Technovedant Chapter 2

Techovedant chapter2 is one of the best site in hindi for free Tips and Tricks tutorials which can be very very helpful for your daily life .

Alert

Wednesday, December 23, 2020

December 23, 2020

एफिलिएट मार्केटिंग क्‍या है कैसे काम करती है

हमने पिछले पोस्‍ट में जाना था कि डिजिटल मार्केटिंग क्‍या होती है और किस तरह से आप अपने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन व्‍यवसाय को इंटरनेट के माध्‍यम से डिजिटल मार्केटिंग का प्रयोग करके बढा सकते हैं डिजिटल मार्केटिंग ने अपने प्रोडक्‍ट को कस्‍टमर तक पहुंचाने के लिए एफिलिएट मार्केटिंग का बहुत बडा हाथ है बहुत सारे लोग वर्तमान में एफिलिएट मार्केटिंग के माध्‍यम से लाखों रूपये कमा रहे हैं चाहे वह ब्‍लागर हों, यूट्यूबर  हों या कोई आम व्‍यक्ति, एफिलिएट मार्केटिंग सभी के लिए समान रूप से काम करती है अगर आप भी जानना चाहते हैं कि एफिलिएट मार्केटिंग क्‍या है एवं किस तरह से काम करती है इसके क्‍या लाभ होते हैं तो आगे पढते रहिए

एफिलिएट मार्केटिंग क्‍या है

एफिलिएट मार्केटिंग डिजिटल मार्केटिंग का एक ऐसा तरीका है जिसमें सीधे-सीधे विज्ञापन न करके किसी वेबसाइट या किसी ब्‍लागर या किसी यूट्यूब के माध्‍यम से प्रोडक्‍ट के लिंक शेयर किये जाते हैं लिंक शेयर करने वाले व्‍यक्ति को एक निश्चित कमीशन दिया जाता है यह कमीशन उसे तब मिलता है जब उसके लिंक पर क्लिक करके वेबसाइट से कोई प्रोडक्‍ट खरीदा जाता है इस लिंक को एफिलिएट लिंक और इस तरीके को एफिलिएट मार्केटिंग कहते हैं

एफिलिएट मार्केटिंग का फायदा तभी उठाया जा सकता है जब एफिलिएट मार्केटिंग करने वाले व्‍यक्ति के पास ज्‍यादा फालोअर्स हों यानी ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों के पास एफिलिएट लिंक को शेयर किया जाए आइए जानते हैं एफिलिएट मार्केटिंग किस तरह से काम करती है

एफिलिएट मार्केटिंग किसी तरह से काम करती है

एफिलिएट मार्केटिंग पूरी तरह से कमीशन बेस्‍ड बिज़नेस है कई सारी ईकामर्स वेबसाइट और कंपनियां अपने प्रोडक्‍ट की पहुंच ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों के बीच में बनाने के लिए एफिलिएट मार्केटिंग का इस्‍तेमाल करती हैं इसके लिए यह कंपनी एफिलिएट प्रोग्राम शुरू करती हैं जब कोई ब्‍लागर, यूटयूबर इस प्रोग्राम को ज्‍वाइन करता है तो उसे उस कंपनी की तरफ से एक विशेष प्रकार का लिंक उपलब्‍ध कराया जाता है इस लिंक को एफिलिएट लिंक कहते हैं इस लिंक के माध्‍यम से ही एफिलिएट से होने वाली कमाई को ट्रैक किया जाता है एफिलिएट लिंक को यूटयूबर या ब्‍लागर अपनी वेबसाइट या चैनल पर पब्लिश करता है अब जब कोई व्‍यूअर वेबसाइट या यूटयूब चैनल पर विजिट करता है और वहां दिये गये एफिलिएट लिंक पर क्लिक करके संबंधित वेबसाइट से उस प्रोडक्‍ट को खरीदता है तो कंपनी द्वारा ब्‍लागर या यूटयूबर को पहले से निश्चित कमीशन दिया जाता है यह कमीशन प्रोडक्‍ट की कीमत का 01 प्रतिशत से लेकर 10 प्रतिशत तक हो सकता है इस तरह से काम करता है एफिलिएट मार्केटिंग का पूरा चक्र

आइए एफिलिए से संबंधित कुछ शब्‍दों के बारे में जानकारी ले लेते हैं 

एफिलिएटस

एफिलिएटस उन व्‍यक्तियों को कहते हैं जो किसी कंपनी द्वारा दिये गये एफिलिएट प्रोग्राम को ज्‍वाइन करते हैं अपने वेबसाइट या ब्‍लाग पर एफिलिएट लिंक को शेयर करते हैं

एफिलिएट लिंक

एफिलिएट लिंक एफिलिएट प्रोग्राम ज्‍वाइन करने के बाद एफिलिएटस को प्रदान किये जाते हैं यह एक प्रकार के ट्रैफिक लिंक होते हैं जिससे क्लिक करके कोई भी व्‍यक्ति जब किसी प्रोडक्‍ट को खरीदता है तो एफिलिएट की कमाई को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है

एफिलिएट आईडी

जब आप किसी एफिलिएट प्रोग्राम को ज्‍वाइन करते हैं तो आपको यह यूनिक एफिलिएट आईडी दी जाती है यह एक तरह से यूजर आईडी की तरह ही होती है एफिलिएट कंपनी इस यूनिक आईडी का प्रयोग करके ही एफिलिएट लिंक जनरेट करती है और इसी के माध्‍यम से वह यह भी ट्रैक कर पाती है कि आपके एफिलिएट लिंक से कितनी सेल हुई है ताकि आपका कमीशन आपको दिया जाए

एफिलिएट कमीशन

जब एफिलिएट कोई प्रोडक्‍ट अपने एफिलिएट लिंक के माध्‍यम से सेल करता है तो कंपनी द्वारा पहले से निश्चित कुछ धनराशि एफिलिएटस को दी जाती है यह धनराशि एफिलिएट कमीशन कहलाती है

यूआरएल शार्टनर्स

एफिलिएट वेबसाइट पर दिये गये यूआरएल बहुत बडे होते हैं ऐसे यूआरएल को छोटा करने के लिए एक एप का इस्‍तेमाल किया जाता है जिसे यूआरएल शार्टनर कहते हैं यह उस लिंक को छोटा कर देता है जिसे आप आसानी से किसी भी सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर या वेबसाइट पर उस यूआरएल का लिंक दे सकते हैं

एफिलिएट मैनेजर

किसी किसी कंपनी द्वारा एफिलिएटस को उनका एकाउंट मैनेज करने के लिए एक एफिलिएट मैनेजर उपलब्‍ध कराया जाता है जो व्‍यक्तिगत रूप से एफिलिएटस को टिप्‍स एण्‍ड ट्रिक्‍स देता है कि कैसे वह अपने सेल को और अधिक बढा सकते हैं

पेमेंट मोड

सभी एफिलिएट कंपनियां एफिलिएटस को एक निश्चित धनराशि इकटठा होने पर ही पेमेंट करती हैं यह पेमेंट आपको कैसे मिलेगा इसके लिए अलग-अलग तरीके दिये गये होते हैं यदि आप चाहें तो गिफ्ट कार्ड के रूप में सीधे बैंक एकाउण्‍ट में या Pay Pal के माध्‍यम से अपने कमीशन को प्राप्‍त कर सकते हैं

एफिलिएट मार्केटिंग से कितने पैसे कमाये जा सकते हैं

इस प्रश्‍न का उत्‍तर देना आसान नहीं है आज के समय में बहुत सारे एफिलिएटस 10000 रू0 प्रतिमाह से लेकर लाखों रूपये हर महीने एफिलिएट मार्केटिंग से कमा रहे हैं एफिलिएट मार्केटिंग की आय इस बात पर निर्भर करती है कि आपके ब्‍लाग, वेबसाइट या यूटयूव चैनल पर ट्रैफिक यानी विजिटरर्स की संख्‍या कितनी है और वह विजिटर्स आपके एफिलिएट लिंक से कितनी खरीददारी करते हैं उसी हिसाब से आपका कमीशन तय होता है यह एक साथ बढने वाला बिजनेस नहीं है इसमें धीरे-धीरे निरंतर रूप से काम करना होगा और एफिलिएटस पर अपना भरोसा बनाये रखना होगा लंबे समय में यह बिजनेस आपको बहुत फायदा दे सकता है

एफिलिएट मार्केटिंग करने के लिए आपके पास अगर एक ब्‍लाग या वेबसाइट है या आपका कोई यूटयूव चैनल है तो आपका काम बहुत आसान हो सकता है, क्‍योंकि अंत में सेल तो आपको विजिटर्स के माध्‍यम से ही मिलने वाली है यदि आप चाहें तो अन्‍य सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म के माध्‍यम से भी एफिलिएट मार्केट शुरू कर सकते हैं 

