता है जिससे इंटरनेट पर यदि कोई व्यक्ति आपकी वेबसाइट के बारे में सर्च करें तो वह सर्च में पहले रिजल्ट पर आए सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन करने के कई सारे तरीके हैं 

कंटेंट मार्केटिंग 

कंटेंट मार्केटिंग एक ऐसी मार्केटिंग टैक्निक है जहां पर बेहतर से बेहतर कंटेंट तैयार किये जाते हैं तथा उन्‍हें डिक्‍ट्रीब्‍यूट किया जाता है इसको इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि वह ज्‍यादा से ज्‍यादा कस्‍टमर को अपनी ओर आकर्षित कर सके

डिजिटल मार्केटिंग से होने वाला नुकसान 

डिजिटल मार्केटिंग से जहां बहुत से फायदे हैं वहीं इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी जान लेते हैं डिजिटल मार्केटिंग के जरिए आये दिन लोगों को झूठी जानकारी प्राप्‍त कराकर लाखों रूपये की ठगी की जा रही है और यह काम बडे शातिर तरीके से किया जा रहा है इसमें लोगों को प्रलोभन देने वाले ईमेल विज्ञापन नकली वेबसाइट्स के माध्यम से अपनी और आकर्षित किया जाता है और उनकी व्यक्तिगत वित्तीय जानकारी को चुराकर उनके साथ ठगी की जाती है यह लोग इतनी सटीकता से किसी वेबसाइट किया किसी वेबपेज का लिंक तैयार करते हैं कि वह आसानी से पहचानने में नहीं आता है इससे काफी लोग ठगी का शिकार भी हो रहे हैं

Tuesday, December 15, 2020

December 15, 2020

डोर स्टेप बैंकिंग क्‍या है कैसे करें इस्‍तेमाल

व्‍यक्ति अपने धन की रक्षा बिना जानमाल के नुकसान के करना चाहता है जिसके लिए उसे किसी दूसरे व्‍यक्ति का सहारा न लेना पडे व बारबार बैंकों के चक्‍कर भी न काटने पडें परन्‍तु बिना बैंक के लेन देन के उसका काम भी नहीं चलता इस समस्‍या का समाधान करने के लिए ही सरकार द्वारा डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस की शुरूआत की गई है इसका मुख्‍य उददेश्‍य प्रत्‍येक व्‍यक्ति चाहे वह व्‍यापारी हो या किसान हो, बुजुर्ग हो या जवान सभी के लिए डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस की सुविधा शुरू की गई है जो कि आने वाले दिनों में सभी के लिए वरदान साबित होगी तो आइये जानते हैं कि डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस के बारे में

Dore Step Banking Service in Hindi

डोर स्‍टैप बैंकिंग क्‍या है

डोर स्‍टैप बैंकिंग सेवा एक ऐसा संचार माध्‍यम है जिसका लाभ सभी उम्र के व्‍यक्तियों खास तौर से बुजुर्गों एवं अक्षम लोगों को मिलेगा डोर स्‍टैप बैंकिंग सेवा की शुरूआत 9 सितम्‍बर 2020 को गई डोर स्‍टैप बैंकिंग सेवा के जरिए सभी को बैंक में पैसा जमा करना पैसा निकालना ड्राफ्ट जमा करना आदि महत्‍वपूर्ण कार्य किये जा सकते हैं एवं बगैर बैंकों के चक्‍कर लगाये घर पर ही कुछ शुल्‍क देकर सेवा ली जा सकती है इन सभी अति महत्‍चपूर्ण सेवाओं के लिए बैंक स्‍वयं चलकर आपके घर पर आयेंगे और आपको सेवा प्रदान करेंगे

भारत में बैंकिंग की शुरूआत कब हुई

भारत में सर्वप्रथम बैंक की शुरूआत 1770 में बैंक ऑफ हिन्‍दुस्‍तान के रूप में हुई भारत में बैंकिंग सेवा की शुरूआत दो सौ वर्ष पूर्व हुई थी भारत में बैंकिंग की स्‍थापना अंग्रेजों के समय में ईस्‍ट इण्डिया कम्‍पनी ने तीन बैंकों से शुरू की जिसमें बैंक ऑफ बंगाल 1806, बैंक ऑफ बाम्‍बे 1840 व बैंक ऑफ मद्रास 1843 में हुई 

डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस की शुरूआत

बैंकिग को सुगम एवं सरल बनाने के लिए वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण ने डोर स्‍टैप बैंकिंग सेवाओं की शुरूआत की है इसी सर्विस के प्रारम्‍भ होने के साथ ही अब आपके घरों तक बैंकिंग सर्विस आसानी से पहुंच पायेंगी सरकार ने एनहैंस्ड एक्‍ससे एण्‍ड सर्विस एक्‍लीसेंस सुधारों के तहत इस सेवा को लांच किया था जिसे फाइनेंशियल सर्विस डिपार्टमेंट ने वर्ष 2018 में पेश किया था 

किसे होगा डोरस्टेप बैंकिंग सेवा से लाभ

डोर स्‍टैप बैंकिंग सेवा के तहत बैंको से ग्राहकों को जोडने के लिए बैंकों ने एक कॉमन सर्विस प्रोवाइडर रखा है सर्वप्रथम डोर स्‍टैप बैंकिंग सेवा की शुरूआत बुजुर्ग व्‍यक्तियों एवं दिव्‍यांगों को सेवा प्रदान करने के लिए तैयार किया गया था परन्‍तु कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस योजना की शुरूआत सभी आम नागरिकों के लिये कर दी गई है डोर स्‍टैप बैंकिंग सेवा लेने के लिए आपको बैंकों के वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप अथवा कॉल सेंटरों को फोनकर सूचना देनी होगी इसके तत्‍काल बाद डोर स्‍टैप बैंकिंग सेवा आपको उपलब्‍ध हो जायेगी

भारतीय स्‍टेट बैंक देगा घर बैठे सुविधायें

भारतीय स्‍टेट बैंक द्वारा घर बैठे ग्राहकों को सुविधा प्रदान करने के लिए डोर स्‍टैप बैंकिंग सेवा की शुरूआत की गई है इस सर्विस द्वारा ग्राहकों को पिकअप सुविधा दी जा रही है जिससे अधिक से अधिक संख्‍या में ग्राहक इसका लाभ भी उठा रहे हैं इससे उनको होने वाले समय की खराबी और पैसे की बर्बादी से बचाया जा सकता है डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस 01 नवम्‍बर 2020 से लागू हो चुकी है अब बैंक का कर्मचारी आपके घर पर आयेगा और सभी कागजों को बैंक में जमा कर देगा इसके बदले में आपको कुछ चार्ज देना होगा जिससे आपको बैंकों के चक्‍कर काटने से छुटकारा मिल सकता है तथा आप अपना कार्य बहुत आसानी से करवा सकते हैं

क्‍या डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के लिए लिए कोई चार्ज देना भी देना होगा

डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस के तहत कुछ बैंकिंग चार्ज आपको भुगतान करने होते हैं जिसके लिए आपको कुछ सर्विस चार्ज देना होता है जो कि रू 60 से 200 (Plus Taxes) के मध्‍य होता है

क्‍या डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस प्रतिदिन प्राप्‍त होती है

डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस आपको उन्‍हीं दिनों में प्राप्‍त होगी जब बैंक खुले होंगे अवकाश होने पर आपको इस सर्विस का लाभ प्राप्‍त नहीं हो सकता इसके साथ ही जब आप डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस की सेवा लेने के लिए Request डालते हैं तो उस Request को प्रोसेस होने में 1 से 2 दिन का समय लग जाता है

डोरस्टेप बैंकिंग स‍र्विस क्‍यों जरूरी है

अधिकतर व्‍यक्तियों को बैंक तक जाने में बहुत ही मुश्किलों को सामना करना पडता है तथा दूसरों पर निर्भर रहना पडता है डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस का इस्‍तेमाल कर इन सबसे बचा जा सकता है तथा किसी पर निर्भर भी नहीं रहना पडेगा एवं डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस से 100% जान व माल की सुरक्षा की गारण्‍टी भी है जो प्रत्‍येक इंसान के लिए आवश्‍यक है डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस देश में एक क्रान्तिकारी परिवर्तन लाने की दिशा में उठाया गया कदम है जो कि आगामी भविष्‍य में प्रत्‍येक हिन्‍दुस्‍तानी के लिए मील का पत्‍थर साबित होगा जो कि समाज को एक नई दिशा और दशा प्रदान करेगी

डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस प्राप्‍त करने के लिए क्‍या करें

डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस का लाभ लेने के लिए उपभोक्‍ता को बैंक द्वारा दिये गये मोबाइल ऐप पर एक Request डालनी होती है जिसे बैंक द्वारा स्‍वीकार कर उसपर आगे की कार्यवाही की जाती है इस प्रकार मोबाइल ऐप एवं बैंकिंग ऐप के द्वारा आप घर बैठे डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस प्राप्‍त कर सकते हैं और बैंक से संबंधित अधिक से अधिक सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं

डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के लिए कहां रजिस्ट्रेशन करायें

आप टोल फ्री नम्बर 18001037188 और 1881213721 पर फोन कर डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के रिक्‍वेस्‍ट कर सकते हैं इसके अलावा https://www.psbdsb.in/ पर जाकर भी इस सर्विस का लाभ उठा सकते हैं आपके शहर में यह सेवा उपलब्‍ध है या नहीं इसके लिये वेबसाइट पर दिये गये ड्रापडाउन मेन्‍यू में अपना राज्‍य और जिला सलेक्‍ट करें

Wednesday, May 29, 2019

May 29, 2019

कंप्यूटर की परिभाषा हिंदी में - Computer Definition in Hindi

कंप्यूटर की परिभाषा (Computer definition) क्या होती है यह प्रश्‍न अक्‍सर परीक्षाओं में आता है इसलिये आपको जानना जरूर है कि कंप्यूटर की परिभाषा क्‍या है और कंप्यूटर का अर्थ क्या है तो आईये जानने की कोशिश करते हैं क्‍या है कंप्यूटर की परिभाषा क्या होती है - Definition of Computer in Hindi

computer in hindi name, computer kya hai in hindi, introduction of computer in hindi pdf, types of computer in hindi, computer definition in hindi and english, parts of computer in hindi, computer in hindi, computer kise kahte hai, Computer ki pribhasha

कंप्यूटर की परिभाषा हिंदी में - Computer definition in Hindi

कंप्यूटर (Computer) को आप रोजमर्रा के जीवन में तो इस्तेमाल करते ही होंगे लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कंप्यूटर का नाम कंप्यूटर ही क्यों पड़ा तो आइए जानने की कोशिश करते हैं कि कंप्यूटर शब्द की उत्पत्ति कहां से हुई इसका नाम कंप्यूटर ही क्यों रखा गया इसके पीछे क्या कारण था

कंप्यूटर शब्द की उत्पत्ति - Origin of computer term

तो सबसे पहले जानते हैं कंप्यूटर शब्द की उत्पत्ति कहां से हुई कंप्यूटर शब्द की उत्पत्ति कंप्यूट (Comput) शब्द से हुई है जो कि एक लैटिन भाषा का शब्द जिसका अर्थ होता है गणना करना अब आप कहेंगे कि यह सब तो ठीक है लेकिन कंप्यूटर शब्द के लिए लैटिन भाषा की कंप्यूटर को ही क्यों इस्तेमाल किया गया तो इसके पीछे भी कारण है कंप्यूटर के जनक चार्ल्स बैबेज जिनका जन्म लंदन में हुआ था वहां की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है तो अंग्रेजी से ही कोई शब्द क्यों नहीं लिया गया इसकी वजह यह है कि जो अंग्रेजी भाषा है उसके  तकनीकी शब्द खासतौर पर प्राचीन ग्रीक भाषा और लैटिन भाषा पर आधारित है इसलिए कंप्यूटर शब्द के लिए यानी एक ऐसी मशीन के लिए जो गणना करती है उसके लिए लैटिन भाषा के शब्द कंप्यूट (Comput)  को लिया गया 