एफिलिएट मार्केटिंग कोर्स

वैसे तो कोई जरूरी नहीं है कि आप कोई एफिलिएट मार्केटिंग कोर्स करें एफिलिएट मार्केटिंग करने के लिए आपको इंटरनेट और तकनीक की थोडी सी जानकारी होना आवश्‍यक है कि किस तरह से एकाउण्‍ट बनाया जाता है, लिंक कैसे तैयार किये जाते हैं और उनको कैसे शेयर किया जाता है समय के साथ साथ आप खुद में ही एक्‍सपर्ट बनते जाते हैं शुरूआती ज्ञान के लिए आप कोई भी वीडियो यूटयूव पर देख सकते हैं जो एफिलिएट मार्केटिंग से संबंधित हो

एफिलिएट लिंक को ब्‍लाग या वेबसाइट पर अन्‍य विज्ञापन नेटवर्क के साथ भी यूज किया जा सकता है जैसे ज्‍यादातर ब्‍लागर गूगल एडसेंस का इस्‍तेमाल करते हैं अपने ब्‍लाग से आय जनरेट करने के लिए आप एफिलिएट मार्केटिंग का इस्‍तेमाल गूगल एड नेटवर्क के साथ में बडी आसानी से कर सकते हैं 

निष्‍कर्ष

वैसे तो ऊपर एफिलिएट मार्केटिंग के बारे में समस्‍त जानकारी देने की कोशिश की गई है लेकिन फिर भी कोई पाइण्‍ट अगर छूट गया है तो आप हमसे कमेण्‍ट करके पूछ सकते हैं हम आशा करते हैं कि एफिलिएट मार्केटिंग के बारे में दी गई यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी और आप भी एफिलिएट मार्केटिंग के क्षेत्र में अपने हाथ जरूर आजमाइये आपका दिन शुभ हो

Monday, December 21, 2020

December 21, 2020

डिजिटल मार्केटिंग क्‍या है

आज के युग में हर कोई व्‍यक्ति यह चाहता है कि वह अपने व्‍यापार या प्रोडक्‍ट की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाये जिससे उसे ज्‍यादा से ज्‍यादा लाभ प्राप्‍त हो सके तो हम कह सकते हैं कि इसे बहुत ही आसान बना दिया है डिजिटल मार्केटिंग इंटरनेट के माध्‍यम से नये ग्राहकों तक पहुंचने का सुगम और सरल माध्‍यम बन गया है डिजिटल मार्केटिंग क्‍या है, इसके क्‍या लाभ हैं इसकी आवश्‍यकता क्‍यों होती है आइए जानते हैं इस पोस्‍ट में विस्‍तार से डिजिटल मार्केटिंग के बारे में


डिजिटल मार्केटिंग क्‍या है

डिजिटल मार्केटिंग से हमारा तात्‍पर्य अपने किसी भी प्रोडक्‍ट का कन्‍टेन्‍ट को डिजिटल माध्‍यम से प्रचारित करने या लोगों के बीच में पहुॅचाने को डिजिटल मार्केटिंग कहते हैं इसे हम इलेक्‍ट्रोनिक मीडिया भी कहते हैं डिजिटल मार्केटिंग इंटरनेट पर डिजिटल तकनीकों का उपयोग करने वाले उत्‍पादों या सेवाओं का मार्केटिंग है डिजिटल मार्केटिंग चैनल इंटरनेट पर आधारित सिस्‍टम है डिजिटल मार्केटिंग एक ऐसा तरीका है जिसके माध्‍यम से हम अपने व्‍यापार को ऑनलाइन कर सकते हैं एवं अपने प्रोडक्‍टस को बडी आसानी से बेच सकते हैं 

डिजिटल मार्केटिंग के जरिए हम अपने व्‍यापार को ऑफलाइन की अपेक्षा कई गुना बढा सकते हैं या इसे यूं कहें कि सिर्फ अपने शहर या देश तक ही सीमित न रखकर इसे पूरे विश्‍व में फैला सकते हैं डिजिटल मार्केटिंग एक बडे छाता की तरह है जिसके अन्‍दर हमारा सारा ऑनलाइन एफर्टस समा जाता है आज का जमाना बहुत मार्डन हो गया है यदि हम इसे इस प्रकार समझें कि कम लागात लगाकर कर अधिक कमाई करना चाहे तो कुछ गलत न होगा 

वैसे तो डिजिटल मार्केटिंग की शुरूआत रेडियो की शुरूआत के साथ ही हुई जब रेडियो पर विज्ञापन आने शुरू हुए उसके बाद टीवी और अब इंटरनेट डिजिटल मार्केटिंग का वर्तमान माध्‍यम बन गया है यहां सबकुछ आसान है व्‍यापार की अपार संभावनायें हैं 



डिजिटल मार्केटिंग से क्‍या लाभ है

यदि आप को नया काम शुरू करना चाहते हैं और आप चाहते हैं कि आपका व्‍यापार या आप जो भी कार्य कर रहे हैं उसमें अधिक से अधिक कैसे बढे तो आपको अपने व्‍यापार को तेजी से आगे बढाने में यदि कोई मददगार होगा तो वह डिजिटल मार्केटिंग ही होगा डिजिटल मार्केटिंग नये ग्राहक बनाने एवं अपने माल को राष्‍ट्रीय एवं अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में बेचने में मदद करता है डिजिटल मार्केटिंग एक ऐसा माध्‍यम है जिसके द्वारा आप अपनी इनकम को कई गुना बढा सकते हो आज के समय में कुछ बडा करने के लिए डिजिटल मार्केटिंग बहुत आवश्‍यक है

यदि यह कहा जाये कि डिजिटल मार्केटिंग ही एक मात्र ऐसा उपाय है जिसके माध्‍यम से कम समय और पूंजी में हम बेहतर से बेहतर काम कर अधिक से अधिक अर्जित कर सकते हैं तो कुछ गलत न होगा ऐसा देखा गया और आये दिन हम सुनते भी हैं कि बहुत से व्‍यक्ति जो कभी किसी के यहां नौकरी करते थे चाहे सरकारी या प्राइवेट परन्‍तु डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया में कदम रखते ही उन्‍होंने वह मुकाम हासिल कर लिया जिसके वह हकदार थे 

डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने वाला व्‍यक्ति अपना मालिक स्‍वयं है किसी के अधीन नहीं है न ही उसे घण्‍टों के हिसाब से पेमेंट किया जाता है वह जितना कार्य इस क्षेत्र में करता है उसकी इनकम उतनी ही बढती है इसलिए आज के समय में डिजिटल मार्केट सभी तरह से लाभकारी साबित हो रहा है

डिजिटल मार्केटिंग क्‍यों आवश्‍यक है

यह बात तो हम सभी अच्‍छे से जानते हैं कि डिजिटल मार्केटिंग का प्रयोग दिन प्रतिदिन बढता ही चला जा रहा है पहले लोगों के प्रचार का माध्‍यम लाउडस्‍पीकर, अखबार, पोस्‍टर एवं विज्ञापन हुआ करते थे जिससे लोग अपनी पहचान एक सीमित दायरे तक ही बना पाते थे जैसे केवल शहर, कस्‍बा या गॉव और इसके लिए भी काफी पैसे खर्च करने पडते थे लेकिन आधुनिक युग में यह सब डिजिटल मार्केट के रूप में फेसबुक, वाडसएप, ई-मेल, इन्‍टाग्राम आदि प्रचार के साथ हमारे सामने हैं जो कि प्रचार के बहुत ही सस्‍ते एवं सरल मार्ग हैं जबकि इसका क्षेत्र बहुत ही बडा है आप देश दुनिया किसी भी शहर, प्रान्‍त या देश को टारगेट बनाकर डिजिटल मार्केटिंग के माध्‍यम से अपने व्‍यापार को दिन दुगना और रात चौगुना बढा सकते हैं 

डिजिटल मार्केटिंग का प्रयोग कैसे करें

आज के समय में हम डिजिटल मार्केटिंग का प्रयोग कैसे कर सकते हैं और इससे किस प्रकार लाभ ले सकते हैं डिजिटल मार्केटिंग करने के ढेर सारे तरीके हैं जिसकी मंजिल एक ही है अपने प्रोडक्ट या अपनी व्यापार की जानकारी टारगेटेड कस्टमर तक पहुंचाना 

  1. आप एक वेबसाइट बनाकर उस पर अपने सभी प्रोडक्ट को लिस्ट करके भी अपने कस्टमर तक आपने प्रोडक्ट और अपने व्यापार की जानकारी पहुंचा सकते हैं इस वेबसाइट पर आपके दुकान या व्यापार की समस्त जानकारी और उसे संबंधित फोटो और वीडियो शेयर कर सकते हैं इसके साथ में ग्राहक से सीधे फीडबैक भी प्राप्त कर सकते हैं यह बहुत प्रचलित तरीका है आज के समय में डिजिटल मार्केटिंग करने का
  2. आप अपनी व्यापार के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर और उस पर अपने व्यापार से संबंधित नई-नई जानकारियां देकर अपने व्यापार से संबंधित वीडियो और फोटो पोस्ट करके भी लोगों को अपने व्यापार से जोड़ सकते हैं यह भी एक सबसे पॉपुलर तरीकों में से एक है जिसके माध्यम से आप ग्राहकों को अपने व्यापार से अपनी संस्थान से जोड़ सकते हैं और उनका सीधा फीडबैक प्राप्त कर सकते हैं
  3. आप अपने व्यापार को गूगल माय बिजनेस येलो पेजेस जैसे जगह पर इंडेक्स कर सकते हैं जिससे कोई भी व्यक्ति सीधे गूगल सर्च के माध्यम से आपके व्यापार के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है और जरूरत पड़ने पर आप के व्यापारिक संस्थान तक अपनी पहुंच बना सकता है यहां आप अपना मोबाइल नंबर अपनी ईमेल आईडी अपने व्यापार या अपनी दुकान के खुलने का समय भी दर्ज कर सकते हैं अगर आपकी कोई वेबसाइट है तो उसकी जानकारी भी आप गूगल माय बिजनेस पर दे सकते हैं
  4. आप गूगल मैप का प्रयोग भी डिजिटल मार्केटिंग के तौर पर कर सकते हैं गूगल मैप में अपने व्यापारिक संस्थान को पिन करा कर और संस्थान से संबंधित फोटो डाल कर भी आप ग्राहकों को अपने व्यापारिक संस्थान पर आकर्षित कर सकते हैं
  5. इसके अलावा अगर आप कुछ पैसे खर्च करना चाहते हैं अपने व्यापार को लोगों तक पहुंचाने के लिए तो आप गूगल एडवर्ड और फेसबुक विज्ञापनों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं यह बहुत ही पॉपुलर और सरल तरीका है अपने व्यापार को इंटरनेट पर विज्ञापित करने का गूगल एडवर्ड और फेसबुक विज्ञापन सीधे टारगेट करते हैं केवल उन्हीं कस्टमर ओकोया उन्हीं लोगों को जो आपके व्यापार में रुचि दिखाते हैं इन पर होने वाला विज्ञापन का खर्चा बहुत ही सीमित होता है और आप इसे अपनी तरह से कस्टम मैनेज भी कर सकते हैं फिर फेसबुक और गूगल पर आप ₹100 प्रतिदिन से भी विज्ञापन शुरू कर सकते हैं

डिजिटल मार्केटिंग के प्रकार

वैसे तो हम ऊपर समझ ही चुके हैं कि डिजिटल मार्केटिंग आप किस किस तरह से कर सकते हैं फिर भी आइए जानते हैं डिजिटल मार्केटिंग के वह कौन से तरीके हैं जिसके माध्यम से लोग अपने व्यापार को अपने ग्राहकों तक पहुंचाते हैं 

सोशल मीडिया मार्केटिंग  

सोशल मीडिया मार्केट आज डिजिटल मीडिया मार्केट का एक बहुत ही अच्‍छा और आसान माध्‍यम बन गया है लोगों तक अपनी पहचान बनाने का इसके जरिए आप कस्‍टमर को आसानी से अपने व्‍यापार अन्‍य प्रोडक्‍ट के बारे में बता सकते हो जब आप अच्‍छी क्‍वालिटी का कंटेंट पोस्‍ट करते हैं तो सोशल मीडिया के जरिए आप अधिक से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बना सकते हैं आप जितने तरीकों का प्रयोग कर ट्रेफिक और अपने बिजनेस को बढाते हो उसे ही सोशल मीडिया मार्केटिंग कहा जाता है जब कभी आप फेसबुक, बाटसएप, इंस्‍टाग्राम पर प्रचार करते हो तो उसे सोशल मीडिया मार्केटिंग कहा जाता है

ईमेल मार्केटिंग

ईमेल मार्केटिंग एक तरीका है जिसमें ग्राहक एवं आडियंश को मैसेज करने के लिए इलैक्‍ट्रानिक मेल का प्रयोग किया जाता है ईमेल मार्केटिंग एक प्रोसेस का नाम है जिसे हम इंटरनेट मार्केटिंग भी कहते हैं इसमें कंपनियां ईमेल के माध्‍यम से एक ग्रुप को मैसेज करती हैं

सोशल साइट हैण्‍डलिंग 

सोशल साइट हैण्‍डलिंग भी डिजिटल मार्केटिंग का एक बहुत बडा बाजार है इसमें आप किस पालिटीशियन, सेलिब्रिटी या किसी व्‍यापार के सोशल मीडिया साइट को हैण्‍डल कर सकते हो और आप इस सर्विस के बदले में अच्‍छा मासिक शुल्‍क प्राप्‍त कर सकते हो

एफिलिएट मार्केटिंग

एफिलिएट मार्केटिंग में आपको प्रोडक्‍ट बेचने की कमीशन मिलती है यदि आप किसी अन्‍य के प्रोडक्‍ट एवं सर्विस को अपने साइट पर बेच रहे होते हैं

सर्च इंजन आप्टिमाइजेशन

यह एक ऐसा प्रोसेस है जिसकी मदद से वेबसाइट को आप्टिमाइज किया जाता है जिससे इंटरनेट पर यदि कोई व्यक्ति आपकी वेबसाइट के बारे में सर्च करें तो वह सर्च में पहले रिजल्ट पर आए सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन करने के कई सारे तरीके हैं 

कंटेंट मार्केटिंग 

कंटेंट मार्केटिंग एक ऐसी मार्केटिंग टैक्निक है जहां पर बेहतर से बेहतर कंटेंट तैयार किये जाते हैं तथा उन्‍हें डिक्‍ट्रीब्‍यूट किया जाता है इसको इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि वह ज्‍यादा से ज्‍यादा कस्‍टमर को अपनी ओर आकर्षित कर सके

डिजिटल मार्केटिंग से होने वाला नुकसान 

डिजिटल मार्केटिंग से जहां बहुत से फायदे हैं वहीं इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी जान लेते हैं डिजिटल मार्केटिंग के जरिए आये दिन लोगों को झूठी जानकारी प्राप्‍त कराकर लाखों रूपये की ठगी की जा रही है और यह काम बडे शातिर तरीके से किया जा रहा है इसमें लोगों को प्रलोभन देने वाले ईमेल विज्ञापन नकली वेबसाइट्स के माध्यम से अपनी और आकर्षित किया जाता है और उनकी व्यक्तिगत वित्तीय जानकारी को चुराकर उनके साथ ठगी की जाती है यह लोग इतनी सटीकता से किसी वेबसाइट किया किसी वेबपेज का लिंक तैयार करते हैं कि वह आसानी से पहचानने में नहीं आता है इससे काफी लोग ठगी का शिकार भी हो रहे हैं

Friday, December 18, 2020

December 18, 2020

डाक पे ऐप्‍लीकेशन क्‍या है

जैसा कि हम जानते हैं अभी हाल ही में भारतीय डाक विभाग द्वारा डाक पे ऐप की शुरूआत की है क्‍या है डाक पे ऐप्‍लीकेशन और आने वाले समय में सभी डाक उपभोगताओं के लिए जिनका डाक विभाग में अपना खाता है वे इस डाक पे ऐप का प्रयोग कैसे कर सकते हैं तथा कैसे इसका लाभ ले सकते हैं तो आइये जानते हैं इस पोस्‍ट के माध्‍यम से 



डाक पे ऐप्‍लीकेशन क्‍या है

डाक पे ऐप्‍लीकेशन की शुरूआत 15 दिसम्‍बर 2020 को केन्‍द्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने की इस अवसर पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि डाक पे ऐप से भारतीय डाक विरासत और मजबूत होगी इससे उन सभी भारतवासियों को लाभ होगा जिनका खाता डाक विभाग में है

श्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि डाक पे ऐप एक इनवेटिव सर्विस है जो न केवल बैंकिंग सर्विस एवं पोस्‍ट प्रोडक्‍टस तक ही ऑनलाइन पहुंच ही उपलब्‍ध नहीं कराती है बल्कि यह एक विशिष्‍ट अवधारणा है जिसमें कोई भी व्‍यक्ति आर्डर देकर डाक वित्‍तीय सेवाओं को अपने घर पर रहते हुए इनका लाभ प्राप्‍त कर सकता है मनी ट्रांसफर को और आसान बनाने के लिए इंडिया पोस्‍ट पेमेंट बैंक ने डाक विभाग से मिलकर डिजिटल पेमेंट ऐप यानी डाक पे ऐप की शुरूआत की है