कंप्यूटर की परिभाषा हिंदी में - Computer definition in Hindi

तो आप ऊपर समझ ही गए हैं कि कंप्यूटर शब्द की उत्पत्ति कंप्यूटर शब्द से हुई है जो कि कि लैटिन भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है गणना करना या कैलकुलेशन करना और कंप्यूटर को बनाया भी कैलकुलेशन करने के लिए ही था जो तेजी से अर्थमैटिक ऑपरेशंस को अंजाम दे सके है इसीलिए इसे गणक या संगणक भी कहा जाता है, इसका अविष्‍कार Calculation करने के लिये हुआ था, पुराने समय में Computer का use केवल Calculation करने के लिये किया जाता था किन्‍तु आजकल इसका use डाक्‍यूमेन्‍ट बनाने, E-mail, listening and viewing audio and video, play games, database preparation के साथ-साथ और कई कामों में किया जा रहा है 

कंप्‍यूटर को ठीक प्रकार से कार्य करने के लिये सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों की आवश्‍यकता होती है। अगर सीधी भाषा में कहा जाये तो यह दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। बिना हार्डवेयर सॉफ्टवेयर बेकार है और बिना सॉफ्टवेयर हार्डवेयर बेकार है। मतलब कंप्‍यूटर सॉफ्टवेयर से हार्डवेयर कमांड दी जाती है किसी हार्डवेयर को कैसे कार्य करना है उसकी जानकारी सॉफ्टवेयर के अन्दर पहले से ही डाली गयी होती है। कंप्यूटर के सीपीयू से कई प्रकार के हार्डवेयर जुडे रहते हैं, इन सब के बीच तालमेल बनाकर कंप्यूटर को ठीक प्रकार से चलाने का काम करता है सिस्टम सॉफ्टवेयर यानि ऑपरेटिंग सिस्टम।

कंप्यूटर का फुल फॉर्म हिंदी में (Full form of computer in Hindi)

  • सी - आम तौर पर
  • ओ - संचालित
  • एम - मशीन
  • पी- विशेष रूप से
  • यू- प्रयुक्त
  • टी - तकनीकी
  • ई - शैक्षणिक
  • आर - अनुसंधान
कंप्यूटर एक ऐसी मशीन है जिसका प्रयोग आमतौर पर तकनीकी और शैक्षणिक अनुसंधान के लिए किया जाता है

कंप्यूटर की फुल फॉर्म इंग्लिश में (Full form of computer in english)


Commonly Operated Machine Particularly Used in Technical and Educational Research

  • C - Commonly
  • O - Operated
  • M - Machine
  • P- Particularly
  • U- Used
  • T - Technical
  • E - Educational
  • R - Research
यह भी पढें

कंप्यूटर की कार्य प्रणाली (Computer Functions)

कंप्‍यूटर के कार्यप्रणाली की प्रक्रिया एक चरणबद्ध तरीके से पूरी होती है - 

इनपुट (Input) → प्रोसेसिंग (Processing) → आउटपुट (Output)

  1. इनपुट के लिये की-बोर्ड, माउस इत्‍यादि इनपुट डिवाइस का प्रयोग करते हैं साथ ही कंप्‍यूटर को सॉफ्टवेयर के माध्‍यम से कंमाड या निर्देश देते हैं या डाटा एंटर करते हैं।
  2. यह इस प्रक्रिया का दूसरा भाग है इसमें अापके द्वारा दी गयी कंमाड या डाटा को प्रोसेसर द्वारा सॉफ्टवेयर में उपलब्‍ध जानकारी और निर्देशों के अनुसार प्रोसेस कराया जाता है।
  3. तीसरा और अंतिम भाग आउटपुट इसमें आपके द्वारा दी गयी कंमाड के आधार पर प्रोसेस की गयी जानकारी का आउटपुट कंप्‍यूटर द्वारा आपको दिया जाता है जो आपको आउटपुट डिवाइस द्वारा प्राप्‍त हो जाता है।
Tag - computer in hindi name, computer kya hai in hindi, introduction of computer in hindi pdf, types of computer in hindi, computer definition in hindi and english, parts of computer in hindi, computer in hindi, computer kise kahte hai, Computer ki pribhasha