कैसे काम करेगा डाक पे ऐप 

सर्वप्रथम आप गूगल के माध्‍यम से प्‍ले स्‍टोर में जाकर फ्री डाक पे ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं डाक पे डाउनलोड कर लेने के पश्‍चात अपना नाम, मोबाइल नम्‍बर तथा पिनकोड के साथ ऐप में आपको अपना एकाउण्‍ट बनाना होगा इसके बाद आप अपने एकाउण्‍ट से ऐप को लिंक कराने के लिए पूर्ण रूप से स्‍वतंत्र हो आप कभी भी अपने एकाउण्‍ट को ऐप से लिंक करा सकते हो

यह आप पर निर्भर करता है कि आप चाहो तो एक से अधिक बैंकों को भी लिंक करा सकते हैं इस ऐप में भी आपकों यूपीआई ऐप की तरह चार अंकों का पिन बनाना बहुत आवश्‍यक है इसके बाद आप एक छोटे से दुकानदार से लेकर किसी भी बडी कम्‍पनी के लिए पैसे को ट्रान्‍सफर कर सकते हो इसके साथ ही आप यूपीआई या अन्‍य मनी ट्रांसफर भी कर सकते हो

डाक पे सिर्फ एक डिजिटल पेमेंट ऐप ही नहीं है, बल्कि इससे आपको बैंक एवं डाक की अन्‍य सेवायें भी उपलब्‍ध कराई जायेंगी अब आपको डाक पे ऐप के द्वारा भी डिजिटल पेमेंट के लिए क्‍यूआर कोड स्‍कैन करने की सहूलियत है संचार मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने कोविड-19 के खिलाफ लडाई के दौरान भारतीय डाक पेमेंट बैंक के प्रयासों की प्रसंशा की है भारत को नगदी रहित अर्थव्‍यवस्‍था बनाने की दिशा में सरकार द्वारा बढाया गया एक महत्‍वपूर्ण कदम यूपीआई ऐप के रूप में आज हम सबके सामने प्रत्‍यक्ष रूप में मौजूद है

यूपीआई क्‍या है 

यूपीआई एक रियल टाइम पेमेंट सिस्‍टम है जो आईएमपीएस (Immediate Payment Service) तकनीक पर आधारित है यह आईपीएमएस के उपर एक और लेयर है जोकि नगदी रहित बैंकिंग तथा अन्‍य वित्‍तीय ट्राजेक्‍शन करने की सुविधा प्रदान करता है यूपीआई की फुल फार्म Unified Payment Interface इस प्रोजेक्‍ट को NPCI (National Payment Corporation on India) तथा RBI (Reserve Bank of India) द्वारा 11 अप्रेल, 2016 को एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरु किया गया था 

तत्‍कालीन गवर्नर माननीय डा0 रघुराम राजन ने इस प्रोजेक्‍ट का शुभारम्‍भ 21 सदस्‍य बैंकों के साथ किया परन्‍तु आज इन यूपीआई बैंकों की संख्‍या 140 से कहीं ज्‍यादा हो चुकी है आप भी प्रतिदिन रोजमर्रा की चीजों का पेमेण्‍ट स्‍मार्टफोन के माध्‍यम से करते हो तो यूपीआई के विषय में आप अवश्‍य जानते होंगे मोबाइल प्‍लेटफार्म के माध्‍यम से किसी अन्‍य बैंक एकाउण्‍ट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूपीअई ऐप का इस्‍तेमाल किया जाता है 

यूपीआई से क्‍या लाभ है 

यूपीआई के माध्‍यम से आप चाहे सुबह हो या शाम दिन हो या रात वर्ष के 365 दिनों में कभी भी किसी भी समय पैसे को ट्रांसफर कर सकते हैं एक ही ऐप्‍लीकेशन द्वारा किसी भी बैंक को पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है यदि यूपीआई से आप BHIM, Phone Pay, Google Pay जैसे कई ऐप की मदद से यूपीआई का प्रयोग कर सकते हैं

यदि आपको शिकायत करनी हो तो यह सुविधा यूपीआई ऐप में ही मौजूद है यूपीआई ऐप द्वारा पेमेंट तेज गति से एवं सुरक्षित तरीके से किया जाता है इसमें सुरक्षा की पूरी गारण्‍टी होती है यूपीआई ऐप का इस्‍तेमाल बहुत ही आसान तरीके से किया जा सकता है इसमें किसी भी प्रकार की विशेषज्ञता हासिल करने की आवश्‍यकता नहीं होती 

किन-किन माध्‍यमों से पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है

डाक विभाग के ग्राहक जिनका भारतीय डाक विभाग में खाता है डाक पे ऐप के माध्‍यम से पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं इस सुविधा का लाभ वह सभी व्‍यक्ति उठा सकते हैं जिसका भारतीय डाक विभाग में खाता है आप डाक पे से यूपीआई के माध्‍यम से डायरेक्‍ट बैंक खाते में पैसा ट्रान्‍सफर कर सकते हैं, साथ ऑनलाइन शॉपिंग के लिये भी आप डाकपे का इस्‍तेमाल कर सकते हैं 

कितना पैसा एक दिन में ट्रांसफर किया जा सकता है

यूपीआई से जुडे फ्राड तथा रिस्‍क को देखते हुए अब आप यूपीआई के एक बैंक एकाउंट से 24 घण्‍टे में केवल 10 बार ही पैसा ट्रांसफर कर सकते हो इसके साथ ही दिन भर में किये जाने वाले ट्रांजेक्‍शन की लिमिट 1 लाख रूपये निर्धारित की गई है नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इण्डिया ने एक सर्कुलर जारी कर यह जानकारी दी है 


अगर आप एक से अधिक ऐप का इस्‍तेमाल करके भी ट्रांजेक्‍शन करते हैं जैसे BHIM, Google Pay, Phone Pay, Paytm या किसी अन्‍य माध्‍यम से तो भी आप केवल एक दिन में 10 ट्रांजेक्‍शन ही कर सकते हैं यदि आपके एक से अधिक एकाउंट हैं तो आपके ट्रांजेक्‍शन की लिमिट बढ जायेगी 


मान लीजिए कि आपके पास 2 अलग-अलग बैंक के खाते हैं तो आप एक दिन में दोनों बैंकों से 10 बार ट्रांजेक्‍शन के हिसाब से 20 बार ट्रांजेक्‍शन कर सकते हैं हां यदि आप अपने स्‍वयं के एक एकाउंट से दूसरे एकाउंट में ट्रांजेक्‍शन करते हैं तो इसकी लिमिट काउंट नहीं की जायेगी इसके लिए आप स्‍वतंत्र हैं 


इसके अतिरिक्‍त यूपीआई के माध्‍यम से किसी मर्चेंट के साथ ट्राजेक्‍शन करने पर वह लिमिट में काउंट नहीं होगा हां यदि कोई भी दुकानदार यूपीआई के साथ वर्चुअल पेमेंट एड्रेस या यूपीआई कोड के माध्‍यम से पेमेंट लेने के लिए रजिस्‍टर नहीं हो पाया है तो उसके साथ होने वाला ट्रांजेक्‍शन लिमिट में काउंट अवश्‍य होगा 


तो अब मैं समझता हूं कि आप अच्‍छे से समझ गये होंगे डाक पे ऐप के बारे में कि क्‍या है इसकी खूबियां और कैसे इसका प्रयोग कर आप अपना और दूसरों का समय बचाकर देश को एक नई दशा और दिशा प्रदान कर सकते हैं जिससे हमारा देश अब नई दिशा में आगे बढ सकता है

Wednesday, December 16, 2020

December 16, 2020

सर्वर क्‍या होता है कैसे काम करता है

प्राचीन समय में किसी सूचना को एक जगह से दूसरी जगह भेजने में कई घण्‍टे, सप्‍ताह, महीनों या फिर सालों लग जाते थे मगर आज सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश तक अपनी सूचनाओं को भेजने या प्राप्‍त करने में बहुत कम समय लगता है और यह सब संभव हुआ है इंटरनेट व सर्वर के माध्‍यम से तो आइए जानते हैं विस्‍तार से सर्वर के बारे में कि सर्वर क्‍यों आवश्‍यक है और क्‍या है इसकी उपयोगिता 



सर्वर क्‍या है (What Is Server)

सर्वर एक कम्‍प्‍यूटर होता है जो दूसरे कम्‍प्‍यूटर्स एवं उपभोगकर्ता को सेवा प्रदान करता है सर्वर एक ऐसा सिस्‍टम है जो सूचनाओं को स्‍टोर रखता है और जरूरत पडने पर सूचनाओं को इंटरनेट के माध्‍यम से आदान-प्रदान करने एवं डाटा को ट्रान्‍सफर करने में मदद करता है अक्‍सर हममें से बहुत से लोगों ने अक्‍सर सुना होगा एवं सभी यह जानते भी होंगे कि जब कोई व्‍यक्ति किसी बैंक में जाता है तो बैंक कर्मचारियों द्वारा कहा जाता है कि अभी आपका कार्य नहीं हो सकता जब बैंक कर्मचारी से कार्य न होने का कारण पूछा जाता है तो उनके द्वारा कहा जाता है कि अभी सर्वर डाउन है या काम नहीं कर रहा है जब सर्वर सुचारू रूप से कार्य करने लगेगा तब आपका काम हो जायेगा यानी पैसों का लेन-देन आप कर सकते हैं 

इसी प्रकार जब कोई विद्यार्थी अपना फार्म भरवाने के लिए साइबर कैफे जाता है तथा उसका फार्म नहीं भरा जाता है तो विद्यार्थी द्वारा पूछने पर कहा जाता है कि अभी सर्वर डाउन होने के कारण आपका फार्म नहीं भर सकता इसी प्रकार फेसबुक पर हमारे द्वारा बहुत सारे फोटो एवं यूटयूब वीडियो ओपन करने पर खुल जाते हैं तो ये सभी डाटा कहीं न कहीं स्‍टोर अवश्‍य होता होगा जो प्‍ले करने के तुरंत बाद ओपन हो जाता है और हम उसे आसानी से देख सकते हैं

सर्वर के कौन कौन से प्रकार हैं

परिस्थिति के अनुसार एक ही कार्य को करने के लिए अलग अलग सर्वर का इस्‍तेमाल किया जा सकता है या अलग-अलग कार्य करने के लिए अलग अलग सर्वर का भी इस्‍तेमाल किया जाता है तो आइये जानते हैं कि सर्वर कितने प्रकार के होते हैं

ई-मेल सर्वर (Email Server)

ईमेल पत्र भेजने का एक आधुनिक रूप है। यह लगभग हर जगह उपयोग किया जाता है आप भी जीमेल हॉटमेल जैसे ईमेल सर्विस का इस्‍तेमाल करते होगें हर रोज लाखों ईमेल भेजे जाते हैं और रिसिव किये जाते हैं लेकिन आपने देखा होगा ये सभी ईमेल आपके ईमेल अकाउन्‍ट पर सुरक्षित रखते हैं और कभी आप उन्‍हें खोल कर देख सकते हैं ई-मेल सर्वर मैसेज को भेजने और उसे प्राप्‍त करने में मदद करता है साथ ही स्‍टोरेज डाटा को सेव भी करके रखता है एवं उसमें बहुत स्‍पेस देने का काम भी करता है इसमें सभी मैसेज सेव रहते हैं

वेब सर्वर (Web server)

इण्‍टरनेट पर जितनी भी वेबसाइट हैं उन सभी का डाटा वेब सर्वर में स्‍टोर होता है इनके लिये होस्‍ट कंप्‍यूटर की आवश्‍यकता होती है इसके आपको थोडा सा होस्टिंग का ज्ञान लेना आवश्‍यक है 

वेब होस्टिंग क्या है - Web Hosting Kya Hai

मान लीजिए आप कोई बिजनेस करते हैं और आपको अपना बिजनेस का जो भी सामान है या माल है उसे रखने के लिए एक दुकान या स्‍टोर की आवश्यकता होती है इसी प्रकार अपनी वेबसाइट पर आप जो भी मेटेरियल रखते हैं जैसे Video, Photo या Text Article उन सभी को Internet पर रखने के लिए एक स्टोरेज की आवश्यकता होती है, अब एक कंम्‍पयूटर को इंटरनेट से जोडा जाता है और 24 घंटे ऑन रखा जाता है और उस पर आपकी यह सभी सामग्री स्‍टोर रहती है उसे Host Computer या Web Host कहते हैं और इस प्रक्रिया को Web Hosting कहते हैं

यानी जो कंप्‍यूटर वेब पेज स्‍टोर करता है उसे वेब सर्वर कहा जाता है वेब पेज अन्‍य व्‍यक्तियों को दिखने के लिए तभी उपलब्‍ध रहता है जब वह वेब सर्वर पर हो यानी वेब सर्वर एक कम्‍प्‍यूटर है जो वेबसाइट के डाटा को स्‍टोर रखता है यह एक कम्‍प्‍यूटर प्रोग्राम भी है जो वेब पेज वितरित भी करता है 

आईडेंटिटी सर्वर (Identity Server)

आईडेंटिटी सर्वर रजिस्‍टर्ड यूजर लॉगिन करने के लिए एवं उसे सुरक्षित करने के लिए होता है

एफ0टी0पी0 सर्वर (FTP Servers)

एफ0टी0पी0 सर्वर का इस्‍तेमाल एक कम्‍प्‍यूटर से दूसरे कम्‍प्‍यूटर के बीच फाइल ट्रान्‍सफर करने के लिए किया जाता है इसकी फुल फार्म फाइल ट्रांसफर प्रोटोकाल है एफ0टी0पी0 बहुत ही पुराना प्रोटोकाल है और इसका इस्‍तेमाल आज भी किया जा रहा है

टेलनेट सर्वर (Telnet Servers)

इस टेलनेट सर्वर के माध्‍यम से एक यूजर कमप्‍यूटर को लॉगइन कर काम बहुत आसानी से कर सकता है

प्रोक्‍सी सर्वर (Proxy Servers)

अक्‍सर प्रोक्‍सी सर्वर का प्रयोग एप्‍पीयरेंस प्राप्‍त करने के लिए, रिक्‍वारमेंट को फिल्‍टर करने के लिए तथा कनेक्‍शन को शेयर आउट करने के लिए किया जाता है

न्‍यूज सर्वर (News Servers)

News Servers का उपयोग News को शेयर तथा डिलीवर करने के लिए किया जाता है, क्‍योंकि इस तकनीक का प्रयोग विश्‍व लगभग सभी देशों में बहुत ज्‍यादा मात्रा में लोगों द्वारा किया जाता है

सर्वर डाउन होता कैसे है (How Does The Server Go Down)

सर्वर का एक मात्र कार्य चाही गई सूचनाओं को उपलब्‍ध कराना होता है जब वह सूचनायें उपलब्‍ध नहीं करा पाता तो उसके द्वारा सूचना उस समय उपलब्‍ध न होना सर्वर डाउन कहलाता है इसका मतलब कि आप किसी कार्य के लिए किसी वेब साइट पर अनुरोध कर रहे हैं तथा वह नहीं हो पा रहा है ऐसी स्थिति में वेबसाइट पर Servers Not Found लिखा आता है इसके अतिरिक्‍त सर्वर डाउन होने के और भी कारण हो सकते हैं जैसे Network Problems, Power Failures, Application Crash आदि

सर्वर काम कैसे करता है (How Does The Server Work)

सर्वर अपना काम किस प्रकार से करता है यह जानना बहुत ही सरल है लेकिन इसकी प्रोसेस बहुत ही कठिन है सर्वर किस प्रकार से कार्य करता है इसको हम एक उदाहरण के माध्‍यम से समझते हैं जैसे हमें किसी भी साइट को खोजने के लिए उस साइट का नाम टाइप करना होता है इसके तुरंत बाद वह ब्राउजर उस साइट को होस्‍ट करने वाले सर्वर से सम्‍पर्क करेगा तथा उस ब्राउजर पर वह वेबसाइट दिखने के लिए रिक्‍वेस्‍ट करेगा 

इसी प्रकार ब्राउजर आपके द्वारा डाले गये यूएलआर को तीन भागों में विभाजित कर देता है जिसका प्रथम भाग http होता है जिसे प्रोटोकाल कहा जाता है दूसरा भाग सर्वर नेम अथवा वेबसाइट का नाम होता है जिसे हम डोमेन के नाम से भी जानते हैं एवं तीसरा उस फाइल का नाम होता है जिसे आपके द्वारा ओपन किया गया है यह कोई पेज या फिर कोई पोस्‍ट भी हो सकती है इसके पश्‍चात ब्राउजर उस वेबसाइट की सारी इन्‍फार्मेशन को IP Address में चेंज कर देता है आपको यह भी मालूम होना चाहिए कि प्रत्‍येक वेबसाइट का अपना अलग IP Address होता है जो सभी का अलग-अलग होता है 

यही कारण होता है कि आप जिस भी वेबसाइट पर जाना चाहते हैं उसी पर पहुंचते हैं इसके तुरंत बाद ब्राउजर और सर्वर एक दूसरे से कनेक्‍ट हो जाते हैं तथा आपको जो भी जानकारी प्राप्‍त करनी होती है उसे बिना देरी किये तुरंत उपलब्‍ध करा दिया जाता है