Sunday, April 21, 2019

April 21, 2019

कंप्‍यूटर मेमोरी की यूनिट - Computer Memory Units in Hindi

जिस प्रकार समय मापने के लिये सैकेण्‍ड, आवाज को नापने के लिये डेसीबल, दूरी को नापने के लिये मि0मि और वजन को नापने के लिये ग्राम जैसे मात्रक हैं, इसी प्रकार कम्‍प्‍यूटर की दुनिया में स्‍टोरेज क्षमता का नापने के लिये भी मात्रकों का निर्धारण किया गया है, इसे कंप्‍यूटर मेमोरी की इकाई या यूनिट कहते हैं आईये जानते हैं कंप्‍यूटर मेमोरी की यूनिट - Computer Memory Units in Hindi 

कंप्‍यूटर मेमोरी की यूनिट - Computer Memory Units in Hindi 

कंप्यूटर केवल मशीनी भाषा ( Machine language ) समझता है यह वह भाषा होती है जिसमें केवल 0 और 1 दो अंको का प्रयोग होता है यह कंप्‍यूटर की आधारभूूत भाषा होती है जिसे कंप्‍यूटर सीधे सीधे समझ लेता है, मशीनी भाषा बायनरी कोड में लिखी जाती है जिसके केवल दो अंक होते हैं 0 और 1 चूंकि कम्प्यूटर मात्र बाइनरी संकेत अर्थात 0 और 1 को ही समझता है और कंप्‍यूटर का सर्किट यानी परिपथ इन बायनरी कोड को पहचान लेता है और इसे विधुत संकेतो ( Electrical signals ) मे परिवर्तित कर लेता है इसमें 0 का मतलब low या Off है और 1 का मतलब High या On 


जब बायनरी भाषा में कोई प्रोग्राम लिखा जाता है और वहां 1 और 0 टाइप किये जाते है यह Binary Digit कहलाते हैं अगर यानी 1 Binary Digit और 0 Binary Digit अब 1 Binary Digit कंप्‍यूटर में की मैमारी में 1 Bit को स्‍पेस लेता है इसका मतलब यह हुआ कि 1 Binary Digit = 1 Bit तो इस प्रकार कंप्यूटर मेमोरी (Computer Memory) की सबसे छोटी इकाई होती है बिट (bit) 

जब चार बिट को मिला दिया जाता है तो उसे निब्‍बल (Nibble) कहते हैं यानी 1 निब्‍बल = 4 बिट और 8 ि‍बिट के एक ग्रुप को Byte बाइट कहते हैं। 

सामान्‍यत एक जब आप अपने कीबोर्ड से कोई एक अंक या अक्षर अपने कम्‍प्‍यूटर में टाइप करते हैं तो उसको एक Byte से व्‍यक्‍त किया जाता है या सीधे शब्‍दों में कहें तो वह एक बाइट के बराबर जगह घेरता है। यानी 1 बाइट = 8 बिट = 2 निब्‍बल इस प्रकार लगभग 11099511627776 बाटइ के समूह को टैराबाइट कहा जाता है और एक टैराबाईट में लगभग 20 लाख MP3 को स्‍टोर किया जा सकता है। 

  • 1 बिट (bit) = 0, 1
  • 4 बिट (bit) = 1 निब्‍बल
  • 8‍ बिट = 1 बाइट्स (Byte)
  • 1000 बाइट्स (Byte) = एक किलोबाइट (KB)
  • 1024 किलोबाइट (KB) = एक मेगाबाइट (MB)
  • 1024 मेगाबाइट (MB) = एक गीगाबाइट (GB)
  • 1024 गीगाबाइट (GB) = एक टेराबाइट (TB)
  • 1024 टेराबाइट (TB) = एक पेंटाइट (PB)
  • 1024 पेडाबाइट (PB) = एक एक्साबाइट (EB)
  • 1024 एक्साबाइट (EB) = एक ज़ेटबाइट (ZB)
  • 1024 ज़ेटाबाइट (ZB) = एक ज़ेटबाइट (YB)