FTP Client को Servers से कैसे जोडते हैं

किसी भी इण्‍टरनेट वेबसाइट से डाटा को ट्रान्‍सफर करने के लिए FTP Client का इस्‍तेमाल किया जाता है इंटरनेट पर काफी मात्रा में फ्री में FTP Client सॉफ्टवेयर आसानी से प्राप्‍त हो जाते हैं सर्वर के IP Address के माध्‍यम से सर्वर से कनेक्‍शन करने के उपरान्‍त इसका उपयोग कर डाटा को बहुत आसानी से ट्रान्‍सफर कराया जा सकता है

मैं समझता हूं कि आप अच्‍छे से समझ गये होंगे कि सर्वर होता क्‍या है यह कितने प्रकार का होता है और यह किस प्रकार कार्य करता है

Tuesday, December 15, 2020

December 15, 2020

डोर स्टेप बैंकिंग क्‍या है कैसे करें इस्‍तेमाल

व्‍यक्ति अपने धन की रक्षा बिना जानमाल के नुकसान के करना चाहता है जिसके लिए उसे किसी दूसरे व्‍यक्ति का सहारा न लेना पडे व बारबार बैंकों के चक्‍कर भी न काटने पडें परन्‍तु बिना बैंक के लेन देन के उसका काम भी नहीं चलता इस समस्‍या का समाधान करने के लिए ही सरकार द्वारा डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस की शुरूआत की गई है इसका मुख्‍य उददेश्‍य प्रत्‍येक व्‍यक्ति चाहे वह व्‍यापारी हो या किसान हो, बुजुर्ग हो या जवान सभी के लिए डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस की सुविधा शुरू की गई है जो कि आने वाले दिनों में सभी के लिए वरदान साबित होगी तो आइये जानते हैं कि डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस के बारे में

Dore Step Banking Service in Hindi

डोर स्‍टैप बैंकिंग क्‍या है

डोर स्‍टैप बैंकिंग सेवा एक ऐसा संचार माध्‍यम है जिसका लाभ सभी उम्र के व्‍यक्तियों खास तौर से बुजुर्गों एवं अक्षम लोगों को मिलेगा डोर स्‍टैप बैंकिंग सेवा की शुरूआत 9 सितम्‍बर 2020 को गई डोर स्‍टैप बैंकिंग सेवा के जरिए सभी को बैंक में पैसा जमा करना पैसा निकालना ड्राफ्ट जमा करना आदि महत्‍वपूर्ण कार्य किये जा सकते हैं एवं बगैर बैंकों के चक्‍कर लगाये घर पर ही कुछ शुल्‍क देकर सेवा ली जा सकती है इन सभी अति महत्‍चपूर्ण सेवाओं के लिए बैंक स्‍वयं चलकर आपके घर पर आयेंगे और आपको सेवा प्रदान करेंगे

भारत में बैंकिंग की शुरूआत कब हुई

भारत में सर्वप्रथम बैंक की शुरूआत 1770 में बैंक ऑफ हिन्‍दुस्‍तान के रूप में हुई भारत में बैंकिंग सेवा की शुरूआत दो सौ वर्ष पूर्व हुई थी भारत में बैंकिंग की स्‍थापना अंग्रेजों के समय में ईस्‍ट इण्डिया कम्‍पनी ने तीन बैंकों से शुरू की जिसमें बैंक ऑफ बंगाल 1806, बैंक ऑफ बाम्‍बे 1840 व बैंक ऑफ मद्रास 1843 में हुई 

डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस की शुरूआत

बैंकिग को सुगम एवं सरल बनाने के लिए वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण ने डोर स्‍टैप बैंकिंग सेवाओं की शुरूआत की है इसी सर्विस के प्रारम्‍भ होने के साथ ही अब आपके घरों तक बैंकिंग सर्विस आसानी से पहुंच पायेंगी सरकार ने एनहैंस्ड एक्‍ससे एण्‍ड सर्विस एक्‍लीसेंस सुधारों के तहत इस सेवा को लांच किया था जिसे फाइनेंशियल सर्विस डिपार्टमेंट ने वर्ष 2018 में पेश किया था 

किसे होगा डोरस्टेप बैंकिंग सेवा से लाभ

डोर स्‍टैप बैंकिंग सेवा के तहत बैंको से ग्राहकों को जोडने के लिए बैंकों ने एक कॉमन सर्विस प्रोवाइडर रखा है सर्वप्रथम डोर स्‍टैप बैंकिंग सेवा की शुरूआत बुजुर्ग व्‍यक्तियों एवं दिव्‍यांगों को सेवा प्रदान करने के लिए तैयार किया गया था परन्‍तु कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस योजना की शुरूआत सभी आम नागरिकों के लिये कर दी गई है डोर स्‍टैप बैंकिंग सेवा लेने के लिए आपको बैंकों के वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप अथवा कॉल सेंटरों को फोनकर सूचना देनी होगी इसके तत्‍काल बाद डोर स्‍टैप बैंकिंग सेवा आपको उपलब्‍ध हो जायेगी

भारतीय स्‍टेट बैंक देगा घर बैठे सुविधायें

भारतीय स्‍टेट बैंक द्वारा घर बैठे ग्राहकों को सुविधा प्रदान करने के लिए डोर स्‍टैप बैंकिंग सेवा की शुरूआत की गई है इस सर्विस द्वारा ग्राहकों को पिकअप सुविधा दी जा रही है जिससे अधिक से अधिक संख्‍या में ग्राहक इसका लाभ भी उठा रहे हैं इससे उनको होने वाले समय की खराबी और पैसे की बर्बादी से बचाया जा सकता है डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस 01 नवम्‍बर 2020 से लागू हो चुकी है अब बैंक का कर्मचारी आपके घर पर आयेगा और सभी कागजों को बैंक में जमा कर देगा इसके बदले में आपको कुछ चार्ज देना होगा जिससे आपको बैंकों के चक्‍कर काटने से छुटकारा मिल सकता है तथा आप अपना कार्य बहुत आसानी से करवा सकते हैं

क्‍या डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के लिए लिए कोई चार्ज देना भी देना होगा

डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस के तहत कुछ बैंकिंग चार्ज आपको भुगतान करने होते हैं जिसके लिए आपको कुछ सर्विस चार्ज देना होता है जो कि रू 60 से 200 (Plus Taxes) के मध्‍य होता है

क्‍या डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस प्रतिदिन प्राप्‍त होती है

डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस आपको उन्‍हीं दिनों में प्राप्‍त होगी जब बैंक खुले होंगे अवकाश होने पर आपको इस सर्विस का लाभ प्राप्‍त नहीं हो सकता इसके साथ ही जब आप डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस की सेवा लेने के लिए Request डालते हैं तो उस Request को प्रोसेस होने में 1 से 2 दिन का समय लग जाता है

डोरस्टेप बैंकिंग स‍र्विस क्‍यों जरूरी है

अधिकतर व्‍यक्तियों को बैंक तक जाने में बहुत ही मुश्किलों को सामना करना पडता है तथा दूसरों पर निर्भर रहना पडता है डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस का इस्‍तेमाल कर इन सबसे बचा जा सकता है तथा किसी पर निर्भर भी नहीं रहना पडेगा एवं डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस से 100% जान व माल की सुरक्षा की गारण्‍टी भी है जो प्रत्‍येक इंसान के लिए आवश्‍यक है डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस देश में एक क्रान्तिकारी परिवर्तन लाने की दिशा में उठाया गया कदम है जो कि आगामी भविष्‍य में प्रत्‍येक हिन्‍दुस्‍तानी के लिए मील का पत्‍थर साबित होगा जो कि समाज को एक नई दिशा और दशा प्रदान करेगी

डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस प्राप्‍त करने के लिए क्‍या करें

डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस का लाभ लेने के लिए उपभोक्‍ता को बैंक द्वारा दिये गये मोबाइल ऐप पर एक Request डालनी होती है जिसे बैंक द्वारा स्‍वीकार कर उसपर आगे की कार्यवाही की जाती है इस प्रकार मोबाइल ऐप एवं बैंकिंग ऐप के द्वारा आप घर बैठे डोर स्‍टैप बैंकिंग सर्विस प्राप्‍त कर सकते हैं और बैंक से संबंधित अधिक से अधिक सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं

डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के लिए कहां रजिस्ट्रेशन करायें

आप टोल फ्री नम्बर 18001037188 और 1881213721 पर फोन कर डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के रिक्‍वेस्‍ट कर सकते हैं इसके अलावा https://www.psbdsb.in/ पर जाकर भी इस सर्विस का लाभ उठा सकते हैं आपके शहर में यह सेवा उपलब्‍ध है या नहीं इसके लिये वेबसाइट पर दिये गये ड्रापडाउन मेन्‍यू में अपना राज्‍य और जिला सलेक्‍ट करें

Saturday, July 11, 2020

July 11, 2020

कम्‍प्‍यूटर की हिंदी बुक्‍स खरीदें - Buy Computer Books Hindi

Computer Books अगर आप घर बैठे Computer सीखने के इच्‍छुक हैं या इसके अतिरिक्‍त Computer में नई-नई चीजें सीखते रहते हैं या कोई Computer Course कर रहे हैं और ऐसी Computer Books खरीदना चाहते हैं जो आपको Computer सीखने में मदद करें तो हम यहां पर Computer Course के अनुसार Category Wise Computer Books के बारे में जानकारी दे रहे हैं यह सभी Books आप Online खरीद सकते हैं Computer की ये सभी Books हिन्‍दी भाषा में हैं जिससे आप आसानी से Computer सीख सकते हैं - 


सीसीसी परीक्षा के लिए कंप्यूटर बुक्‍स (Computer Books For CCC Exam)

CCC Computer Course विभिन्‍न सरकारी नौकरियों में अनिवार्य कर दिया है ऐसे में लाखों लोग CCC Course करना चाहते हैं जिसके लिए संस्‍थानों द्वारा या अपने घर से तैयारी करके भी परीक्षा दी जा सकती है और दोनों के लिए ही CCC के syllabus के आधार पर Computer Books का होना जरूरी है यहां हमने CCC की Books दी हैं जिन्‍हें आप Online खरीद सकते हैं - 
  1. CCC Course on Computer Concepts (हिंदी)
  2. CCC Updated with OS-Ubuntu & LiberOffice
  3. CCC Course on Computer Concepts Hindi & English

बेसिक कंप्यूटर ज्ञान (Basic Computer Knowledge)

Computer क्‍या है Computer में कौन-कौन से Component होते हैं या आप Computer का Basic Fundamental सीखना चाहते हैं तो ये Books आपके लिए हैं - 
  1. Computer Fundamental Hindi and English Edition for Basic Computer Course
  2. Super Speed Computer Course (Hindi Edition)
  3. Computer Ko Jaane
  4. Pariksha Manthan Computer Ek Parichay
  5. Computer Fundamentals (Hindi)
  6. Rapidex Computer Course in Hindi

हिन्‍दी कम्‍प्‍यूटर टाइपिंग बुक्‍स (Hindi Computer Typing Books)

Hindi Computer Typing Books की आवश्‍यकता हमें Computer सीखने के शुरूआत में ही पडती है क्‍योंकि Computer सीखने से पहले हमें Typing सीखना बहुत आवश्‍यक है इसमें English Typing के साथ-साथ Hindi Typing भी आना बहुत आवश्‍यक है इनको सीखने के लिए हमें Computer Typing Book की आवश्‍यकता होती है जिसकी सहायता से हम आसानी से Typing सीख सकते हैं तथा किसी भी सरकारी विभाग अथवा Private Company में या अपना खुद का कोई Work करके Self Dependent बन सकते हैं इसको आप नीचे दी गई Books में से Select कर सकते हैं 
  1. Computer Typing Twiter Unicode Inscript Keyboard Mangal for All Competitive Exams
  2. Upkar Prakashan Standard Computer Typing Book
  3. Asha Typing Master ( Mangal, Kratidev, Remingtan Gayil ) Book

एमएस ऑफिस कंप्यूटर बुक्‍स (Computer Books Of MS Office)

किसी भी Office में Computer पर कार्य करने के लिए MS Word जो कि एक Word Processors है MS Excel जो कि एक Spreadsheet है और Power Point जो कि एक Presentation Software है के बारे में पूर्ण जानकारी होना अति आवश्‍यकता है ये तीनों Microsoft Office  का एक भाग हैं इसके अतिरिक्‍त MS Office के Package में अन्‍य Software भी होते हैं अगर आप MS Office सीखना चाहते हैं तो नीचे Books दी गई हैं आप वहां से इनको खरीद सकते हैं 
  1. Ms Office (Hindi Edition)
  2. Puja Easy M S Office
  3. Microsoft Excel Course Hindi
  4. Ms Powerpoint Hindi

फोटोशॉप बुक्‍स (Photoshop Books)

Photoshop एक ऐसा Software है जिसका Use Image Editing, Graphic Design तथा Digital Graphics में होता है जो किसी व्‍यक्ति या वस्‍तु की Photo को एक अलग ही Look में अपने अनुसार Design कर सकता है इसके कई Version Market में उपलब्‍ध हैं उदाहरण के तौर पर Adobe Photoshop 7.0,CS,CS2,CS3,CS4,CS5, CS6 है तथा इसका सबसे Latest version Adobe Photoshop CC भी Market  में आ चुका है इसके साथ ही Photoshop एक रोजगारपरक विषय भी है बहुत सारे लोग Photoshop सीखने के बाद Photo Editing से सबंधित कार्य करते हैं और अच्‍छी खासी कमाई भी करते हैं 
  1. Adobe Photoshop Version 8 To 12 /Cs3/Cs4/Cs5
  2. Photoshop Course in Hindi 4 DVDs

कोरल ड्रा बुक्‍स (Coral Draw Books)

Coral Draw एक Graphic Design Software है जिसके द्वारा आप Design तैयार कर सकते हो Coral Draw एक Designing तथा Professional Image बनाने वाला Software है Coral Draw का Use हम Visiting Card, Invitation Card, Logo, Cartoon, Advertisement Design, Website Design करने के लिए करते हैं Coral Draw भी एक रोजगार परक विषय है इससे आप Offline And Online दोनों जगह पर रोजगार के अवसर बना सकते हैं 
  1. Corel Draw Course 11, 12, X To X5

टेली बुक्‍स (Tally Books)

तो सबसे पहले जानते हैं Tally क्या है दोस्तों Tally एक Accounting software है Accounting यानी हिसाब-किताब रखने वाला Software है जो आपको आपके Business का हिसाब किताब रखने में आपकी मदद करता है उसको सरल बनाता है Tally सीखने के लिए आपको Commerce आना या Mathematics में Expert होना बहुत जरूरी है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है Tally के लिए ना तो आप को बहुत अच्छी तरह से Commerce आना चाहिए और ना ही आप Math में Expert होने चाहिए सही मायने में Computer Accounting के कुछ Rules हैं अगर आप उनके बारे में जान लेते हैं तो आपको सिर्फ Data Entry करनी है और बाकी सारा काम जोड़ने का घटाने का रिपोर्ट तैयार करने का वह Tally Software खुद-ब-खुद कर लेता है

  1. Tally ERP 9 With GST (HINDI)
  2. TALLY.ERP 9 PRACTICAL TRAINING GUIDE FOR GST (HINDI)

पेजमेकर बुक्‍स (Pagemaker Books)

Publishing के क्षेत्र में Pagemaker सदैव अग्रणी रहा है, Pagemaker को एडोब कम्‍पनी ने बनाया और बाद में इसे Adobe Corporation ने ग्रहण किया, तब से इसकी साख और बढ गयी, वैसे तो Pagermaker के बहुत से संस्‍करण Market में आये लेकिन Pagemaker के सॉतवे संस्‍करण या Version में कुछ ऐसे तत्‍व जोडे गये कि इसमें Publishing का कार्य बहुत तेजी से होने लगा, इस Software में हम Visiting Card, Resume, Books, Magazine, Newspaper Letterpad, Template आदि Design कर सकते हैं 
  1. Complete Adobe PageMaker with CD (In Hindi)
Tags - computer course book in hindi, computer programming book in hindi, computer book in hindi, introduction of computer in hindi, computer ki book hindi mein, speedy computer book pdf in hindi, generation of computer in hindi, computer parichay in hindi 

Friday, July 3, 2020

July 03, 2020

यूटयूब पर चैनल कैसे बनाते हैं (How to Create A Channel On YouTube)

शायद ही ऐसा कोई व्‍यक्ति होगा जिसे Youtube के बारे में ना पता हो युवाओं में आजकल Youtube Channel बनाने का Craze छाया हुआ है काफी लोग Youtube से अच्‍छी-खासी Earning करते हैं अगर आप भी Youtube पर Channel बनाकर पैसा कमाना चाहते हैं तो पूरी जानकारी यहां पर उपलब्‍ध है एक Youtube Channel कैसे बनाते हैं और कैसे उसे Career के विकल्‍प के तौर पर Select करते हैं यहां हम सब कुछ जानेंगे 

यूटयूब क्‍या है (What Is Youtube)

Youtube Google द्वारा बनाया गया एक Video Social Media Platform है जिस पर हर मिनट लाखों Video Upload किये जाते हैं इसके साथ ही Youtube Partnership Program के माध्‍यम से Creators को मौका देता है कि वह Youtube के लिए Video बनायें और उस पर आने वाले Advertisements के माध्‍यम से कमाई करें इसके लिए Youtube Creators को Youtube Channel बनाने की सुविधा प्रदान करता है 


यूटयूब पर चैनल कैसे बनाते हैं (How to Create A Channel On Youtube)

Youtube पर Channel बनाने के लिए सबसे पहले आपको Gmail पर Account बनाना जरूरी होता है एक Gmail Account से Google की काफी सारी सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है जिसमें Youtube भी शामिल है यानी Youtube Channel बनाने के लिए आपके पास एक Gmail Id होनी चाहिए 

  • अगर आपके पास Gmail Id है तब आप बहुत आसानी से Youtube Channel बना सकते हैं और इसके लिए आप Desktop और Mobile दोनों का Use कर सकते हैं सबसे पहले अपने Computer या Mobile में www.youtube.com Open कीजिए 
  • इसके बाद अपने Gmail Account से Login कीजिए Gmail Account से Login करते ही आपको उपर Right Side Gmail Account पर जो फोटो इस्‍तेमाल किया है वह दिखाई देगा उस पर Click कीजिए 
  • वहां पर आपको एक Menu दिखाई देगी जहां My Channel या Your Channel का विकल्‍प उपलब्‍ध होगा उसे Select कीजिए
  • My Youtube Channel पर Click करने के बाद एक Dialog Box Open होगा जिसमें Use A Business Or Other Name लिखा होगा इस पर Click कीजिए 
  • यहां पर आपको Product Or Brand, Company Institution Or Organization, Arts, Entertainment Or Sports जैसे विकल्‍प दिखाई देंगे इसमें से कोई भी एक विकल्‍प अपनी पसंद के अनुसार चयन कर लीजिए 
  • इसके बाद एक और Window Open होगी जिसमें Youtube Channel का नाम या Brand Name Type करना है इसके नीचे आपको Create का Button दिखाई देगा यहां पर अपनी पसंद के अनुसार Youtube Channel का नाम Type कर दीजिए और Create Button पर Click कर दीजिए 
  • ऐसा करते ही Youtube पर आपका Channel Create हो जायेगा जहां आपको Creator Studio's Channel Dashboard दिखाई देने लग जायेगा 
  • यहीं Dashboard पर Right Side में उपर Your Channel का Option दिखाई देगा जिस पर Click करके आप अपने Youtube Channel को Customize कर सकते हैं 
  • यहीं आपको Youtube Channel Art और Profile Picture बनाने का Option मिलेगा जिसे लगाकर आप अपने Youtube Channel को एक Professional Channel बना सकते हैं 

कुछ बातों का ध्‍यान रखें (Keep A Few Things In Mind)

  • Channel बनाने से पहले पूरी Planning करें कि किस विषय पर Channel बनाना है और जिस Topic को आप Select कर रहे हैं उस Topic पर आप कितने समय तक Video बना सकते हैं क्‍या आप इस विषय पर अगले पांच वर्ष तक बिना रूके Video Upload कर सकते हैं 
  • अपना खुद का ही Content YouTube पर Upload करें जिससे आपकी पहचान लोगों के बीच में बनेगी लोग आपको जानेंगे और आप Copyright Strike और Copyright Claim से बचे रहेंगे जिससे आपका Channel लम्‍बे समय तक दर्शकों के बीच में अपनी जगह बनाये रखेगा 
  • कोशिश करें निरंतर Video Upload करते रहें इसके लिए एक निश्चित समय निर्धारित करें जैसे महीने में एक बार, हर रविवार को, हर दूसरे दिन या प्रतिदिन जो भी समय आप निर्धारित करें उस पर Video जरूर Upload करें जिससे Subscriber का रूझान आपके Channel के प्रति बना रहेगा और उन्‍हें यह भी पता रहेगा कि आप किस समय Video Upload करते हैं 
  • Video में दो चीजों का विशेष ध्‍यान रखें पहली Video की Quality और दूसरी Sound Quality यानी आपका Video साफ दिखाई देना चाहिए और साफ सुनाई देना चाहिए 
  • Video Thumbnails यानी जो Picture आपको Youtube Video पर सबसे पहले दिखाई देती है उसे Attractive
  • बनायें जिससे YouTube पर यदि कोई भी आपके Video के Thumbnail को देखे तो उसपर Click करें 
  • Video का Title छोटा और Attractive बनायें साथ में वह यह भी दर्शाता हो कि आप Video में क्‍या बताने वाले हैं 
  • Video की Description कम से कम 300 शब्‍दों की लिखें जिसमें Video के बारे में विस्‍तार से समझायें कि आपने वीडियो में किन किन बातों को Cover किया है 
  • Description और Title के अनुसार Tag बनायें जो आपके Video और Youtube Channel से संबंधित हों Tags में अपने Youtube Channel का नाम जरूर शामिल करें 
  • Video की शुरूआत बहुत जबर्दस्‍त तरीके से करें मतलब दर्शकों के मन में Video की शुरूआत के 15 सेकण्‍ड के अन्‍दर जिज्ञासा पैदा करें कि आप उन्‍हें क्‍या बताना चाहते हैं और यह उनके लिए किस प्रकार फायदेमंद साबित होगा या ये Video उनको क्‍यों देखना चाहिए
  • Youtube Channel का Intro बताता है कि आप किस प्रकार के Videos बनाते हैं या आपके Youtube Channel की Theme क्‍या है Subscriber आपके Intro को देखकर ही समझ जाते हैं कि Video कितना Powerful होगा Intro को Attractive लेकिन छोटा बनायें 3 से 5 Second का Intro काफी होता है इसी से आपके Youtube Channel की Branding होती है 
  • केवल एक ही विषय को लेकरYoutube Channel न बनायें इससे कुछ समय बाद आपके पास Topic की कमी हो जायेगी और आपको हर बार Video बनाने से पहले सोचना पडेगा कि अब किस विषय पर क्‍या Video बनाना है तो विषय को विविध रखें जिससे Video बनाने में Problem न हो 
  • शुरूआत में जो Subscriber आपके YoutubeChannel पर आते हैं वह हमेशा बने रहें इसके लिए आपको उनकी पसंद को समझना होगा कि उन्‍होंने आपके Youtube Channel को क्‍यों Subscriber किया है यदि आप समझ जाते हैं कि आपके Youtube Channel के Subscriber को क्‍या पसंद है तो आपके Youtube Channel को Hit होने से कोई नहीं रोक सकता 
  • अपने Video को Social Media Platform के माध्‍यम से Subscribers के बीच तक पहुंचायें जिससे अधिक से अधिक Subscriber आपके Video तक पहुंचे 
  • अपने Subscriber के साथ संवाद स्‍थापित करें उनसे Comment करने के लिए कहें Video को Like करने के लिए कहें और Channel को Subscribe करने के लिए भी अनुरोध करें
  • Video के Description में संबंधित Video और Popular Video के Link जरूर लगायें जिससे दर्शक आपके अधिक से Video तक पहुंच बना पायें 
  • आपके Youtube Channel के सभी Video को व्‍यवस्थित करने के लिए Playlist बनायें जिसमें एक जैसे Video की पूरी Series को व्‍यवस्थित करें और इसका Link भी हर Video की Description में दें साथ ही Video में भी Playlist के बारे में Subscribers को सुझाव दें
  • Video की Description में कम से कम तीन Hashtags का इस्‍तेमाल करें जिससे आपका Video Search में आये 
  • Subscriber की प्रतिक्रिया पर ध्‍यान दें वह आपसे क्‍या चाहते हैं यह जानने की कोशिश करें और उसके आधार पर Videos बनायें 

अंत में

जब Youtube Channel शुरू करें तब पैसे को प्राथमिकता न दें YoutubeChannel की गुणवत्‍ता पर निर्भर करता है कि आपका चैनल कितना Grow करेगा साथ ही दर्शकों के आधार पर ही आपके Youtube Channel का Hit होना और Flop होना निर्भर करता है जैसे एक फिल्‍म निर्माता कभी यह नहीं सोचता कि उसकी फिल्‍म Hit होगी या Flop होगी वह पूरे लगन के साथ फिल्‍म बनाता है फिल्‍म में शामिल सभी कलाकार भी यही चाहते हैं कि फिल्‍म दर्शकों को पसंद आये लेकिन अंत में दर्शकों का निर्णय ही फिल्‍म Hit या Flop करता है इसी तरह से Youtube पर ही जब आप Video बनाते हैं तो पूरे मनोयोग से Video तैयार कीजिये अपना 100% दीजिए अपनी गलतियों से सीख लीजिए, अगर कोई Video या Youtube Channel नहीं चल रहा है तो उसकी कमियों पर नजर डालिये और दोबार प्रयास करते रहिये 

Youtube पर सफलता प्राप्‍त करना कोई एक रात का खेल नहीं है दर्शकों के मन में जगह बनाने के लिए और कमाई करने के लिए आपको निरंतर प्रयास करते रहना होगा